ट्रैवेलर्स डायरिया पेट का इंफेक्शन है, जो दूषित भोजन या पानी के कारण हो सकता है। यह समस्या उन लोगों में अधिक पायी जाती है जो विकसित देशों से दुनिया के विकासशील भागों में यात्रा करते हैं। इसी लिए इसे ट्रैवेलर्स डायरिया कहा जाता है। कुछ देशों जैसे अफ्रीका, एशिया, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका में यह रोग होने का जोखिम अधिक है। जिन देशों में इस रोग के होने की संभावना कम है वो हैं ऑस्ट्रेलिया, जापान, नार्थ अमेरिका, सेंट्रल यूरोप आदि।

ऐसा पाया गया है कि ट्रैवेलर्स डायरिया खराब सार्वजनिक स्वच्छता वाली जगह में यात्रा करने के 10 दिनों के भीतर होता है। इस इंफेक्शन का जोखिम इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कैसा खाना खाया या पानी पीया है। जैसे गर्म, पकाए हुए या सील्ड भोजन से इस रोग और इंफेक्शन के होने की संभावना कम होती है जबकि कच्ची सब्जियां, फल और नल का पानी पीने से इसकी संभावना बढ़ सकती है।
और पढ़ें: diarrhea: डायरिया क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
ट्रैवेलर्स डायरिया की समस्या होने पर शरीर में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन होते हैं और शरीर में कमजोरी महसूस होती है। जानिए क्या हैं ट्रैवेलर्स डायरिया के लक्षण,
अगर रोगी को बुखार, उल्टी और मल या बलगम में खून आये तो यह गंभीर स्थिति का प्रतीक हो सकता है। जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
ट्रैवेलर्स डायरिया आमतौर पर बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है। बैक्टीरिया जैसे कैम्पिलोबैक्टर, शिगेला, साल्मोनेला आदि इसके मुख्य कारण हैं। यह बैक्टीरिया मनुष्य और पशुओं के मल में पाए जाते हैं। मनुष्य और पशुओं के मल से यह बैक्टीरिया पानी में पहुंचते हैं। इस दूषित पानी को पीने, खाने या सब्जियों को धोने या सिंचाई के लिए प्रयोग करने से यह बैक्टीरिया मनुष्य के शरीर में पहुंचते हैं और ट्रैवेलर्स डायरिया का कारण बनते हैं।
पानी और भोजन को मनुष्य इस तरह से संक्रमित करते हैं:
1) बाथरूम के प्रयोग के बाद हाथ का न धोना
2) खाने को असुरक्षित तरीके से स्टोर करना या पकाना
3) रसोई, खाना बनाने या बर्तनों को अच्छे से साफ़ न करना
बैक्टीरिया अधपके या कच्चे भोजन, दूषित भोजन या पानी के माध्यम से भी ट्रैवेलर्स डायरिया का कारण बनते हैं। आप
और पढ़ें : Bacterial Vaginal Infection : बैक्टीरियल वजायनल इंफेक्शन क्या है?
ऐसी संभावना अधिकतर विकासशील देशों में हो सकती है, जैसे:
अगर आप विकासशील देशों में यात्रा कर रहे हैं तो वहां के भोजन या खाने से आपको यह रोग हो सकता है, जैसे:
यह जोखिम और भी अधिक बढ़ जाता है, अगर:
ट्रैवेलर्स डायरिया कुछ ही दिनों में खुद ही ठीक हो जाता है। इससे डिहाइड्रेशन हो सकती है जो बहुत ही खतरनाक है खासतौर पर बच्चों के लिए। हालांकि, यह अक्सर संक्रामक होता है, और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हो सकता है।
और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में डायरिया होने पर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
अगर ट्रैवेलर्स डायरिया की समस्या एक या तीन दिन तक ठीक न हो, बल्कि अधिक बढ़ जाएं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टर को अपनी यात्राओं के बारे में अवश्य बताएं। डॉक्टर आपसे लक्षणों और अन्य मेडिकल स्वास्थ्य के बारे में पूछेंगे।
उपचार डायरिया के कारणों पर निर्भर करता है। अगर डायरिया हल्का है तो घरेलू उपाय या दर्द दूर करने वाली दवाईयों आदि से इसका इलाज किया जा सकता है।
अगर आपके घरेलू नुस्खे काम न कर रहे हों, तो डॉक्टर आपका आपकी बीमारी के कारणों के अनुसार उपचार कर सकते हैं। जैसे:
अगर आप किसी अन्य देश की यात्रा कर रहे हैं तो एक सामान्य नियम अपना लें कि कुछ भी खाने से पहले उसे उबाल लें, पका लें, उसे अच्छे से छील कर खाएं या फिर भूल जाएं। अगर आप इन टिप्स को अपनाते हैं तो आपको डायरिया होने की संभावना कम हो जाती है, जैसे:
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको डायरिया की समस्या हो गई है तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। आशा है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ट्रैवेलर्स डायरिया के बारे में अहम जानकारी मिली होगी। अगर आपको इस विषय में अधिक जानकारी चाहिए तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
travelers-diarrhea https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/travelers-diarrhea/symptoms-causes/syc-20352182 Accessed on 21/3/2020
Traveler’s diarrhea: Symptoms and causes. mayoclinic.org/diseases-conditions/travelers-diarrhea/symptoms-causes/syc-20352182 Accessed on 21/3/2020
travelers-diarrhea https://www.hopkinsmedicine.org/health/conditions-and-diseases/travelers-diarrhea Accessed on 21/3/2020
Traveller’s diarrhea travel.gc.ca/travelling/health-safety/diseases/diarrhea Accessed on 21/3/2020
Current Version
16/09/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Niharika Jaiswal