बॉलीवुड में अपने ठुमकों से दीवाना बनाने वालीं शिल्पा शेट्टी के सेक्सी फिगर का हर कोई दीवाना है। 45 की उम्र में भी इतनी फिट रहने वालीं शिल्पा शेट्टी से कई एक्ट्रेस उनके फिटनेस मंत्र जानती हैं और उन्हें फॉलो करती हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी फिटनेस के राज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस की DVD भी निकाली थी। यही नहीं, उनकी एक एप्लिकेशन भी है, जिसमें वो फिट रहने के टिप्स देती हैं।