backup og meta

Best Time to Take Creatine: क्या है क्रिएटिन लेने का सही समय? क्रिएटिन के फायदे और नुकसान!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 08/06/2022

    Best Time to Take Creatine: क्या है क्रिएटिन लेने का सही समय? क्रिएटिन के फायदे और नुकसान!

    शरीर को फिट रखने के लिए हेल्दी डायट और हेल्दी रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है। ह्यूमन बॉडी में नैचुरल तरीके से कुछ पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन इसे खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर सप्लिमेंट्स के रूप में भी लिया जाता है। हममें से ऐसे कई लोग हैं, जो मसल्स के लिए क्रिएटिन का सेवन करते हैं, लेकिन क्रिएटिन लेने का सही समय (Best Time to Take Creatine) ठीक तरह से फॉलो ना करने पर क्रिएटिन के फायदे (Creatine benefits) नहीं मिल पाते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में क्रिएटिन लेने का सही समय (Best Time to Take Creatine) और इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण बातों को आपके साथ शेयर करेंगे। 

  • क्रिएटिन क्या है?
  • ​​क्रिएटिन का सेवन क्यों करना चाहिए?
  • क्रिएटिन लेने का सही समय क्या है?
  • क्रिएटिन का सेवन कैसे करना चाहिए?  
  • क्रिएटिन के फायदे क्या हैं?
  • क्रिएटिन के नुकसान क्या हैं?
  • चलिए अब क्रिएटिन, क्रिएटिन लेने का सही समय और इससे जुड़े अन्य सवालों का जवाब जानते हैं। 

    और पढ़ें : Benefits Of Flaxseed Oil: अलसी के तेल के फायदे सिर्फ एक नहीं हैं!

    क्रिएटिन (Creatine) क्या है?

    क्रिएटिन लेने का सही समय (Best Time to Take Creatine)

    क्रिएटिन एक तरह का एमिनो एसिड है, जो शरीर में मौजूद होता है। हालांकि शरीर में क्रिएटिन की मात्रा बेहद कम होती है इसलिए इसे खाने के माध्यम से या फिर क्रिएटिन सप्लिमेंट्स के रूप में सेवन भी किया जा सकता है। क्रिएटिन बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। वहीं नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार क्रिएटिन का सेवन सुरक्षित माना गया है, लेकिन क्रिएटिन लेने का सही समय (Best Time to Take Creatine) जानना जरूरी है तभी क्रिएटिन के फायदे मिल सकते हैं। 

    ​​क्रिएटिन का सेवन क्यों करना चाहिए? (Why to take Creatine?)

    क्रिएटिन ह्यूमन बॉडी सेल्स में मौजूद होता है। वहीं क्रिएटिन सबसे ज्यादा सेवन किये जाने वाला डायटरी सप्लिमेंट्स (Dietary supplement) भी है। क्रिएटिन सप्लिमेंट लेने से सेल्स का कॉन्सन्ट्रेशन लेवल बढ़ता है, जो हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। क्रिएटिन के फायदे मसल्स के निर्माण के साथ-साथ एक्सरसाइज करने के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस में भी मिलती है। वहीं क्रिएटिन के फायदे मेंटल हेल्थ (Mental Health) खासकर बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद बताई गई है। एक अनुमान के तहत क्रिएटिन के सेवन से 5 से 10 प्रतिशत तक वेट ट्रेनिंग (Weight training) करने की क्षमता बढ़ती है। ऐसा क्रिएटिन में मौजूद सेलुलर एनर्जी प्रॉडक्शन (Cellular energy production) के कारण होता है। इसलिए जिन लोगों को अपनी मस्कयूलर स्ट्रेंथ (Muscular strength) बढ़ानी है, तो उनके लिए ये बेहतर सप्लिमेंट्स साबित हो सकता है। 

    और पढ़ें : Turmeric and Curcumin Health Benefits: एक नहीं, बल्कि कई बीमारियों में हल्दी और करक्यूमिन के फायदे मिल सकते हैं!

