अध्ययन का समय पूरा होने के बाद अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों को एक-दूसरे की उम्र का अंदाजा लगाने के लिए कहा गया। नियमित रूप से शारीरिक इंटिमेसी वाले लोगों को एक ग्रुप में और सेक्स में कम रूची रखने वाले प्रतिभागियों को दूसरे ग्रुप में बांटा गया। जिस ग्रुप के लोगों की सेक्स लाइफ एक्टिव थी यानी जो लोग नियमित रूप से सेक्स करते थे उनकी उम्र को दूसरे प्रतिभागियों ने लगभग 7 से 12 साल तक कम का अनुमान लगाया। जबकि, दूसरे ग्रुप वाले लोग जो नियमित रूप से शारीरिक संबंध नहीं बनाते थे उनकी उम्र उनकी असल उम्र से 5 से 7 साल बढ़ी बताई गई।
यह है इसका कारण
ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि सेक्स करने के दौरान कोलेजन (Collagen) के साथ ही एस्ट्रोजेन और टेस्टोस्टेरॉन जैसे केमिकल्स भी बॉडी में रिलीज होते हैं। ये केमिकल्स स्किन टोन को बरकरार रखने में शरीर की मदद करते हैं और एस्ट्रोजेन जवां दिखने वाली त्वचा देने में मदद करता है। इसके अलावा नियमित सेक्स करने से शरीर में ब्लड सर्क्यूलेशन भी बेहतर बना रहता है जिससे शरीर के सभी अंगों में ब्लड फ्लो बेहतर और प्रभावशाली तरीके से होता रहता है और यह शरीर को अंदर से मॉइश्चराइज भी करता रहता है।
इतना ध्यान रखें कि कोई भी रिश्ता सिर्फ शारीरिक इंटिमेसी या सेक्स के आधार पर जिंदा नहीं रह सकता है। अगर अपने साथी के साथ एक सुखद जीवन का आनंद लेना है, तो रिश्ते में शारीरिक संबंध के साथ-साथ आपसी प्रेम, एक-दूसरे के लिए भरपूर सम्मान, हर घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना जैसी और भी जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और शारीरिक इंटिमेसी क्यों जरूरी है इससे संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।