क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
काउच ग्रास (Couch Grass) या चिकोटी ग्रास घास की एक प्रजाति है। इसका साइंटिफिक नाम एलिम्स रेप्स (Elymus Repens) है। यह घास तेजी से फैलने वाली एक तरह की खरपतवार है। लोग इसकी पत्तियों और जड़ों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने के लिए करते हैं। हालांकि, इस घास को खेत की फलसों या बागवानी के लिए हानिकारक माना जाता है। इसका विकास बहुत तेजी से होता है जिसके कारण फसलों को नुकसान पहुंचता है और उनका विकास कम होता है। इसे डॉग घास, क्वैक घास, ट्रिटिकम और ट्विचग्रास के नाम से भी जाना जाता है।
जमीन के ऊपर यह घास एक गुच्छे की तरह उगती है, लेकिन जमीन के नीचे इसकी जड़ें बहुत तेजी से और बड़े आकार में फैलती है। यह बहुत ही आसानी से किसी भी नमी वाली जगह पर उग सकता है। इसकी जड़े काफी गहरी और मजबूत होती हैं, जिसकी वजह से इन्हें साफ करने में भी मुश्किल होती है। आमतौर पर खेतों या बागवानों से इनका निपटारा करने के लिए लोग खरपतवार नियंत्रण का तरीका भी इस्तेमाल करते हैं जो गैर-रासायनिक नियंत्रण और रासायनिक खरपतरवार नियंत्रण भी हो सकता है।
सामान्य तौर पर, किए गए अध्ययनों में इसके पारंपरिक उपयोगों के बारे में उचित जानकारी का आभाव है। हालांकि, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि यह मधुमेहऔर मूत्र पथ मार्ग से जुड़ी स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार में संभावित रूप से लाभकारी पाया गया है।
शरीर के जहरीले विषाक्त पदार्थों से लड़ता हैः किसी भी तरह के कीड़े के काटने या जहरीले रसायनों के कारण अगर शरीर में जहरीले विषाक्त पदार्थों का प्रवेश होता है, तो यह उसके प्रभाव कम कम कर सकता और उससे शरीर का बचाव भी कर सकता है। इसमें पाए जाना वाला Detoxification एक एजेंट के रूप में काम कर सकता है।
इसके अलावा काउच ग्रास का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं में होता है:
यह औषधि कैसे कार्य करती है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि काउच ग्रास से निकाला गया अर्क (एक्सट्रैक्ट) में ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबलेऔषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। काउच ग्रास का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
[mc4wp_form id=”183492″]
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसकी सुरक्षा के संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान काउच ग्रास का सेवन न करें।
काउच ग्रास बॉडी में पानी के निकलने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है। इससे आपकी बॉडी में पोटैशियम का स्तर कम हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नही होते हैं। उपरोक्त साइड इफेक्ट्स का अलावा भी काउच ग्रास के कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर बताया नहीं गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। अगर आप किसी अन्य तरह की दवा का सेवन कर रहें है, तो उसके साथ काउच ग्रास का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी दें। क्योंकि, काउच ग्रास में पाए जाने वाले तत्व आपकी मौजदूा दवा के साथ इंट्रैक्शन कर सकता है जो साइड इफेक्ट्स का कारण भी बन सकता है। साथ ही यह आपके दवा के असर को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन किसी भी अन्य दवा के साथ न करें।
काउच ग्रास आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकती है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
निम्नलिखित स्वास्थ्य समस्याओं में काउच ग्रास रिएक्शन कर सकती है:
निम्नलिखित प्रोडक्ट्स काउच ग्रास के साथ रिएक्शन कर सकते हैं:
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में काउच ग्रास का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नहीं होती हैं। काउच ग्रास के उपयुक्त डोज के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके उपयुक्त डोज के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
काउच ग्रास निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकती है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
अपने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच करने के लिए इस कैलक्युलेटर का उपयोग करें और पता करें कि क्या आपका वजन हेल्दी है। आप इस उपकरण का उपयोग अपने बच्चे के बीएमआई की जांच के लिए भी कर सकते हैं।
पुरुष
महिला
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Couch Grass. http://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-1490-couch%20grass.aspx?activeingredientid=1490&activeingredientname=couch%20grass. Accessed on 7 January, 2020.
Couch Grass. https://www.drugs.com/npp/couch-grass.html. Accessed on 7 January, 2020.
Health benefits of Couch Grass. https://www.healthbenefitstimes.com/couch-grass/. Accessed on 7 January, 2020.
Interference between sown grasses and the growth of rhizome of Elymus repens (couch grass). https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/0167880990901409. Accessed on 7 January, 2020.
Couch Grass. http://www.naturalmedicinalherbs.net/herbs/e/elytrigia-repens=couch-grass.php. Accessed on 7 January, 2020.