backup og meta

नाक को शेप में लाने के लिए आसान व्यायाम

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/10/2020

    नाक को शेप में लाने के लिए आसान व्यायाम

    एक खूबसूरत चेहरा किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। चेहरा की सुंदरता में नाक का खास स्थान और महत्व है। अपने भी सुना होगा कि बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां नाक की सुंदरता बढ़ाने के लिए नाक की सर्जरी करवाती हैं। दरअसल नाक में बदलाव से पूरा चेहरा ही बदल जाता है। आजकल तीखी और आकर्षक नाक के लिए लड़कियां मेकअप का सहारा भी लेती हैं। लेकिन आप इन महंगे तरीकों की जगह कुछ आसान एक्सरसाइज से भी अपनी नाक को शेप में ला सकती हैं। इन्हें करने में भी आपको अधिक समय नहीं लगेगा। जानिए नाक के लिए व्यायाम के बारे में पूरी जानकारी।

    नाक के लिए व्यायाम (Nose Exercises) कैसे करें?

    नाक के लिए व्यायाम-Workout for Nose

    1. छोटी नाक के लिए व्यायाम

    अगर आपकी नाक बड़ी है और आप अक्सर यह सोचते हैं कि अगर आप की नाक थोड़ी छोटी होती तो अच्छा होता, तो आपके नाक के लिए व्यायाम बेहतरीन है। इस व्यायाम को आप कहीं भी कर सकते है। यह व्यायाम इस तरह से करें।

    छोटी नाक के लिए कैसे करें व्यायाम?

    • अपने नाक को ऊपर से अंगूठे और तर्जनी अंगूठी को पकड़ लें।
    • दूसरे हाथ की अंगूठे से अपने नाक को आगे से पकड़ कर ऊपर की तरफ धकेलें।
    • इसके बाद अपने नाक से उंगली पर दबाव डालने की कोशिश करें।
    • जितना हो सके इस प्रक्रिया को दोहराएं।

    और पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए व्यायाम

    2. नाक को पतला करें

    स्लिम बॉडी की तरह स्लिम नोज भी लोगों की चाहत होती है। पतले नाक के लिए व्यायाम करें है और पतली नोज पाएं। बस इसके लिए आपको नियमित रूप से ये एक्सरसाइज करनी होगी।

    पतली नोज के लिए कैसे करें व्यायाम?

    • इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने मुंह से ‘O’ शेप बनाएं। अब अपनी उंगलियों से अपने नाक को इस तरह से दबाएं, ताकि आपको सांस लेने में परेशानी ना हो और आप आराम से ब्रीदिंड कर सकें। 
    • अब ऊपर की तरफ देखें।
    • इस व्यायाम को दोहराएं।

    और पढ़ें : सर्वाइकल दूर करने के लिए करें ये योगासन

    3. नाक के पास की लाइंस को करें दूर

    नाक के नीचे वाली स्माइल लाइन (लाफिंग लाइंस) उम्र के बढ़ने के साथ बढ़ती है। ऐसी रेखाएं चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकती हैं। वहीं नाक की शेप पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। लेकिन एक सिंपल एक्सरसाइज इस लाइन को हल्का करने में प्रभावी है। 

    नाक के आस पास की लाइंस को हटाने के लिए कैसे करें व्यायाम?

    • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने मुंह को फुला लें।
    • अब मुंह के अंदर इस हवा को घुमाएं।
    • इसके बाद मुंह को खोल कर हवा बाहर निकला दें।
    • इस एक्सरसाइज को रोज करें।

    4. तीखी नाक के लिए व्यायाम  

    आप जिस तरह से अलग-अलग एक्सरसाइज की मदद से अपने बॉडी की पॉश्चर ठीक करते हैं और बॉडी को शेप में लाते हैं। ठीक उसी तरह से तीखी नाक भी पा सकते हैं। इसके लिए आपको व्यायाम करने की आवश्यकता होती है। नोज के लिए वर्कआउट करने से तीखी नाक के साथ-साथ नाकों से जुड़ी परेशानी या बीमारियों से भी बचा जा सकता है। 

    तीखी नाक के लिए कैसे करें एक्सरसाइज?

    • इस वर्कआउट के लिए आपको केवल स्माइल करनी है, जी हां सिर्फ हंसना है। 
    • साथ ही अपने नाक के आगे वाले भाग को अपनी उंगली से ऊपर करना है।
    • अच्छा परिणाम चाहते हैं, तो दिन में कम से कम तीस बार इस कसरत को करने की आदत डालें।

    और पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए व्यायाम

    5. अनुलोम विलोम

    नाक के लिए व्यायाम करना चाहते हैं, तो अनुलोम विलोम भी आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। अनुलोम विलोम करना सांस और पेट के लिए सबसे बेहतर योगासन है। यही नहीं, इससे नाक पर दबाव पड़ता है, जिससे नाक की शेप अच्छी हो जाती है।

    कैसे करें अनुलोम विलोम प्राणायाम?

    • इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछा कर शांति से बैठ जाएं।
    • आप अपने एक हाथ की उंगली से नाक के एक छिद्र को दबाएं और दूसरे से सांस अंदर लें।
    • इसके बाद दूसरे छिद्र को दबाएं और सांस छोड़ें। 
    • कई मिनटों तक इसे दोहराएं।
    • अनुलोम विलोम करने से आपकी नाक की शेप धीरे-धीरे बदल जाएगी।

    और पढ़ें : जानिए किस तरह व्यायाम डालता है पाचन तंत्र पर असर

    6. नाक का दाएं-बाएं व्यायाम

    नाक के लिए व्यायाम को करने से हमारी नाक की मसल्स को आराम मिलता है, जिससे नाक सही शेप में आ जाती है। दिन में कुछ देर इसे करने से आपको फायदा होगा।

    कैसे करें यह व्यायाम?

    • इस व्यायाम को करने के लिए अपने सांसों को अंदर खींचे।
    • अब अपनी नाक को दाएं-बाएं हिलाएं।
    •  इसके साथ ही अपने नाक के छिद्रों को भी जल्दी-जल्दी खोलें और बंद करें।
    • कुछ देर इसे करके आप नाक को बेहतर शेप में ला सकते है।

    और पढ़ें : कंधे का दर्द (Shoulder pain) दूर करने के लिए करें ये व्यायाम

    7. नाक को दबाएं

    नाक को दबाकर भी आप उसे अच्छी शेप में लाने में मदद कर सकते हैं। छोटे बच्चों के नाक को इसलिए दबाया जाता है, ताकि उनका नाक सही शेप में रहे। अगर आपका नाक सही शेप में नहीं है, तो इस एक्सरसाइज को करें।

    कैसे करें? 

    • इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी नाक को दोनों तरफ से दबाएं।
    • इसमें अपने दोनों हाथों की उंगलियों का प्रयोग करें। 
    • नाक को दबाते हुए उसे आगे की तरफ ले जाएं।
    • जितनी बार हो सके, उतनी बार इस कसरत को करें।

    नाक के लिए व्यायाम करना आवश्यक है, लेकिन नाक को शेप में लाने में वक्त लग सकता है। व्यायाम के साथ-साथ आप इसकी मालिश भी करें। क्रीम या तेल के प्रयोग से नाक के हर हिस्से की मालिश करें।

    और पढ़ें : रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद ऊर्ध्व मुख श्वानासन को कैसे करें, क्या हैं इसे करने के फायदे जानें

    कब व्यायाम नहीं करना चाहिए?

    नाक के लिए व्यायाम निम्न परिस्थितियों में ना करें :

    • नाक में सूजन होने पर नाक के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज ना करें।
    • नाक से मोटा और रंगहीन डिस्चार्ज होने पर नोज एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। 
    • नाक बहने की परिस्थिति होने पर भी व्यायाम ना करें। 
    • नाक जाम होना या कंजेशन, नाक में दर्द के साथ सांस लेने में समस्या होने पर भी व्यायाम ना करें। 
    • आंखों, गले, या माथे के आसपास सूजन जैसी परेशानी होने पर व्यायाम ना करें। 
    • स्मेल से जुड़ी परेशानी रहती है, तो एक्सरसाइज ना करें।  
    • कान में दर्द होने पर नोज एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए।
    • ऊपरी जबड़े और दांतों में दर्द होने पर भी नोज वर्कआउट ना करें।
    • खांसी या गले में खराश की परेशानी होने पर कोई भी नोज एक्सरसाइज ना करें 
    • मुंह से दुर्गंध आने की समस्या रहती है, तो व्यायाम ना करें।
    • थकावट महसूस पर नोज एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। 

    इन परेशानियों के साथ-साथ नाक से जुड़ी अन्य परेशानी महसूस होने पर भी नोज वर्कआउट नहीं करना चाहिए। नाक को आकर्षक बनाने के लिए व्यायाम रोजाना करने की आदत डालें। क्योंकि नोज के शेप में बदलाव सिर्फ एक दिन या एक हफ्ते में नहीं आएगी।

    और पढ़ें : स्ट्रेस बस्टर के रूप में कार्य करता है उष्ट्रासन, जानें इसके फायदे और सावधानियां

    नाक से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

    सवाल: क्या बिना सर्जरी के नाक की शेप को बदला जा सकता है?

    जवाब: बिना सर्जरी के नाक की शेप को बदला जा सकता है, लेकिन डॉक्टर इस बारे में आपको सही सलाह दे सकते हैं। वैसे ऊपर बताये नोज एक्सरसाइज को नियमित करने से कुछ महीनों में बदलाव देखा जा सकता है।

    सवाल: एक्सरसाइज से नाक से ब्लीडिंग का खतरा भी हो सकता है?

    जवाब: नाक पर बहुत दवाब के साथ एक्सरसाइज करने से ब्लीडिंग का खतरा बना रहता है। इसलिए नोज एक्सरसाइज करें, तो नाक पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर ना डालें।

    अगर आप परफेक्ट नोज के लिए व्यायाम या सर्जरी से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहती हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/10/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement