इस एक्सरसाइज को करने से ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ता है। इस एक्सरसाइज का ज्यादा फायदा तभी मिलेगा, जब आप डेली करें। डेली हैंडस्टैंड करने से पूरी बॉडी को टोन मिलता है। यह एक्सरसाइज लोअर बॉडी के लिए काफी सही है। इसे करने के लिए बिगिनर्स दोनों हाथों को जमीन पर रखकर बॉडी का सारा वेट डालते हुए हाथों के बल पर खड़े हो जाएं। इस एक्सरसाइज को 30-60 सेकेंड तक करें।
5. फ्ल्टर किक (Flutter kick)
इस एक्सरसाइज की मदद से पेट की मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डियों को मजबूती मिलती है। फ्ल्टर किक करने के लिए जमीन पर लेट जाएं। यह एक्सरसाइज भी क्रंचेज की तरह होती है। इसमें दोनों पैरों को हवा में उठाते हैं और स्ट्रेट रहते हैं। यह होने के बाद हाथों की मदद से सिर को ऊपर की तरफ उठाएं और अब दोनों पैरों को एक दूसरे के ऊपर और नीचे से दाएं बाएं घुमाएं।
6. काउच स्ट्रेच या वॉल स्ट्रेच (Couch or wall stretch)
काउच स्ट्रेच या वॉल स्ट्रेच करना बेहद आसान है। इस वर्कआउट को करने के लिए सोफे या दीवार का सहारा लें। अपने पैर को पीछे मोड़ें और हाफ बैंड और हाथों को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें। अब इसी पुजिशन में 30 सेकेंड तक इसी पुजिशन में रहें। इस आसान से व्यायाम को नियमित करने से पैरों की मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग होती हैं।
और पढ़ें : एथलीट्स से जिम जाने वालों तक, जानिए कैसे व्हे प्रोटीन आपके रूटीन में हो सकता है एड
7. स्पाइडरमैन स्ट्रेचिंग (Spider man stretching)
स्पाइडरमैन स्ट्रेचिंग वर्कआउट अलग-अलग तरह से किया जा सकता है। आप पुश अप्स की पुजिशन लें और दाएं पैर को 90 डिग्री तक मोड़ें। अब दाएं हाथ से दाएं पैर को पकड़ें और बॉडी को बैलेंस में रखें। अब हिप्स को आगे की ओर बेंड करें। इसी पुजिशन में 5 सेकंड तक रुकें। इस एक्सरसाइज से मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद मिलती है।
8. स्ट्रेट लेग रेज (Straight leg raise)
इस वर्कआउट को करने के लिए सबसे पहले मैट बिछा लें। अब पीठ के बल लेट जाएं और पैरों के बीच गैप बनाएं। अब दोनों को फ्लोर पर टिका लें और अब एक पैर को ऊपर की ओर उठायें और दूसरे पैर को फ्लोर पर ही रहने दें। दोनों पैरों से एक-एक कर एक्सरसाइज करें। इस प्रक्रिया को 10 से 12 बार करें।
9. जंपिंग जैक्स (Jumping jacks)
जंपिंग जैक्स वर्कआउट बिना किसी मशीन के और घर पर की जाने वाली एक्सरसाइज है। जंपिंग जैक्स हार्ट के लिए बेस्ट एक्सरसाइज माना जाता है साथ ही इससे मांसपेशियां भी स्ट्रॉन्ग होती हैं। इस वर्कआउट को नियमित करने से वजन कम किया जा सकता है, हड्डियां मजबूत होती हैं और स्टैमिना भी स्ट्रॉन्ग होता है।
10. स्टेपर (Stepper)