backup og meta

मच्‍छरों से हैं परेशान, तो ये मॉस्किटो रिपेलेंट आपको देंगे आराम!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/08/2021

    मच्‍छरों से हैं परेशान, तो ये मॉस्किटो रिपेलेंट आपको देंगे आराम!

    हमारे देश की जनसंख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। जनसंख्या बढ़ने के साथ ही इंफेक्शन भी प्रमुख समस्या के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। धरती में अनगिनत संख्या में इंसेक्ट रहते हैं। कुछ इंसेक्ट इंसानों को बुरी तरह से बीमारी कर सकते हैं। आमतौर पर घरों में लोग मच्छरों से बहुत परेशान रहते हैं। मच्छर काटने के बाद खून पीते हैं और लार को खून में ही छोड़ देते हैं। मौसम बदलने के साथ ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। लोग मच्छरों को घर से भगाने के लिए कई घरेलू उपाय या मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant) भी अपनाते हैं।

    कुछ लोगों को तो मच्छरों से एलर्जी हो जाती है और मच्छरों के काटने से शरीर में चकत्ते पड़ जाते हैं। भारत देश में हर साल मच्छरों के कारण लोगों को कई बीमारियों जैसे कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया आदि का सामना करना पड़ता है। मच्छरों से फैलने वाली बीमारी को काबू करना वाकई एक चुनौती के रूप में सामने आ रहा है। मच्छरों को भगाने या फिर मारने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant) प्रमुख भूमिका निभाते हैं। लोगों के मन में मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant) को लेकर कंफ्यूजन रहता है कि आखिर इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए और कौन-से प्रोडक्ट खरीदे जा सकते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant) के बारे में जानकारी देंगे और साथ ही उससे जुड़ी कुछ बातें भी बताएंगे। जानिए मॉस्किटो रिपेलेंट के बारे में।

    मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant) का इस्तेमाल मच्छरों से निजात पाने के लिए किया जाता है। मार्केट में विभिन्न प्रकार के मॉस्किटो रिपेलेंट उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल मच्छरों से बचाव के लिए किया जाता है। इनमें डिफरेंट एक्टिव इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल किया जाता है। मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल स्प्रे के रूप में, वाइप्स के रूप में, लोशन के रूप में या फिर कपड़ों में इस्तेमाल किए जाने वाले स्प्रे के रूप में किया जा सकता है। अधिक कॉन्संट्रेशन वाले रिपेलेंट देर तक इंसेक्ट से सुरक्षा प्रदान करते हैं। जानिए भारत में बिकने वाले कुछ फेमस मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant) के बारे में।

    मच्छरों को भगाने का उपाय: हिट स्प्रे (Hit Spray)

    मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant) के रूप में हिट स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये न सिर्फ मच्छरों को मारने का काम करता है बल्कि तिलचट्टे यानी कॉकरोच को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल होता है। हिट स्प्रे (Hit Spray) का इस्तेमाल आप घर के कोनों और उन स्थानों में कर सकती हैं, जहां मच्छर रहते हैं। आपको कमरे में स्प्रे करने के बाद कमरे को कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए और करीब आधे से एक घंटे बाद कमरे में जाना चाहिए। ब्लैक हिट स्प्रे की कीमत 261 रु है। हिट स्प्रे से आप मच्छरों को तो भगा ही सकते हैं, साथ में हिट फ्लाई किलर का इस्तेमाल मक्खियों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है।

    और पढ़ें: World Malaria Day : जानें क्या हैं मलेरिया के लक्षण, बचाव और इलाज ?

    मच्छरों को भगाने का उपाय: गुड नाइट क्रीम (Good Knight Cream)

    गुड नाइट के नाम से शायद ही कोई अनजान हो। गुड नाइट क्वाइल के साथ ही मार्केट में गुड नाइट क्रीम (Good Knight Cream) भी उपलब्ध है। गुड नाइट मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम स्किन सेफ प्रोडक्ट (Skin safe product) है। इसमें लैवेंडर, तुलसी (Basil) के साथ ही मिल्क प्रोटीन का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को हायड्रेट करने का काम करता है। गुड नाइट क्रीम (Good Knight Cream) आपको ऑनलाइन 44 रु में उपलब्ध हो जाएगी। आप चाहे तो गुड नाइट चिप, गुड नाइट पावर एक्टिव आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    मच्छर से बचना के लिए रिपेलेंट: मच्छरों से राहत के लिए मॉर्टिन ( Mortein)

    मॉर्टिन (Mortein) भी मच्छरों को भगाने का फेमस ब्रांड है। मॉर्टिन (Mortein) क्वाइल का इस्तेमाल अधिक घरों में किया जाता है। अगर आप भी क्वाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बच्चों को इसकी पहुंच से दूर रखें। साथ ही अगर आपको धुएं से एलर्जी है, तो मॉर्टिन पॉवर गार्ड लिक्विड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मॉर्टिन मॉस्किटो किलर मशीन और रीफिल की कीमत 140 रु है। आप इसे किसी भी दुकान या फिर ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं।

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह उपलब्ध नहीं कराता है। आप मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant) के बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    और पढ़ें: क्या मलेरिया से जुड़े ये फैक्ट जानते हैं आप?

