backup og meta

क्या होता है BRCA1 और BRCA2 जीन और ब्रेस्ट कैंसर से क्या है इसका संबंध?


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/07/2021

    क्या होता है BRCA1 और BRCA2 जीन और ब्रेस्ट कैंसर से क्या है इसका संबंध?

    कंप्यूटर की तरह हमारे शरीर में भी कोड्स होते हैं, जिन्हें जीन कहते हैं। BRCA1 और BRCA2  ब्रेस्ट कैंसर जीन (Breast cancer gene) यानी स्तन कैंसर जीन होते हैं। ये जीन (BRCA1 और BRCA2 ) म्यूटेशन का परिणाम होते हैं। ये जीन महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी प्रभावित करता है। कैंसर की समस्या होने पर सेल्स तेजी से विभाजित होती है और नई सेल्स बनती हैं। कोशिकाओं की ग्रोथ के बाद ये एक गांठ का रूप ले लेती हैं। इस आर्टिकल के माध्य से जानिए कि आखिर क्या होता है BRCA1 और BRCA2 जीन और कैसे म्यूटेशन इसे प्रभावित करता है।

    ब्रेस्ट कैंसर जीन (Breast cancer gene) के बारे में जानने से पहले जानें जीन के बारे में

    क्या होता है जीन?

    आपके शरीर की हर कोशिका में जीन होता है। जीन में आपके शरीर के लिए ब्लूप्रिंट (आनुवंशिक कोड) होता है। आप उदाहरण के तौर पर समझिए कि जीन में वह सब जानकारी होती है जो आपकी आंखों का रंग निर्धारित करती है। उनमें ऐसी जानकारी भी होती है जो आपके शरीर की कोशिकाओं के विकास को प्रभावित करती है। कोशिकाएं कैसे बढ़ती हैं, विभाजित होती हैं और मर जाती हैं।

    और पढ़ें : Mammography: मैमोग्राफी क्या है?

    अगर आपको भविष्य में कोई भी बीमारी होने वाली है तो इस बात की जानकारी डीएनए टेस्ट से मिल सकती है। डीएनए टेस्ट जीन हेल्प से किया जाता है। जीन सभी प्राणियों में होते हैं। शरीर में उपस्थित जीन के समूह या ग्रुप को जीनोम के नाम से जाता है। किसी भी इंसान की आंखों, नाक, बाल आदि के आकार या फिर बीमारियों के बारे में जीन टेस्ट के माध्यम से जाना जा सकता है। जीन सीक्वेंस इसमें बहुत सहायता करता है। अनुवांशिक रूप से होने वाली बीमारी के बारे में डीएनए टेस्ट के बारे में पता किया जा सकता है क्योंकि इसकी जानकारी जीन में उपस्थित होती है। आप डीएनए टेस्ट या फिर जीन टेस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    म्यूटेशन (Mutation)  क्या होता है?

    डीएनए स्वीक्वेंस में होने वाला परिवर्तन ही म्यूटेशन या फिर उत्परिवर्तन कहलाता है। इसके लिए कुछ फैक्टर जिम्मेदार हो सकते हैं। म्यूटेशन यानी उत्परिवर्तन सेल डिवीजन के समय डीएनए की कॉपी के दौरान मिस्टेक से भी हो सकता है। म्यूटेशन के लिए वातावरण से संबंधित फैक्टर भी जिम्मेदार हो सकते हैं। साथ ही यूवी लाइट या सिगरेट स्मोक आदि भी म्यूटेशन के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। वहीं जर्म लाइन म्यूटेशन (Germ line mutations) एग और स्पर्म में होता है और ये भविष्य में पैदा होने वाले बच्चों में भी दिखाई देता है। वहीं सोमेटिक म्यूटेशन (Somatic mutations) बॉडी सेल्स में होता है, लेकिन ये अन्य पीढ़ी में नहीं जाता है। जीन के कार्य को प्रभावित करने वाले आनुवंशिक कोड में कुछ बदलावों को उत्परिवर्तन कहा जाता है। उत्परिवर्तन दुर्लभ हैं। जीन में जो उत्परिवर्तन होता है, वो माता-पिता के साथ ही आगे चलकर बच्चों में भी दिख सकता है। बच्चा अपने जीन का आधा हिस्सा अपनी मां से और आधा हिस्सा अपने पिता से प्राप्त करता हैं। इसलिए, यदि आपकी मां को BRCA 1 जीन उत्परिवर्तन है, तो 50 प्रतिशत संभावना है कि आपके पास BRCA 1 उत्परिवर्तन भी होगा।

    और पढ़ें : सिलेक्टिव ईस्ट्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलेटर्स (SERMs): जानिए कैसे करते हैं ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद?

