स्तनों की बात की जाए, तो हर तीन में से दो महिला अपने स्तन के आकार से नाखुश नजर आती हैं। जहां कुछ स्तनों को बड़ा करने के लिए परेशान हैं, तो वहीं कुछ स्तनों को छोटा करने के लिए व्याकुल नजर आती हैं। वैसे तो, छोटे स्तनों को बड़ा दिखाने के लिए कई टिप्स होते हैं। इनके लिए बाजार में कई तरह के अलग-अलग ब्रा भी मिल जाती है। लेकिन, जब बात बड़े स्तनों की आती है तो उन्हें अपने साइज के साधारण ब्रा की खोजबीन करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
कैसे ब्रेस्ट साइज घटाएं?
इसके अलावा, स्तनों का आकार घटाने के लिए मार्केट में सुरक्षित तौर पर विकल्प भी नहीं है। हालांकि, नैचुरली ऐसे कई तरीके हैं जिन्हें, अगर नियमित तौर पर अपनाया जाए, तो इसका सफल परिणाम जरूर देखा जा सकता है। तो चलिए कुछ ऐसे ही नैचुरल तरीके जानते हैं, जो स्तन का आकार घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
स्तनों का विकास ज्यादातर वसा की मात्रा पर निर्भर करता है। अगर स्तन आकार घटाना है, तो शरीर की वसा को संतुलित करने और उसे कम करने पर ध्यान देना होगा। अगर ऐसे उपायों को अपनाया जाए, तो प्राकृतिक तरीके से शरीर के वसा को कम किया जाए, तो यह आपके छोटे आकार के स्तनों के सपने को भी साकार कर सकती हैं।
बड़े स्तनों के कारण होने वाली समस्याएं
ब्रेस्ट साइज घटाएं, मगर इससे पहले समझे इसका कारण
ब्रेस्ट साइज घटाएं, मगर स्तनों का आकार कम करने से पहले आपको इनके बड़ें आकार होने के पीछे की वजह को समझना चाहिए। ऐसे कई कारण भी हो सकते हैं, जिनकी वजह से आपके स्तन आकार में ज्यादा बड़े हो सकते हैं। जिनमें शामिल हो सकते हैंः
आपके जीन आपके स्तन के ऊतकों को प्रभावित करने वाले हार्मोन के स्तर को प्रभावित करके आपके स्तनों के आकार को बड़ा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर परिवार में मां, दादी या नानी के स्तन बड़े आकार के हैं, तो बेटी के स्तन बड़ें आकार में होना स्वाभाविक है।
स्तन के आकार सामान्य तौर पर शारीरिक का वजन पर भी निर्भर करते हैं। अगर आपका वजन अधिक है, तो जाहिर सी बात है कि आपके स्तनों का आकार भी बड़ा होगा। इसलिए ब्रेस्ट साइज घटाएं के तरीके आजमाने से पहले अपने बड़े हुए वजन के कारण को समझें और उसे घटाने का प्रयास करें।
बढ़ती उम्र के साथ ही ब्रेस्ट के आकार में भी परिवर्तन होता रहता है। आपकी बढ़ती उम्र के साथ, आपके स्तनों को एक साथ रखने वाले हड्डियों के जोड़ बाहर निकल सकते हैं, जिससे आपके स्तन ढीले भी हो सकते हैं।
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन में उतार-चढ़ाव होता है, जिसके कारण स्तन सूज जाते हैं और आकार में बड़े भी हो सकते हैं।
और पढ़ें : ब्रा न पहनने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
नीचे बताए गए प्राकृतिक उपचारों से ब्रेस्ट साइज घटाएं

ब्रेस्ट साइज कम हो, इसके लिए फैट फ्री डायट फॉलो करें। कम कैलोरी और पौष्टिक आहार को नियमित तौर पर खाएं। सोया प्रोडक्ट्स के सेवन से बचें। फलों और मौसमी सब्जियों का भरपूर सेवन करें। मांसाहारी हैं, तो आहार में लीन मीट, मछली अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
इन फूड्स से ब्रेस्ट साइज घटाएं
फलों से ब्रेस्ट साइज घटाएं
ब्रेस्ट के वजन को कम करने के लिए आप फलों की मदद ले सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। आमतौर पर फ्रूट्स स्वाद में मीठे होते हैं, हालांकि, ये शुगर फ्री भी होते हैं।आप सेब, संतरे, अंगूर, केले और जामुन जैसे फलों के सेवन से आसानी से ब्रेस्ट साइज कम कर सकते हैं। दिनभर में दो से तीन बार आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं।
सब्जियों की मदद से ब्रेस्ट साइज घटाएं
फलों की ही तरह सब्जियाों में भी एंटीऑक्सिडेंट की उच्च मात्रा होती है। साथ ही, इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम होती है। स्तन का आकार कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो अपनी डायट में पालक, ब्रोकोली, केल, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और फूलगोभी जैसे नॉनस्टार्च सब्जियों को शामलि करें।
अंडे का सफेद भाग से भी ब्रेस्ट साइज घटाएं
अंडे के सफेद भाग से भी ब्रेस्ट साइज घटाएं जा सकते हैं। ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए अंडे के सफेद भाग का पतला पेस्ट बनाएं और उसे ब्रेस्ट (सत्न) पर लगाएं। लगभग 30 मिनट के बाद इसे धो लें। इससे ब्रेस्ट साइज घटाएं जा सकते हैं।
और पढ़ें : स्किन टाइप के हिसाब से चुनें अपने लिए बॉडी लोशन
2.ग्रीन टी को बनाएं अपना साथी
ग्रीन टी में कई एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं। ये वसा और कैलोरी को शरीर से घटाने में मददगार होते हैं। इसके अलावा, ग्रीन टी वजन घटाने में भी मदद करती है।
3.एक्सरसाइज से कहें गुड मॉर्निंग

एक्सरसाइज के लिए लोगों को लगता है कि जिम ही सबसे बेहतर जगह होती है। लेकिन, आप घर भी बिना किसी ट्रेनर की मदद से एक्सरसाइज कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपने लिए जरूरी एक्सरसाइज चुनना है और उन्हें करने का सही तरीका सीखना होगा। इसके बाद आप भी पा सकती हैं मनचाहा स्तनों का आकार।
और पढ़ें : क्यों जरूरी है सोने से पहले मेकअप उतारना?
एक्सरसाइज की तरह ही योग भी आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। योग के ऐसे कई आसन हैं, जिन्हें अपनाने से आप अपना ब्रेस्ट साइज घटा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए आपके कैसे आसन करने चाहिए, इसके लिए किसी योगा एक्सपर्ट से जरूरी और उचित सलाह लेना न भूलें।
5.कपड़े वही चुनें जिन्हें देखते ही हर कोई कहे WOW

यहां पर फैंसी कपड़ों से आपको दूरी बनानी होगी। इसके बदले आपको ऐसे कपड़ों का चुनाव करना होगा, जिसमें आपका फिगर पूरी तरह से फिट आ जाए। साथ ही, ऐसी ब्रा का चुनाव करें, जो आपके स्तनों को पूरी तरह से कवर करें। इनके चुनाव के लिए आप एक्सपर्ट्स की मदद लें, तो यह ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।
ऊपर बताई गई बातों के अलावा, आपको अपने कपड़ों के रंग का चुनाव भी बेहद सावधानी से करना चाहिए। हमेशा गहरे रंग के कपड़े चुनें। साथ ही, लेकलाइन की ड्रेस लोगों का ध्यान आपके स्तनों के आकार से हटा सकती हैं। इसके लिए आप अपने दोस्तों से भी मदद लें सकती हैं।