क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
बोरोन क्या है?
बोरोन (Boron) एक रासायनिक तत्त्व हैं, जिसका निर्माण प्राकृतिक रूप से होता है। यह एक प्रकार का खनिज है। कुछ लोग इसके सप्लिमेंट के तौर पर इसके कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं। इसे बोरॉन भी कहते हैं।
और पढ़ें- Wild Daisy: वाइल्ड डेजी क्या है?
बोरोन का उपयोग निम्न लिखित स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार में किया जा सकता है, जिसमें शामिल हैंः
योनि से संबंधित संक्रमण के उपचार के लिए- योनि से संबंधित संक्रमण के उपचार के लिए इससे बनी कैप्सूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसे महिलाएं अपने योनिमार्ग में रख सकती हैं।
इसके अलावा, कभी-कभी एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए भी खिलाड़ी इसका सेवन कर सकते हैं।
शारीरिक स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार के लिए बोरान का उपयोग करने के लिए सन् 1870 और 1920 के बीच इसे एक खाद्य संरक्षक के रूप में निर्धारित किया गया था।
बोरान में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे अन्य खनिज पदार्थों की उच्च मात्रा पाई जा सकती है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सिडेंट का भी प्रभाव होता है। इसके सेवन से रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के बाद महिलाओं में होने वाली कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। साथ ही, यह पुरुषों में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। एस्ट्रोजन स्वस्थ हड्डियों और मानसिक कार्यों को बनाए रखने में शरीर की मदद कर सकता है।
सामान्य तौर पर, डॉक्टर इसका इस्तेमाल एक हर्बल सप्लिमेंट के तौर पर करने की सलाह देते हैं। हालांकि, अन्य स्वास्थ्य स्थितियों में यह किस तरह का प्रभाव कर सकता है, इस बारे में उचित शोध करने की आवश्यकता हो सकती है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप आपने डॉक्टर या किसी हर्बल विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, कुछ शोध यह बताते हैं कि बोरोन के सेवन से शरीर को मिलने वाले खनिज पदार्थों की मात्रा पाचन तंत्र पर असर कर सकता है और भोजन की पाचन क्रिया पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, कार्बन की दवाई के विकल्प में अब वैज्ञानिक और फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री बोरोन के इस्तेमाल पर ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं।
[mc4wp_form id=”183492″]
और पढ़ें: ज्वार क्या है?
बोरोन का उपयोग करना कितना सुरक्षित हो सकता है, इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, डॉक्टर छोटे बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं और शिशु को स्तनपान कराने वाली माताओं बोरोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दे सकते हैं।
अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो निम्न स्थितियों में आपको अपने डॉक्टर, फार्मासिस्ट या हर्बलिस्ट से परामर्श करना चाहिए, जिनमें शामिल हैं:
दवाओं की तुलना में हर्ब्स लेने के लिए नियम ज्यादा सख्त नहीं हो सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन करना कितना सुरक्षित हो सकता है, यह व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य स्थिति और दैनिक आहार के सेवन पर भी निर्भर कर सकता है। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि इसके सेवन का प्रभाव अलग-अलग व्यक्तियों में अलग प्रभाव दिखा सकता है। इस हर्ब का इस्तेमाल करने से पहले इसके रिस्क और फायदे को अच्छी तरह से समझ लें। हो सके तो अपने हर्बल स्पेशलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे यूज करें।
और पढ़ें- Agave : रामबांस क्या है?
बोरोन के सेवन से किस तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। हालांकि, कुछ स्थितियों और ओवरडोज की स्थिति में इसके निम्न साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं, जिनमें शामिल हैंः
अगर इसके सेवन के बाद आपको अपने स्वास्थ्य में निम्न लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत इसका सेवन बंद करें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें, जिसनें शामिल हैंः
हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहें तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें- Arginine: आर्जिनाइन क्या है?
बोरोन की खुराक मात्रा पर कई क्लिनिकल अध्ययन चालू हैं। इसकी निर्देशित खुराक मात्रा 3 से 6 एम जी प्रतिदिन है। बोरोन को खाने के तौर पर इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह जहरीला साबित हो सकता है।
इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें- Veronica : वेरोनिका क्या है?
यह आपको निम्न रूपों में मिल सकता हैः
अपने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच करने के लिए इस कैलक्युलेटर का उपयोग करें और पता करें कि क्या आपका वजन हेल्दी है। आप इस उपकरण का उपयोग अपने बच्चे के बीएमआई की जांच के लिए भी कर सकते हैं।
पुरुष
महिला
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Boron. https://www.rxlist.com/consumer_boron/drugs-condition.htm Accessed on 2 September, 2020.
Skidmore-Roth, Linda. Mosby’s Handbook Of Herbs & Natural Supplements. St. Louis, MO: Mosby, 2001. Print version. Page 110.
Boron. http://www.drugs.com/npp/boron.html. Assessed August 6, 2016.
Not boring at all. Boron is the new carbon in the quest for novel drug candidates. http://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2637326/. Assessed August 6, 2016.
Boron. https://medlineplus.gov/druginfo/natural/894.html. Accessed on 2 September, 2020.
Dietary Boron: An Overview of the. https://naldc.nal.usda.gov/download/2931/PDF. Accessed on 2 September, 2020.