
आजकल मोटापा या वजन कम करना सबसे अधिक चिंता का विषय है। लोग अपने वजन को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। डायटिंग करते हैं, जिम जाते हैं और व्यायाम करते हैं। लेकिन, कई बार इनके अच्छे परिणाम नहीं मिल पाते। जीरा एक ऐसी चीज है, जो हर घर में मसाले के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। वजन कम करने के लिए भी यह बेहद चमत्कारी साबित हो सकता है। जीरे में कैलोरी कम होती है और फाइबर बहुत अधिक होता है। जीरे के पानी नियमित रूप से पीने से शरीर में जमी वसा कम होती है, जिससे वजन घटने में मदद मिलती है। जीरे का पानी वजन कम करने में बेहद प्रभावी है। जानिए, जीरे के पानी से कैसे कम करें वजन।
यह भी पढ़ें : वजन कम करने में सहायक डीटॉक्स ड्रिंक
कैसे तैयार करें जीरे का पानी?
जीरे का पानी वजन कम करने में कैसे सहायक है, इसे जानने से पहले जानिए कि जीरे का पानी कैसे तैयार करें और इसके कैसे पिएं।
- जीरे का पानी बनाने के लिए जीरे को रात भर पानी में भिगो कर रखें।
- इसके बाद उसके सभी पोषक तत्व पानी में घुल जाएंगे।
- जीरे का पानी तैयार है।
- सुबह उठ कर आप इसका सेवन करें।
यह भी पढ़ें : जानिए क्या है जापानी वॉटर थेरिपी, कैसे करती है शरीर को फायदा?
किस तरह से जीरे के पानी से वजन कम होता है?
कम कैलोरी के लिए पीएं जीरे का पानी
जो भी हम लोग खाते हैं उनमे कैलोरी की कुछ मात्रा अवश्य होती है। कैलोरी की अधिक मात्रा लेने से शरीर का वजन अधिक होता है। एक चम्मच जीरे में केवल सात कैलोरी पाई जाती है। इसलिए, जीरा आपके वजन को कम करने में सहायक है। इसलिए वजन कम करने के लिए आप जीरे का पानी पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें : कैसे बनाएं घर पर टेस्टी और हेल्दी गार्लिक सॉल्ट
पाचन क्रिया को बनाए दुरुस्त
जीरे का पानी हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में सहायक है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती। जीरे का पानी हमारे शरीर में मौजूद शुगर, वसा, कार्बोहाइड्रेट्स को कम करने में मदद करता है, जिससे हमारा पेट स्वस्थ बनता है। अगर हमारा पाचन तंत्र सही होगा, तो हमें वजन कम करने में मदद मिलेगी।
मेटाबोलिक रेट को सुधारे
अगर आपका मेटाबोलिक रेट कम है, तो आपका वजन बढ़ सकता है लेकिन, जीरे के पानी से शरीर का मेटाबोलिक रेट सुधारता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। जीरे में वो हर विटामिन और मिनरल होते हैं, जिससे मेटाबोलिक रेट को सुधारने में मदद मिलती है।
शरीर में मौजूद वसा हो कम
जीरे का पानी शरीर से वसा को कम करने की प्रक्रिया को तेज करता है। जब शरीर से वसा कम होती है, तो शरीर का मोटापा कम होता है, जिससे वजन भी कम होता है और आप और भी अधिक फिट दिखने लगते हैं।
यह भी पढ़ें : फैट चेक करने के लिए कितना सही है स्ट्रिंग मेथड?
शरीर की गंदगी को करें बाहर
अधिक खाने से हमारे शरीर में ऐसे चीजों की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थ बढ़ जाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, अगर शरीर में विटामिन-बी अधिक हो तो उससे भी वजन बढ़ता है। जीरे का पानी हमारे शरीर से गंदगी और विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही नहीं, जीरे में भरपूर एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक हैं। इससे न केवल हम फ्रेश महसूस करते हैं, बल्कि हमारा वजन भी कम होता है।
यह भी पढ़ें : पानी से जुड़े 9 मजेदार फैक्ट्स, जिनके बारे में नहीं होगा पता
अच्छी नींद के अपनाएं जीरे का पानी
अक्सर देखा जाता है कि मोटापे का असर लोगों की नींद पर भी पड़ता है। मोटापे के कारण लोगों का रोजाना की नींद कम होती जाती है और साथी ही वे अच्छी नींद भी नहीं ले पाते हैं। ऐसे में जीरे का पानी उनके लिए कारगर साबित हो सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट से लेस होता है जीरे का पानी
जीरे में काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में इकट्ठे हुए जहरीले टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे शरीर रिफ्रेश फील करता है और साथ ही शरीर के अंग सुचारू रूप से काम करते हैं। इसके अलावा रात भर जीरे को पानी में भिगोकर रखने के बाद सुबह पीने से यह लिवर में बाइल एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। बाइल एसिड पाचन क्रिया को ठीक से काम करने में मदद करता है। साथ ही बाइल एसिड के शरीर में प्रोडक्शन से एसिडिटी और गैस की समस्या भी नहीं होती है। साथ ही बाइल फैल को भी तोड़ने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगा जीरे का पानी
जीरे के पानी को आयरन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। आपको यह भी बता दें कि शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए शरीर में आयरन का मौजूद रहना जरूरी है। इसके अलावा जीरे के पानी में काफी सारे विटामिन्स भी मिलते हैं। इनमें विटामिन ए और सी शामिल हैं। दोनों ही विटामिन्स में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इन्हीं कारणों से हर जिन रेगुलर जीरे का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ जाती है। शरीर की इम्यूनिटी ठीक होने से बीमारियां काफी दूर रहती हैं। इसके अलावा जीरे के पानी का अन्य अतिरिक्त फायदा वजन कम करना तो है ही।
डायबिटीज को रखे संतुलित
ऐसा देखा गया है कि डायबिटीज से पीड़ित लोग अधिक मोटापे का शिकार होते हैं लेकिन, जीरे का पानी पीने से शरीर में डायबिटीज संतुलित रहती है। अगर डायबिटीज संतुलित रहती है, तो वजन कम होने में भी मदद मिलती है।
जीरे का पानी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, बुरे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करने और फूड पॉइजनिंग को रोकने में भी सहायक है।
वजन कम करने की प्रक्रिया में आपको जीरे का पानी दिन में तीन बार पीने की कोशिश करें।
- एक गिलास सुबह उठ कर खाली पेट
- दूसरा गिलास दोपहर के खाने से पहले
- तीसरा गिलास रात के खाने के बाद
जीरे का पानी वजन कम करने में सहायक है लेकिन, इसका अधिक सेवन करने से ब्लड शुगर का कम होना, डायरिया या एलर्जी आदि समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए, इसका सेवन संतुलित मात्रा में करें। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। जीरे के पानी को आप नींबू, शहद या दालचीनी के साथ ले सकते हैं।
और पढ़ें :
जीरा खाने के फायदे : ये 11 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे
Black Cumin: काला जीरा क्या है?
ज्यादा नमक खाना दे सकता है आपको हार्ट अटैक
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है