ब्रोकेन रिब यानी टूटी हुई पसली। यह एक सामान्य चोट होती है। जब पसलियों की किसी हड्डी में क्रैक आ जाता है या हड्डी टूट जाती है तो उसे ब्रोकेन रिब कहते हैं। यह चोट किसी दुर्घटना के चलते हो सकती है, जैसे कि गिरने से, एक्सीडेंट होने पर या खेलते समय गिर जाने पर। यह एक दर्दनाक चोट होती है। टूटी हुई पसलियों से कई और नुकसान हो सकते हैं और यह खतरनाक भी होती है। पसलियों के टूटने का सबसे ज्यादा नुकसान फेफड़ों को पहुंचता है।

ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि टूटी हुई पसलियां एक या दो महीनों में अपने आप ठीक हो जाती हैं। पसली की हड्डी टूटने पर ज्यादा दर्द ना हो रहा हो। आप गहरी सांस ले पा रहे हों। फेफड़ों को नुकसान ना हुआ हो तो यह अपने आप ठीक हो सकती है।
ऐसा भी हो सकता है कि एक ही समय पर एक से अधिक पसली की हड्डी टूट गई हों। ऐसे में खतरा बढ़ सकता है। आपको टूटी हुई पसली के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में जानकारी रखनी जरूरी हैं।
और पढ़ें: नाक में सूजन क्यों होती है, क्या लक्षण देते हैं दिखाई ?
सांस लेते समय अगर सीने में दर्दहोता है तो यह टूटी हुई पसली का सबसे आम लक्षण है। गहरी सांस लेने से और भी अधिक दर्द होता है। हंसना, खांसना या छींकना भी तेज दर्द का कारण बन सकता है। लक्षण के लिए यह भी निर्भर करता है कि ब्रोकेन रिब किस स्थान पर है। इसके अलावा कुछ अन्य लक्षण भी होते हैं। जानें उनके बारे में—
दिल में पसलियों वाला स्थान बहुत ही कोमल होता है। इस स्थान पर चोट लगने पर सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूरी है। इससे सीने में दबाव भी महसूस हो सकता है। यह दर्द कुछ मिनटों के लिए या हमेशा बना रह सकता है। यह दर्द सीने से होते हुए कंधे और हाथ तक फैल जाता है। ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
[mc4wp_form id=’183492″]
टूटी हुई पसली आमतौर पर कुछ घटनाओं की वजह से होती है। जैसे:
ब्रोकेन रिब से रक्त वाहिकाओं और शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। कभी—कभी एक ब्रोकेन रिब कई हड्डियों के टूटने का कारण बन जाती है। इसके अलावा ये समस्याएं होने पर भी खतरा बढ़ सकता है।
ब्रोकेन रिब होने के 6 हफ्तों के अंदर अधिकांश टूटी हुई पसलियां अपने आप ठीक हो जाती हैं। ज्यादा शारीरिक काम ना करने से और बर्फ से सिकाई करते रहने से पसलियां अपने आप ठीक हो जाती हैं। साथ ही दर्द से भी राहत मिलती है। इसके अलावा कुछ अन्य तरीकों से भी ब्रोकेन रिब का इलाज किया जा सकता है।
ब्रोकेन रिब होने पर दर्द से राहत मिलना बेहद जरूरी है। अगर गहरी सांस लेने पर अगर पसलियों में दर्द होता है तो आपको निमोनिया हो सकता है। दर्द से बचने के लिए डॉक्टर आपको कुछ दवाएं दे सकता है। अगर दवाएं असर नहीं करती हैं तो डॉक्टर आपको कुछ इंजेक्शन भी दे सकते हैं।
एक बार जब आपका दर्द ठीक हो जाता है, तो डॉक्टर आपको अधिक गहरी सांस लेने में मदद करने के लिए कुछ श्वास अभ्यास सिखाता है। इसके अलावा ब्रोकेन रिब को ठीक करने के लिए डॉक्टर आपको कुछ पट्टियां दे सकते हैं जिसे आप अपने सीने के चारों ओर लपेट सकते हैं। पट्टियां बांधने से वो क्षेत्र स्थिर रहेगा। हालांकि इसे ज्यादा टाइट नहीं बांधना चाहिए क्योंकि इससे सांस लेने में परेशानी होगी और निमोनिया का खतरा बढ़ सकता है। दर्द को कम करने के लिए आईस पैक से सिकाई भी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Broken rib:https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/broken-ribs/symptoms-causes/syc-20350763. Accessed on 1 September, 2020.
Rib fracture – aftercare. https://medlineplus.gov/ency/patientinstructions/000539.htm. Accessed on 1 September, 2020.
Rib Fracture. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK541020/. Accessed on 1 September, 2020.
Rib injuries. https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/conditionsandtreatments/rib-injuries. Accessed on 1 September, 2020.
Chest injuries and rib fractures. https://healthywa.wa.gov.au/Articles/A_E/Chest-injuries-and-rib-fractures. Accessed on 1 September, 2020.
Current Version
01/09/2020
Bhawana Sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra