कई बार पीरियड न आने की वजह से महिलाएं कंफ्यूज हो जाती हैं कि क्या वे प्रेग्नेंट हैं? ऐसे में एक्चुअल स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करना महत्वपूर्ण हो जाता है। अलग-अलग तरह के गर्भावस्था परीक्षण आपके कंफ्यूजन को खत्म कर सकते हैं। आमतौर पर महिलाएं मासिक धर्म के पहले दिन पीरियड मिस होने पर ही प्रेग्नेंसी के बारे में अंदाजा लगाती हैं। कई बार यह अंदाजा गलत साबित होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे प्रेग्नेंसी को लेकर आपकी शंकाएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी। इससे ड्यू डेट का अंदाजा भी लग जाएगा। गर्भावस्था परीक्षण के माध्यम से आपको असल में पता चल जाएगा कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं है।