backup og meta

#Boislockerroom : इंस्टाग्राम ग्रुप में दिल्ली के लड़कों ने की रेप प्लानिंग वाली चैट, बॉडी और स्लट शेमिंग पर की बातें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/05/2020

    #Boislockerroom : इंस्टाग्राम ग्रुप में दिल्ली के लड़कों ने की रेप प्लानिंग वाली चैट, बॉडी और स्लट शेमिंग पर की बातें

    हमारे देश में लड़कियों से छेड़-छाड़ के मामलें को आम घटना माना जाता है। लड़कियां लॉकडाउन में भी मानों सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली के कुछ लड़कों ने ऐसी हरकत की है, जिसके बारे में  पढ़कर आप सोच में पड़ जाएंगे। जी हां ! इंस्टाग्राम में दिल्ली के कुछ लड़कों ने एक ग्रुप बनाया है। ग्रुप का नाम #BoisLockerRoom है और ये इतना पॉपुलर हो चुका है कि ट्विटर में ट्रेंड कर रहा है। इस ग्रुप में ज्यादातर लड़के शामिल हैं और उन्होंने लड़कियों की फोटो को आपत्तीजनक कमेंट के साथ पोस्ट किया है। ‘बॉयज लॉकर रूम’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट में अश्लील कमेंट और अन्य गतिविधियों को देखते हुए दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस भी दिया है। इस ग्रुप में हुई चैट में लड़कियों की फोटो को पोस्ट कर गैंगरेप भी प्लान किया गया है। बॉयज लॉकर रूम इंस्टाग्राम चैट को सेक्सुअल हैरासमेंट करार देते हुए कई लोगों ने दिल्ली के लड़कों पर कार्रवाई की मांग भी की है।

    यह भी पढ़ें : टिकटॉक पर ट्रेंड हो रहा Salt Challenge करना पड़ सकता है भारी, जा सकती है जान

    बॉयज लॉकर रूम : बॉडी और स्लट शेमिंग पर बातें

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉयज लॉकर रूम इंस्टाग्राम चैट में शामिल लड़के 11वीं या 12वीं में पढ़ते हैं। इन लड़कों ने कुछ लड़कियों की फोटो को मॉर्फ करके उन पर अश्लील टिप्पणियां की हैं। लड़कियों की फोटो पर अश्लील टिप्णियों के साथ ही बॉडी और स्लट शेमिंग को लेकर भी बात की है। इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से तीन मई को हुई थी जब किसी यूजर ने , बॉयज लॉकर रूम इंस्टाग्राम चैट को ट्वीट किया था। शर्म की बात तो ये है कि ग्रुप के लड़कों ने लड़कियों की फोटो पर गैंगरेप प्लान तक करने की बात लिखी थी।

    जानिए क्या कहा साइकोलॉजिस्ट ने ?

    फोर्टिस मेमोरियल रिचर्स इंस्टीट्यूट, गुरूग्राम की मेंटल हेल्थ, हेड ऑफ डिपार्टमेंट और साइकोलॉजिस्ट कामना छिब्बर से हैलो स्वास्थ्य ने इस घटना के बारे में बात की। साइकोलॉजिस्ट कामना छिब्बर ने कहा कि “सेक्स, सेक्शुअलटी के बारे में  मीडिया लिटरेसी के माध्यम से युवाओं को जानकारी दी जानी चाहिए। ऐसी मानसिकता तब बनती है जब हमारे समाज में सेक्स को लेकर बात करना गलत समझा जाता है। छोटे बच्चों के मन में इस सब बातों का गलत असर पड़ता है और गलतफहमी की वजह से बच्चे और युवा वास्तविकता को नहीं जान पाते हैं। सेक्स के बारे में खुलकर बात करना ही मानसिकता को बदलने का सही माध्यम है। बॉयज लॉकर रूम वाली घटना में स्कूल गोइंग स्टूडेंट्ल शामिल हैं। हमे घर से ही माहौल को सही करने की आवश्यकता है ताकि बच्चे सेक्स को लेकर मन में गलत धारणां न बनाएं। ये ध्यान रखने की जरूरत है कि बच्चे कब और क्या कर रहे हैं।’

    यह भी पढ़ें : ब्रेकअप के मानसिक तनाव से बचने के लिए जानें ब्रेकअप करने के 6 वजह

    क्या है बॉडी और स्लट शेमिंग ?

    लड़कियों की पोस्ट पर लोग अक्सर भद्दे कमेंट करते हैं। बॉडी के किसी खास पार्ट को लेकर भद्दे कमेंट करना बॉडी शेमिंग कहा जाता है। लोग अक्सर महिलाओं के ब्रेस्ट को लेकर भद्दे कमेंट करते दिख जाते हैं। वहीं स्लट महिलाओं को दी जाने वाली गाली है। महिलाओं या लड़कियों को नीचा दिखाने के लिए अक्सर उन्हें स्लट कहा जाता है। अगर किसी भी लड़की ने अपनी पसंद के कपड़े पहन लिए तो उसे सोशल मीडिया में बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है। बॉडी और स्लट शेमिंग का सामना केवल आम लड़कियों को नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी हस्तियों को भी करना पड़ता है। बॉयज लॉकर रूम इंस्टाग्राम चैट में भी लड़कियों के शरीर को लेकर ऊटपटांग बातें और लड़कियों को गाली-गलौच से भरे शब्दों का प्रयोग साफ दिख रहा है।

    अगर आपसे कोई कह दे कि आप सामान्य चेहरे वाली लड़की हैं या फिर आपकी बॉडी का कोई पार्ट अच्छा नहीं दिखता है इसे बॉडी शेमिंग कहा जाएगा। अगर खुद पर आत्मविश्वास हो तो बॉडी शेमिंग से बचा जा सकता है। बॉडी शेमिंग का शिकार अक्सर लड़किया होती हैं। यानी कोई भी आपकी बॉडी पर कमेंट कर सकता है। जिस तरह की घटना दिल्ली में हुई है, इनसे बचने के लिए सभी लड़कियों का आवाज उठाना बहुत जरूरी है। अगर लड़किया आवाज नहीं उठाएंगी तो आगे भी ऐसी ही घटनाएं होती रहेंगी।

    यह भी पढ़ें : एलजीबीटीक्यू सेक्स गाइड, एलजीबीटी सेक्स के बारे में जानें सबकुछ

    कई एक्ट्रेस हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार

    हॉलीवुड सिंगर बिली ईलिश ने कुल समय पहले ये शिकायत की थी कि सोशल मीडिया पर वो ट्रोलिंग से परेशान हो गई हैं। उन्होंने कहा था कि मेरे ब्रेस्ट नंबर वन पर ट्रेंड कर रहे हैं। मैं ऑनलाइन भद्दे कमेंट्स से और स्लट शेमिंग से परेशान हो चुकी हूं। बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनकी पोस्ट में भद्दे कमेंट किए जाते हैं। समाज में कुछ लोगों की संकीर्ण विचारधारा है कि जो महिलाएं छोटे कपड़े पहनती हैं और अपनी बात बेबाकी से करती हैं, उन भर कमेंट जरूर करने चाहिए, वो भी भद्दे कमेंट। इसी संकीर्ण विचारधारा से ग्रसित दिल्ली के कुछ लड़कों ने भी लड़कियों की फोटो पर बॉडी और स्लट शेमिंग को लेकर कमेंट किए। ये सोचने वाली बात है कि ऐसी विचारधारा का जन्म आखिर कहां से होता है। ऐसे लड़कों को घरों में क्या शिक्षा दी जाती है ? क्या उन्हें लड़कियों के सम्मान के बारे में शिक्षा नहीं दी जाती है या उनके घरों में लड़कियां नहीं होती हैं।

    यह भी पढ़ें :लेस्बियन को करना पड़ता है इन मेंटल और सोशल चैलेंजेस का सामना

    बॉयज लॉकर रूम इंस्टाग्राम चैट : लॉकडाउन में साइबर क्राइम

    दिल्ली में हुई इस तरह की वारदात जिसमे फोटो को मॉर्फ कर प्राइवेट पार्ट की फोटो को शेयर करना अपराध की श्रेणी में आता है। आईटी एक्ट के सेक्शन 66E और IPC के सेक्शन 354C का उल्लंघन करना इस तरह की हरकत में शामिल है। आपको बताते चले कि ये पहली तरह की घटना नहीं है। इससे पहले भी लड़कों की ऐसी हरकते सामने आ चुकी हैं। इस हरकत के बाद मामले से लड़कों के खिलाफ एक्शन लेने की बात सोशल मीडिया में हो रही है। अगर ये कहा जाए कि महामारी के कारण लॉकडाउन में लड़कियों के खिलाफ साइबर क्राइम बढ़ गया है तो ये बात गलत नहीं होगी।

     हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं देता है।

    और पढ़ें 

    जानिए डेमिसेक्शुअल होना क्या है, आप में भी हो सकती है ये पर्सनेलिटी

    डेट रेप ड्रग्स क्या है? इससे कैसे बचें?

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/05/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement