
भागदौड़ भरी जिंदगी में आज इंसान के पास सबसे ज्यादा जिस चीज की कमी है वो है सुकून। दिनभर की आपाधापी के बाद हर कोई थोड़ी देर के लिए अपने मन को शांत रखने की कोशिश करता है। इसके लिए वह कई तरीके भी अपनाता है। लेकिन, मेडिटेशन से बेहतर और क्या हो सकता है? ध्यान लगाने से मन हेल्दी रहता है। तनाव जैसी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप स्ट्रेस में हैं, तो मेडिटेशन (Meditation) का सहारा ले सकते हैं। इसी वजह से आज ज्यादातर लोग मेडिटेशन का सहारा ले रहे हैं। इसका महत्व इतना अधिक है कि इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरुक हो सके इसलिए, 15 मई को विश्व मेडिटेशन दिवस (World Meditation Day) भी मनाया जाता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन कई लोग करने की तरफ प्रेरित हो रहे हैं। मेडिटेशन सेंटर्स से लेकर घर पर ही लोगों ने ध्यान लगाना शुरू भी कर दिया है लेकिन, इस मेडिटेशन के बारे में आप क्या जानते हैं? मेडिटेशन से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए इस क्विज को बिना देर किए खेलें और जानिए मेडिटेशन के बारे में और बेहतर तरीके से।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है