बच्चे नादानी में कई बार गलत चीजों को मुंह में डाल लेते हैं। ऐसे में बच्चों पर नजर रखना बहुत जरूरी हो जाता है। कई बच्चे नादानी में मुंह में डाली गई चीजों को रेगुलर खाने की कोशिश भी करने लगते हैं। इसी का नतीजा है कि बच्चों में मिट्टी खाने, दीवार का पेंट चाटने या ऐसी ही कुछ आदतें देखने को मिलती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि कहीं बच्चे को पाइका डिसऑर्डर (Pica Disorder) तो नहीं। अगर आपका बच्चा भी इसी तरह से मिट्टी खाता है, दीवार का पेंट चाटने की कोशिश करता है, तो ये लक्षण पाइका डिसऑर्डर के हो सकते हैं। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, क्या इलाज करना चाहिए और इसकी रोकथाम कैसे करनी चाहिए, इन सभी सवालों का जवाब आपको हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में मिलेगा। सबसे पहले जानते हैं पाइका डिसऑर्डर (Pica Disorder) क्या है।