    ब्रेस्ट कैंसर जीन: ये ऑर्गन्स होते हैं प्रभावित 

    ब्रेस्ट कैंसर जीन समान रूप से काम करते हैं, लेकिन BRCA1 और BRCA2 के बीच अंतर होता है।ब्रेस्ट कैंसर जीन अलग-अलग क्रोमोसोम (Chromosomes) में पाए जाते हैं। BRCA1 क्रोमोसोम 17 पर और BRCA2 क्रोमोसोम 13 पर पाया जाता है। BRCA1 और BRCA2 के बीच अंतर होता है। प्रत्येक म्यूटेशन स्तन और अंडाशय के कैंसर के अलावा अन्य कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।

    • BRCA1 म्यूटेशन से स्तन, डिम्बग्रंथि, अग्नाशय, गर्भाशय ग्रीवा, गर्भाशय और पेट के कैंसर (Stomach cancer) का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेस्ट कैंसर जीन BRCA1 म्यूटेशन ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।
    • BRCA2 म्यूटेशन से स्तन, डिम्बग्रंथि, अग्नाशय, पित्ताशय की थैली, पित्त नली और मेलेनोमा में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

    जबकि BRCA म्यूटेशन सबसे अधिक बार ब्रेस्ट या ओवेरियन कैंसर के जोखिम से जुड़े होते हैं। इससे पुरुष भी प्रभावित हो सकते हैं।ब्रेस्ट कैंसर जीन  BRCA1 और BRCA2 म्यूटेशन वाले पुरुषों में स्तन, टेस्टिकुलर, प्रोस्टेट और अग्नाशय के कैंसर के विकास का अधिक खतरा होता है।

     ब्रेस्ट कैंसर जीन: जीन उत्परिवर्तन और स्वास्थ्य

    उत्परिवर्तन का प्रभाव अच्छा होता है और बुरा भी हो सकता है। जैसे कि BRCA gene 1 और BRCA gene 2 का आगे की पीढ़ी में बुरा प्रभाव ही पड़ेगा क्योंकि ये कैंसर के लिए जिम्मेदार है।अमेरिका में 5-10 प्रतिशत स्तन कैंसर एक वंशानुगत जीन उत्परिवर्तन से ही संबंधित है। अगर आपको म्यूटेशन के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो बेहतर होगा कि डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।

    और पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर में कायनेज इन्हिबिटर्स के प्रयोग के बारे में क्या आप जानते हैं?

     ब्रेस्ट कैंसर जीन: BRCA1 और BRCA2 जीन म्यूटेशन

    BRCA1 और BRCA2 जीन कुछ लोगों को अनुवांशिक रूप से मिला जीन है। ये उत्परिवर्तन से पैदा हुआ जीन है जो स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। BRCA1 / 2 उत्परिवर्तन आपको माता-पिता दोनों में से मिल सकता है और महिलाओं और पुरुषों दोनों में कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। एक व्यक्ति जिसके पास BRCA1 / 2 उत्परिवर्तित जीन है, उसे कभी-कभी BRCA1 / 2 वाहक (carrier) कहा जाता है।

     ब्रेस्ट कैंसर जीन: महिलाओं में BRCA1 और BRCA2 म्यूटेशन

    यदि आपको या परिवार के किसी सदस्य के को BRCA1 / 2 जीन उत्परिवर्तन है तो आपको कैंसर का खतरा हो सकता है। BRCA1 / 2 ओवेरियन कैंसर के खतरे को भी बढ़ाता है। साथ ही में जीन म्यूटेशन के कारण पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर और अग्नाशय के कैंसर का खतरा बढ़ जाता हैं।

     स्तन कैंसर जीन या ब्रेस्ट कैंसर जीन: ट्रीटमेंट

    बीआरसीए 1 और बीआरसीए 2 म्यूटेशन से संबंधित स्तन कैंसर का उसी तरह से इलाज किया जाता है जैसे सामान्य स्तन कैंसर में होता है।हालांकि, कुछ दवा उपचार अन्य स्तन कैंसर की तुलना में BRCA1 / 2-संबंधित स्तन कैंसर के इलाज में अधिक प्रभावी हो सकती हैं। इस वक्त, कुछ बीआरसीए 1/2-संबंधित मेटास्टेटिक स्तन कैंसर के इलाज के लिए PARP इनहिबिटर ओलापारीब (Olaparib) और टेलजोपारिब (Talazoparib) का उपयोग किया जा रहा है। अगर आपको इस बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो बेहतर होगा कि आप एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

    [mc4wp_form id=”183492″]

    और पढ़ें : ट्रिपल-नेगिटिव ब्रेस्ट कैंसर (Triple-Negative Breast Cancer) क्या है?

    आपने आर्टिकल में जाना कि BRCA1 और BRCA2 जीन क्या होता है और कैसे जीन म्यूटेशन कैंसर का कारण बन जाता है। अगर आपको कभी भी स्तन में गांठ का एहसास हो तो लापरवाही बिलकुल न बरतें। स्तन में गांठ कैंसर भी हो सकती है। अगर आप सही समय पर कैंसर की जांच और ट्रीटमेंट कराते हैं तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। कैंसर जब फैलने लगता है तो शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को भी खराब करने लगता है। उपरोक्त दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको स्तन कैंसर या फिर ब्रेस्ट कैंसर जीन के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से जानकारी लें। स्तन कैंसर की जांच के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/07/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement