अपेंडिक्स क्या है?
अपेंडिक्स आंत का एक छोटा हिस्सा होता है, जो दो से चार इंच की टिश्यू की थैली होती है। यह पेट के निचले हिस्से में होती है जहां पर छोटी आंत और बड़ी आंत भी मौजूद होती हैं। हालांकि, अपेंडिक्स का कार्य क्या है? इस पर हमेशा से ही बहस चलती आई है पर सटीक उत्तर नहीं मिल सका है। कुछ नए शोध यह बताते हैं कि अपेंडिक्स अच्छे बैक्टीरिया को सुरक्षित आश्रय प्रदान करती है। हालांकि, इसके प्रत्यक्ष प्रमाण भी कम ही हैं। लेकिन, आंतों के स्वास्थ्य के मामले में बैक्टीरिया की भूमिका के कारण यह महत्वपूर्ण है। अपेंडिक्स के दो सिरे होते हैं। एक सिरा बंद होता है और दूसरा सिरा खुला हुआ होता है। अगर कभी खुले सिरे से खाना अपेंडिक्स के अंदर चला जाए तो बंद सिरे से बाहर नहीं आ पाता जिससे अपेंडिक्स में इंफेक्शन होने लगता है और यह पेट में दर्द का कारण भी बन सकता है।
और पढ़ें : Appendectomy: एपेन्डेक्टमी क्या है?
अपेंडिक्स जरूरी क्यों है?
शोधकर्ताओं के मुताबिक, अपेंडिक्स इस तरह से बना हुआ है कि वह आंतो के स्वास्थ्य के लिए अच्छे बैक्टीरिया को स्टोर करता है। आजकल के समय में इन अच्छे बैक्टीरिया की जरूरत कम होती जा रही है क्योंकि लोग सफाई पसंद हैं और हाइजीन का ख्याल रखते हैं। यही बात अपेंडिक्स की जरूरत पर सवाल उठाती है। अपेंडिक्स के बारे में पुख्ता जानकारी कम ही है। इंसान और जानवर के अपेंडिक्स में काफी अंतर होता है। कुछ ही जानवरों में अपेंडिक्स होता है। शोधकर्ता विलियम पार्कर के अनुसार, जब आंत से बचा हुआ खाना बाहर निकल जाता है तो अपेंडिक्स में छिपे हुए बैक्टीरिया बाहर आते हैं और एक ऐसी लाइनिंग तैयार करते हैं जिससे दूसरे हार्मफुल बैक्टीरिया नुकसान नहीं पहुंचा पाते।
अपेंडिक्स क्यों जरूरी नहीं है
इसके बारे में जितनी भी जानकारी मिली है उसके बाद इसका एक यही कार्य पता चला है जो यह है कि यह अच्छे बैक्टीरिया को स्टोर करके रखता है जब तक उनकी जरूरत न हो। समय के साथ इनकी आवश्यकता कम होती जा रही है क्योंकि लोग खुद ही पेट के हाईजीन के लिए काफी जागरूक हैं और साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। यह भी देखा गया है कि इसको शरीर से निकालने पर भी शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए यह अब इतना भी जरूरी नहीं रह गया है।
अपेंडिक्स होने न होने के शरीर पर प्रभाव
इसका शरीर में होना न होना कितना जरूरी है यह तो उसकी उपयोगिता पर ही निर्भर करता है। अगर यह गुड बैक्टीरिया को स्टोर करके आंतों को सेहतमंद बनाता है, तब तो यह शरीर के लिए यूजफुल और इफेक्टिव है वरना नहीं। वैसे भी यह देखा गया है कि जब भी अपेंडिक्स का ऑपरेशन करके उसे हटाया गया है शरीर पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। कभी-कभी इसमें इंफेक्शन की वजह से पेट में दर्द की दिक्कत होती है, जिसके बाद इसे निकालना पड़ता है।
और पढ़ें: जानिए क्या हैं कान से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स