टेनिस एल्बो (Tennis elbow) टेंडनाइटिस (Tendinitis) का ही एक प्रकार है, इसमें टेंडन की सूजन के कारण कोहनी और बांह में दर्द होता है। टेंडन ऊतक (Tissue) के समूह होते हैं जो निचले हाथ की मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ते हैं। जरुरी नहीं कि टेनिस एल्बो टेनिस खेलने से ही हो। टेनिस खेल के बजाय, किसी भी दोहराए जाने वाली गतिविधि खासकर यदि अंगूठे और पहली दो उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं, तो टेनिस एल्बो (Tennis elbow) हो सकता है। जो लोग प्लंबर, चित्रकार, बढ़ई और कसाई का काम करते हैं, उन्हें टेनिस एल्बो होने की संभावना ज्यादा रहती हैं। टेनिस एल्बो होने के कारण लोग कोहनी के दर्द की तकलीफ लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं। टेनिस एल्बो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन ज्यादातर 40 साल की उम्र में या उसके बाद इस तरह के मामले ज्यादा देखने को मिलते है।

टेनिस एल्बो (Tennis elbow) में कोहनी के बाहर की हड्डी में दर्द और कोमलता के साथ ही सूजन आ जाती है। इस सूजन की जगह पर घायल टेंडन हड्डी से जुड़ता हैं। टेनिस एल्बो ता दर्द हाथ के ऊपरी या निचले हिस्से में भी हो सकता है। हाथों से कोई भी गतिविधि करते समय चोट लगने की संभावना होती हैं, खासकर कोहनी पर। टेनिस एल्बो के निम्न लक्षण हो सकते है:
यदि किसी व्यक्ति को टेनिस एल्बो (Tennis elbow) जैसे लक्षण दिखाई दे रहे है तो डॉक्टर इसका पता लगाने के लिए परीक्षण करते है। टेनिस एल्बो की जांच करने के लिए डॉक्टर बांह, कलाई और कोहनी को झुका कर या मोड़ कर देख सकता है, जिससे कि यह जान सकें कि दर्द कहां हो रहा है। इसका पता लगाने के लिए एक्स-रे (X-ray) या एमआरआई (MRI) जैसे टेस्ट भी किये जाते है।
टेनिस एल्बो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होने वाली चोट है। कलाई की मांसपेशियों का बार-बार संकुचन होने से टेनिस एल्बो हो जाता है, टेनिस एल्बो (Tennis elbow) ज्यादातर हाथ और कलाई को सीधा और ऊपर उठाने के लिए किये गए गलत अभ्यास के कारण होता है। जैसा कि टेनिस एल्बो नाम से ही पता चलता है कि टेनिस खेल से संबंधित है। गलत तरीके से टेनिस में बैकहैंड स्ट्रोक का बार-बार इस्तेमाल करना भी Tennis Elbow होने का संभावित कारण है। हालांकि दूसरी गतिविधियों के कारण भी टेनिस एल्बो हो जाता है, जैसे-
टेनिस एल्बो के जोखिम को बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं:
और पढ़ें : ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मालिश तक ये हैं प्रसव पीड़ा को कम करने के उपाय
यदि कोहनी को आराम दिया जाए तो आमतौर पर Tennis Elbow अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन कई बार स्थिति गंभीर होने पर आराम करने के साथ ही बेसिक दवाइयां भी लेना जरूरी है। डॉक्टर इन निम्न तरीकों से Tennis Elbow का इलाज करता है-
ज्यादातर इस इलाज का फायदा लोगों को हो जाता है, लेकिन यदि टेनिस एल्बो गंभीर स्थिति में है तो दो चार महीने के इलाज के बाद भी ठीक नहीं होता है, उस वक्त सर्जरी करने की जरूरत पड़ती है। सर्जरी की प्रक्रिया में, टेंडन के क्षतिग्रस्त हिस्से को आमतौर पर हटा दिया जाता है और बचे हुए टेंडन की मरम्मत की जाती है।
और पढ़ें : Sore Throat: गले में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
टेनिस एल्बो होने के बाद नियमित गतिविधियों का हिस्सा बनने में समय लग सकता है। पूरी तरह ठीक होने से पहले दोबारा किसी कठीन गतिविधि का हिस्सा न बनें, नीचे दिए गए स्तर पर आप गतिविधियों पर दोबारा लौटने के लिए तैयार हो जाते है:
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Tennis elbow/https://www.versusarthritis.org/about-arthritis/conditions/elbow-pain/Accessed on 28/04/2021
Tennis elbow/https://www.csp.org.uk/public-patient/rehabilitation-exercises/tennis-elbow/Accessed on 28/04/2021
Tennis elbow/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK506998/Accessed on 28/04/2021
Tennis elbow surgery https://medlineplus.gov/ency/article/007590.htm/Accessed on 28/04/2021
Tennis elbow/https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/tennis-elbow/symptoms-causes/syc-20351987/Accessed on 28/04/2021
Tennis Elbow Diagnosis Using Equivalent Uniform Voltage to Fit the Logistic and the Probit Diseased Probability Models/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4561943//Accessed on 28/04/2021
Current Version
28/04/2021
sudhir Ginnore द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Nidhi Sinha