    नोट: दिए गए प्रोडक्ट के दाम कम या फिर ज्यादा भी हो सकते हैं। आप जहां से प्रोडक्ट खरीद रहे हैं, दाम वहीं के अनुसार होंगे। प्रोडक्ट खरीदने से पहले कीमत जरूर जान लें। हैलो स्वास्थ्य किसी प्रकार की चिकित्सा सलाह या फिर प्रोडक्ट की विश्वसनियता के बारे में जानकारी नहीं देता है।

    मच्छरों को भगाने का उपाय: क्रीम के रूप में ओडोमॉस (Odomos)

    ओडोमॉस (Odomos) भी भारत में फेमस मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant) में शामिल है। ये क्रीम के रूप में उपलब्ध है। आप चाहे तो घर में या फिर बाहर जाते समय इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ओडोमॉस (Odomos) क्रीम का इस्तेमाल बड़ों के साथ ही बच्चे भी कर सकते हैं। ये क्रीम स्किन को हानि नहीं पहुंचाती है और साथ ही करीब 12 घंटो तक मच्छरों से निजात दिलाने का काम करती है। ओडोमॉस नॉन स्टिकी क्रीम की कीमत 25 रु है। आप विटामिन ई (Vitamin E) और आलमंड ऑयल युक्त क्रीम भी खरीद सकते हैं। आप क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले प्रोडक्ट के लेबल पर दी गई अहम जानकारी को जरूर पढ़ें।

    और पढ़ें: इंसेक्ट्स से होने वाले इन्फेक्शन से इस तरह से आप कर सकते हैं बचाव

    मच्छरों को बाहर का रास्ता दिखाता है ऑल आउट (All Out)

    इस प्रोडक्ट के नाम से पता चल रहा है कि इसका इस्तेमाल मच्छरों को बाहर का रास्ता दिखा देता होगा। जी हां! ऑल आउट (All Out) मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant) लिक्विड के रूप में इंडिया में फेमस है। दिन हो या फिर रात, ये लिक्विड मच्छरों को घर से बाहर भगाने का काम करता है। ये स्प्रे के रूप में भी उपलब्ध है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट का चुनाव कर सकते हैं। ऑल आउट अल्ट्रा पावर मशीन के साथ 82 रु कीमत में उपलब्ध है।

    और पढ़ें: शिशु या बच्चों को मलेरिया होने पर कैसे संभालें?

    मच्छर से बचना के लिए रिपेलेंट: मैक्सो मॉस्किटो रिपेलेंट (Maxo Mosquito Repellent)

    मैक्सो मॉस्किटो रिपेलेंट (Maxo Mosquito Repellent) मच्छरों से सुरक्षा प्रदान करता है। मैक्सो सॉल्युशन का इस्तेमाल करने से मच्छर घर के बाहर भागने लगते हैं। आपको मैक्सो लिक्विड सहित मशीन 81 रु में उपलब्ध हो जाएगी। आप अपनी सुविधा के अनुसार इसका चुनाव कर सकते हैं।

    बॉडीगार्ड नैचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito Repellent by Bodyguard)

    बॉडीगार्ड नैचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट स्प्रे का इस्तेमाल करने से मच्छर दूर भागते हैं और मच्छरों से होने वाली बीमारी से सुरक्षा मिलती है। स्प्रे में किसी भी तरह के हार्मफुल कैमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसमें सिट्रोनेला तेल और नीलगिरी का तेल (Eucalyptus oil) होता है। बॉडीगार्ड नैचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट स्प्रे का इस्तेमाल बच्चे भी कर सकते हैं। आप इसे 122 रु में ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

    मॉस्किटो रिपेलेंट का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान

    मॉस्किटो रिपेलेंट भले ही मच्छरों को भगाने और कई बीमारियों से बचाने का काम करते हैं लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जानिए किन बातों का खास तौर पर ध्यान रखने की जरूरत है।

    • मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito Repellent) का इस्तेमाल करने से पहले से जरूर सुनिश्चित कर लें कि उसमें किसी भी तरह से हानिकारक कैमिकल्स का इस्तेमाल न किया गया हो।
    • आप प्राकृतिक तत्वों से बने प्रोडक्ट का चुनाव कर सकते हैं। जिन लोगों को स्किन संबंधी समस्या या एलर्जी (Skin problems or allergies) है, तो उन्हें अधिक सावधानी की जरूरत है।
    • जब भी कमरे में क्वाइल का इस्तेमाल करें, कमरे को बंद करके न सोएं। धुआं कमरे में भर जाएगा, तो आपको सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।
    • आप मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito Repellent) बच्चों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन बेहतर होगा कि इस संबंध में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।
    • मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito Repellent) को बच्चों की पहुंच से हमेशा दूर रखें। ये बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।
    • मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito Repellent) में डीईईटी (DEET) मुख्य इंग्रीडिएंट के रूप में मौजूद होता है। सेफ्टी और हेल्थ के हिसाब से इसे हानिकारक माना जाता है। आपको इस संबंध में डॉक्टर से अधिक जानकारी लेनी चाहिए।
    • अगर आपको मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito Repellent) का इस्तेमाल करने के बाद कोई समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह उपलब्ध नहीं कराता है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से फेमस मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito repellant)  के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। आप स्वास्थ्य संबंधी अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है, तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं और अन्य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/08/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement