brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Anosmia: एनोस्मिया (सूंघने की शक्ति कम होना) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

परिचय

एनोस्मिया (सूंघने की शक्ति कम होना) (Anosmia) क्या है?

एनोस्मिया एक ऐसी स्थिति है, जब आपके सूंघने की शक्ति कम हो जाती है। आमतौर पर एनोस्मिया नाक की समस्याओं या सिर की चोट से होता है। कई लोगों में जन्मजात एनोस्मिया होता है। एक व्यक्ति कई प्रक्रियाओं के द्वारा चीजों को सूंघ पाता है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा जैसे नेजल कंजेशन, नेजल ब्लॉकेज या इन कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त होने से सूंघने की शक्ति कम हो जाती है। इस स्थिति को एनोस्मिया के नाम से जाना जाता है।

Anosmia: एनोस्मिया (सूंघने की शक्ति कम होना) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

आमतौर पर सूंघने की क्षमता हमारे स्वाद को चखने की शक्ति को भी प्रभावित करती है। बिना सूंघने की शक्ति के हमारी स्वाद की कोशिकाएं (Taste bud) सिर्फ चुनिंदा खुशबू को पहचान पाती हैं। इससे आपकी दिनचर्या की गुणवत्ता प्रभावित होती है। यदि आपको अचानक एनोस्मिया या सूंघने की शक्ति कम हो जाती है और इसका कारण पता नहीं चलता है तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर इसके कारणों का पता करके सूंघने की शक्ति कम होने पर इसका इलाज कर सकता है।

एनोस्मिया (सूंघने की शक्ति कम होना) कितना सामान्य है?

यह समस्या कितनी सामान्य, इस संबंध में अभी तक स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन इंद्रियों की कभी गणना नहीं की गई है, जो लोगों के सूंघने की शक्ति को प्रभावित करती हैं। ऐसे में एनोस्मिया कितना सामान्य है, इस संबंध में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है। आप इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

और पढ़ें : हमारे ऑव्युलेशन कैलक्युलेटर का उपयोग करके जानें अपने ऑव्युलेशन का सही समय

लक्षण

एनोस्मिया (सूंघने की शक्ति कम होना) के क्या लक्षण हैं?

एनोस्मिया के लक्षण निम्नलिखित हैं:

  • सूंघने की शक्ति कम होना।
  • कुछ लोगों को एनोस्मिया में चीजों की खुशबू पहचानने में परिवर्तन नजर आ सकता है।
  • उदाहरण के लिए परिचित चीजों की खुशबू में कमी नजर आ सकती है।
  • उपरोक्त लक्षणों के अलावा भी एनोस्मिया के कुछ अन्य लक्षण हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप एनोस्मिया के लक्षणों को लेकर चिंतित हैं तो अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।

और पढ़ें : Cough Types: खांसी खुद में एक बीमारी नहीं होती, जानें क्यों कहते हैं ऐसा

मुझे डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करें:

  • सर्दी, एलर्जी, साइनस इंफेक्शन की वजह से सूंघने की शक्ति कम होना। हालांकि, समय के हिसाब से यह समस्याएं अपने आप ठीक हो जाती हैं। यदि यह अपने आप ठीक नहीं होती हैं तो डॉक्टर से परामर्श लें। वह इससे जुड़ी हुईं कुछ गंभीर समस्याओं का पता लगा सकता है।
  • एनोस्मिया का कई बार इलाज किया जा सकता है। हालांकि, यह इसके कारणों पर निर्भर करता है। डॉक्टर बैक्टीरियल इंफेक्शन का इलाज करने के लिए एंटीबायोटिक दवाइयां दे सकता है। साथ ही वह नेजल पैसेज में अवरोध पैदा करने वाले अवरोधक को निकाल भी सकता है।
  • अन्य मामलों में एनोस्मिया (सूंघने की शक्ति कम होना) स्थाई होता है। 60 वर्ष की आयु के बाद आपकी सूंघने की शक्ति कम होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।

यदि आपको उपरोक्त लक्षणों या संकेतों का अनुभव होता है तो डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, एनोस्मिया में हर व्यक्ति की बॉडी भिन्न तरीके से प्रतिक्रिया देती है। अपनी स्थिति की बेहतर जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लेना उचित होगा।

और पढ़ें : गर्भधारण से पहले शराब पीना क्यों है खतरनाक?

[mc4wp_form id=’183492″]

कारण

एनोस्मिया के क्या कारण हैं?

एनोस्मिया के कारण निम्नलिखित हैं:

  • सर्दी जैसी स्थितियों में अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक को प्रभावित करने वाला वायरल इंफेक्शन
  • पुराना साइनोसाइटिस जो नेजल पॉल्यप्स के साथ या बिना होता हो।
  • नाक की असामान्यताएं जैसे क्रूक्ड नोज या नेजल सेप्टम (नाक को विभाजित करने वाली दीवार का सीधा न होना)
  • हे फीवर, जो नेजल पैसेज में सूजन का कारण बनता है।
  • कुछ दवाओं का इस्तेमाल, जिसमें एंटीबायोटिक दवाइयां जैसे मेट्रोनाइडाजोल (metronidazole) शामिल हैं।
  • नशीली दवाओं का इस्तेमाल।
  • डायबिटीज
  • लंबे वक्त तक एल्कोहॉल का सेवन।
  • अंडरएक्टिव थाइरॉयड
  • कुशिंग्स सिंड्रोम (ब्लड में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर ज्यादा होना)
  • ऐसे कैमिकल्स के संपर्क में आना, जो नाक को अंदर से जला देते हों।
  • सिर की चोट
  • ब्रेन ट्यूमर
  • सिर और गर्दन की रेडियोथेरेपी
  • एपिलेप्सी (Epilepsy)
  • पार्किंसंस डिजीज
  • अल्जाइमर की बीमारी
  • स्ट्रोक
  • लिवर या किडनी की बीमारी
  • विटामिन बी12 की कमी
  • सिजोफ्रेनिया (Schizophrenia)
  • ग्रेनुतोमाटोसिस जो पोलिंयगाइटिस के साथ हुआ हो। यह रक्त वाहिकाओं की एक असामान्य समस्या है।
  • सारकॉइडोसिस (Sarcoidosis) एक दुर्लभ बीमारी है, जो कोशिकाओं को क्लंप्स के रूप में बनाती है।
  • जन्मजात एनोस्मिया

और पढ़ें : नाक के रोग क्या हैं? कब और क्यों हो सकते हैं ये आपके लिए खतरनाक?

उपचार

यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

एनोस्मिया का निदान कैसे किया जाता है?

  • एनोस्मिया का पता लगाने के लिए डॉक्टर मौजूदा लक्षणों और नाक की जांच करने के लिए कुछ सवाल पूछ सकता है। इसके बाद डॉक्टर एक पूर्ण फिजिकल एग्जाम टेस्ट करेगा। इसके साथ ही वह मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी भी मांग सकता है।
  • डॉक्टर यह भी पूछ सकता है कि आपको समस्या का अहसास कब से हुआ। यदि सभी या सिर्फ एक प्रकार की खुशबू प्रभावित हुई है और आप भोजन का स्वाद ले पाते हैं या नहीं, इसकी जानकारी भी मांगी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर एक जांच भी कर सकता है। यह जांच आपके जवाबों पर निर्भर करेगी। संभवतः डॉक्टर निम्नलिखित जांच कर सकता है:
  • कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी (सीटी स्कैन), जिसमें एक्स-रे के जरिए मस्तिष्क की विस्तृत तस्वीरें ली जाती हैं।
  • एमआरआई, जिसमें रेडियो तरंगों और मेग्नेट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इससे मस्तिष्क को स्पष्टता से देखा जाता है।
  • खोपड़ी का एक्स-रे
  • नाक के भीतर देखने के लिए नेजल एंडोस्कोपी (Nasal endoscopy)

और पढ़ें : नाक से खून किन वजहों से निकलता है, कैसे करें बचाव?

एनोस्मिया का इलाज कैसे किया जाता है?

जन्मजात एनोस्मिया से प्रभावित लोग आजीवन खुशबू को सूंघ नहीं पाते हैं और उन्हें खुशबू के बारे में पता नहीं होता है। मौजूदा समय में जन्मजात एनोस्मिया का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है।

हालांकि, अन्य प्रकार के एनोस्मिया का इलाज किया जा सकता है। एनोस्मिया के कारणों का इलाज करके इसे ठीक किया जा सकता है। यह इलाज आपकी स्थिति पर निर्भर करता है। सामान्यतौर पर निम्नलिखित तरीकों से इलाज किया जाता है:

  • स्टेरॉयड नेजल स्प्रे
  • एंटी हिस्टामाइन
  • स्टेरॉयड की गोलियां
  • नेजल पॉल्यप्स को निकालने के लिए ऑपरेशन
  • नाक की दीवार को सीधा करने के लिए ऑपरेशन
  • साइनस को साफ करने के लिए ऑपरेशन, जिसे एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी (ESS) कहा जाता है।

और पढ़ें : Gastroscopy : गैस्ट्रोस्कोपी कैसे होती है?

घरेलू उपचार

जीवन शैली में होने वाले बदलाव क्या हैं, जो मुझे एनोस्मिया को ठीक करने में मदद कर सकते हैं?

निम्नलिखित घरेलू उपाय आपको एनोस्मिया में राहत प्रदान करने में मदद करेंगे:

  • घर में स्मोक अलार्म लगाकर रखें, विशेषकर किचन और आसपास के फायरप्लेस में।
  • नैचुरल गैस एप्लायंस को इलेक्ट्रिक एप्लायंस में बदलें या नैचुरल गैस डिटेक्टर लगाएं।
  • एक्सपायरी डेट वाले फूड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।
  • बाथरूम और किचन क्लीनर्स का इस्तेमाल करते वक्त लेबल पर छपी चेतावनियों को सावधानीपूर्वक पढ़ें।
  • कीटनाशक एक संभावित कैमिकल्स हो सकता है, जिसके संपर्क में आपकी नाक आ सकती है। इनके इस्तेमाल में सतर्कता बरतें।

इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति देख कर ही डॉक्टर आपको उपचार बता सकते हैं।

डॉ. प्रणाली पाटील
डॉ. प्रणाली पाटील
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटीलफार्मेसी · Hello Swasthya
Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/10/2020