Triphala Benefits For Skin: त्वचा के लिए त्रिफला के फायदे सिर्फ एक नहीं, बल्कि हैं कईं!
भारत समेत पूरे विश्व में आयुर्वेदिक औषधियों का विशेष महत्व है। ऐसी ही एक औषधि है त्रिफला, जिसे काफी महत्व दिया गया है। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार त्रिफला के फायदे एक नहीं, बल्कि कई हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में त्वचा के लिए त्रिफला (Triphala Benefits For Skin) के फायदे से जुड़ी जानकारी शेयर करने जा रहें हैं।
त्रिफला अपने गुने के कारण आयुर्वेदिक औषधियों की श्रेणी में आता है। त्रिफला में तीन अलग-अलग फलों जैसे आंवला (Gooseberry), बहेड़ा (Black myrobalan) एवं हरड़ (Belleric myrobalan) को शामिल यानी मिलाकर तैयार किया गया है और इन्हीं तीनों मिश्रण की वजह से इसे त्रिफला कहा जाता है। त्रिफला का सेवन प्रायः कब्ज (Constipation) की तकलीफ को दूर करने के लिए किया जाता है, लेकिन अलग-अलग रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार त्रिफला का सेवन त्वचा से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करने के लिए भी किया जाता है। त्रिफला में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोकेमिकल्स एवं अन्य औषधीय गुण त्वचा के लिए मददगार होते हैं। इसके इसी खासियत के कारण त्वचा के लिए त्रिफला (Triphala Benefits For Skin) का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है।
त्वचा के लिए त्रिफला के फायदे क्या हैं? (Benefits of Triphala)
त्वचा के लिए त्रिफला के फायदे निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे:
स्किन एजिंग (Skin aging)- स्किन के लिए त्रिफला का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से उम्र बढ़ने के साथ-साथ एजिंग से जुड़ी समस्या जैसे झुर्रियों को कम करने में मददगार होती हैं। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार त्रिफला में मौजूद एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज स्किन को झुर्रियों से बचाने में सहायता प्रदान करती हैं। इसलिए स्किन के लिए त्रिफला फायदेमंद है।
सनबर्न (Suburn)- सूर्य की हानिकारण किरणों का प्रभाव त्वचा पर अत्यधिक पड़ता है। इससे सनबर्न के साथ-साथ अन्य समस्या भी दस्तक दे सकती है। इसलिए सूर्य की हानिकारक किरणें से बचाव के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं चोट लगने या किसी इंजरी के बाद भी त्रिफला का इस्तेमाल किया जा सकता है।
निखरी त्वचा (Clear Skin)- निखरी त्वचा की चाहत हर लोगों की होती है। इसलिए त्वचा के लिए त्रिफला के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार त्रिफला में मौजूीद फाइटोकेमिकल्स मेलेनिन को कम कर हाइपरपिगमेंटेशन को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसलिए त्वचा पर दाग धब्बे को दूर करने के लिए त्रिफला का इस्तेमाल किया जा सकता है।
डेड स्किन (Dead Skin)- त्वचा पर आई डेड स्किन को हटाने में भी त्रिफला अत्यधिक असरदार माना गया है। इसलिए अगर आपको डेड स्किन की समस्या नजर आती है, तो त्रिफला का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ लोग त्रिफला का इस्तेमाल स्किन स्क्रब की तरह भी करते हैं।
त्वचा के लिए त्रिफला (Triphala Benefits For Skin) इन अलग-अलग स्किन प्रॉब्लेम की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि अगर आप यह सोच रहें हैं कि त्वचा के त्रिफला का इस्तेमाल कैसे किया जाए, तो उसे भी इस आर्टिकल में आगे समझेंगे।
त्वचा के लिए त्रिफला का इस्तेमाल कैसे करें? (Use of Triphala)
नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार त्वचा के लिए त्रिफला का इस्तेमाल निम्नलिखित तरह से किया जा सकता है। जैसे:
त्रिफला चूर्ण को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स कर त्वचा पर लगाया जा सकता है।
जिस फेस पैक का इस्तेमाल आप रोजाना करते हैं, उसमे भी त्रिफला के पाउडर को मिक्स कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
थोड़ी सी दही और चुटकी भर हल्दी में भी त्रिफला चूर्ण को मिलाएं और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
बेसन का इस्तेमाल भी चेहरे के लिए किया जाता है और अगर आप बेसन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें त्रिफला पाउडर की मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
त्रिफला में शहद मिक्स कर चेहरे पर लगाने से यह स्क्रब की तरह काम करता है।
इन अलग-अलग तरहों से त्रिफला का इस्तेमाल चेहरे से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
नोट: रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार पानी में त्रिफला पाउडर को मिक्स कर सेवन करने से भी शारीरिक परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ चेहरे से जुड़ी समस्या भी दूर हो सकती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको त्वचा के लिए त्रिफला (Triphala Benefits For Skin) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में त्वचा के लिए त्रिफला (Triphala Benefits For Skin) से जुड़े कोई अन्य कोई सवाल हैं, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हैलो स्वास्थ्य के हेल्थ एक्स्पर्ट आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं आप अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Therapeutic Uses of Triphala in Ayurvedic Medicine/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5567597/Accessed on 16/03/2022
Protective Effects of Triphala on Dermal Fibroblasts and Human Keratinocytes/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4711708/Accessed on 16/03/2022
Fighting against Skin Aging/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6047276/Accessed on 16/03/2022
Triphala/https://www.ayush.gov.in/docs/ayurveda.pdf/Accessed on 16/03/2022
Pilot Study of Triphala and Rubia Cordifolia on Gut Microbiome and Skin/https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT03477825/Accessed on 16/03/2022