और पढ़ें: क्या है बच्चों में माइंडफुलनेस और किस तरह से हो सकती है यह प्रेक्टिस लाभदायक, जानिए
बच्चों में टेनिस एल्बो का इलाज (Tennis elbow treatment in children) कैसे किया जाता है?
बच्चों में टेनिस एल्बो का इलाज कैसे किया जाता है, ये बात बच्चे की उम्र पर निर्भर करती है। डॉक्टर बच्चे का ट्रीटमेंट बच्चे की कंडीशन के हिसाब से करते हैं। बच्चे को अब तक कितना डैमेज हो चुका है या फिर किन कारणों से बच्चों को ये समस्या हुई है, इस बारे में जानकारी लेने के बाद डॉक्टर बच्चे डॉक्टर का ट्रीटमेंट करते हैं।
डॉक्टर ने बच्चों में टेनिस एल्बो के ट्रीटमेंट के दौरान बच्चे के लिए जो भी सावधानी बरतने के लिए कही है, आपको उन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को समय पर दवाएं दें और साथ ही अगर डॉक्टर ने बच्चों को व्यायाम करने की सलाह दी है, तो रोज उन्हें व्यायाम जरूर करवाएं। अगर किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर को इस बारे में जानकारी जरूर दें।
और पढ़ें: क्या बच्चों में फिफ्थ डिजीज के इलाज के लिए एंटीहिस्टामाइंस का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
टेनिस एल्बो को रोकने के लिए क्या कर सकते हैं?
- क्या आपका बच्चा टेनिस खेलने से पहले और बाद में वार्मअप और कूल-डाउन एक्सरसाइज करता है? ध्यान दें कि बच्चा खेलने से पहले हाथों की मसल्स को अच्छे से फैलाएं और उसके बाद ही खेलें।
- अपने बच्चे के लिए सही आकार के टेनिस इक्यूपमेंट का चुनाव करें। रैकेट के हैंडल और हेड अगर बहुत बड़े या बहुत छोटे हैं, तो कोहनी पर अधिक दबाव डाल सकते हैं। आप बच्चे के लिए टेनिस का चुनाव करते समय एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं।
- जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि गलत व्यायाम और गलत खेल खेलने का तरीका शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। अपने बच्चे के खेलने की टेक्नीक के बारे में बच्चे के कोच से बात करें। आपके बच्चे को खेलने के नए तरीके सीखने की आवश्यकता हो सकती है। ऐसा करने से उसकी मसल्स पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है।
- टेनिस एल्बो बार-बार होने वाली टेंशन के कारण पैदा होने वाली चोट है। अगर एक बार बीमारी ठीक हो जाए, तो आपको भविष्य में भी अधिक सावधानी रखने की जरूरत होती है।
- टेनिस एल्बो के कारण कोहनी के बाहरी क्षेत्र में दर्द होता है, आपको इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- अगर बच्चे को एक बार टेनिस एल्बो की समस्या हो चुकी है, तो समय-समय पर बच्चे को कोच से उसके खेलने के दौरान होने वाली तकलीफों के बारे में जानकारी जरूर लें।
कुछ बातों का ध्यान रख आप टेनिस एल्बो की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बीमारी को बड़ा न होने दें और ट्रीटमेंट करवाएं। इस आर्टिकल में हमने आपको बच्चों में टेनिस एल्बो (Tennis Elbow in Children) या गोल्फर एल्बो के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपकोइस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।