    क्रिएटिन लेने का सही समय क्या है? (Best Time to Take Creatine)

    क्रिएटिन लेने का सही समय (Best Time to Take Creatine)

    क्रिएटिन लेने का सही समय आप अलग-अलग तरह से डिसाइड कर सकते हैं। वैसे क्रिएटिन लेने का सही समय एक्सरसाइज करने से पहले या फिर क्रिएटिन लेने का सही समय एक्सरसाइज के बाद भी हो सकता है। वैसे एक्सपर्ट से सलाह लेकर क्रिएटिन लेने का सही समय आप अपने क्रिएटिन के डोज को कम कर दिनभर भी ले सकते हैं।  

    अब इसे एक-एक कर समझते हैं। जैसे:

    क्रिएटिन लेने का सही समय: क्रिएटिन सप्लिमेंट्स का सेवन एक्सरसाइज के बाद किया जा सकता है?

    एनसीबीआई (NCBI) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार वयस्क पुरुषों को 5 ग्राम क्रिएटिन का सेवन एक्सरसाइज के पहले या बाद में करना चाहिए। दरअसल क्रिएटिन के फायदे को समझने के लिए एक सर्वे किया गया, जिसमें देखा गया कि सप्ताह में 5 दिन वर्कआउट करने वाले युवाओं को एक्सरसाइज से पहले या एक्सरसाइज के बाद क्रिएटिन का सेवन करवाया गया। कुछ दिनों में देखा गया कि बॉडी के लीन मास (Lean mass) बढ़ी और फैट मास (Fat mass) में कमी देखी गई। हालांकि रिसर्च रिपोर्ट में इस बात की चर्चा की गई है कि क्रिएटिन लेने का सही समय एक्सरसाइज के पहले होना चाहिए या बाद में इसपर कोई रिपोर्ट नहीं है।   

    और पढ़ें : Best Diet for Heart Health: हार्ट हेल्थ को बनाए रखने के लिए जानिए किन चीजों को खाएं और किन से करें परहेज

    क्रिएटिन लेने का सही समय (Best Time to Take Creatine): क्या रेस्ट डे के दिन क्रिएटिन का सेवन करना चाहिए?

    रेस्ट डे के दिन क्रिएटिन सप्लिमेंट्स का सेवन करना आवश्यक नहीं माना गया है। अगर आप क्रिएटिन का सेवन करना चाहते हैं, तो इसका सेवन कम से कम करना चाहिए। 

    और पढ़ें : Benefits of Cucumber Water: खीरे के पानी के फायदे आप नहीं जानना चाहेंगे!

    क्रिएटिन के सेवन के साथ और क्या लेना चाहिए? (Should You Take Anything Else With It?)

    नैशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (National Library of Medicine) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार प्रोटीन (Protein), कार्ब्स (Carbs), एमिनो एसिड (Amino acids), दालचीनी (Cinnamon) एवं अन्य प्लांट बेस्ड कम्पाउंड (Plant-based compounds) का सेवन किया जा सकता है। इन चीजों को क्रिएटिन के सेवन के साथ इन चीजों को शामिल किया जा सकता है, जिससे इसका विशेष लाभ मिल सकता है।  

    क्रिएटिन के फायदे क्या हो सकते हैं? (Benefits of Creatine)

    क्रिएटिन के फायदे निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे:

    • मसल्स का ग्रोथ (Muscles growth) अच्छा होता है।
    • स्ट्रेंथ और एक्सरसाइज परफॉर्मेंस (Strength and Exercise performance) बेहतर होती है।
    • ब्रेन को हेल्दी (Healthy Brain) रखने में सहायक है।
    • ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कंट्रोल रहता है।

    ये हैं क्रिएटिन के फायदे, लेकिन सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    और पढ़ें : पोस्ट वर्कआउट न्यूट्रिशन: कहीं इसको इग्नोर तो नहीं कर रहे जनाब? परफॉर्मेंस हो सकती है खराब

    क्रिएटिन के नुकसान क्या हैं? (Side effects of Creatine)

    रिसर्च रिपोर्ट्स में क्रिएटिन के नुकसान की चर्चा नहीं की गई है, लेकिन अगर आप क्रिएटिन सप्लिमेंट्स का सेवन (Use of Supplement Creatine) करना चाहते हैं, तो एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। दरअसल डॉक्टर आपकी हेल्थ के अनुसार इसके सेवन की सलाह देते हैं। 

    नोट: वैसे तो क्रिएटिन के नुकसान (Side effects of Creatine) की चर्चा नहीं की गई है, लेकिन संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना लाभकारी हो सकता है।    

    और पढ़ें : डायबिटीज में वेलवेट बीन्स का सेवन हो सकता है लाभकारी, लेकिन डॉक्टर से सलाह के बाद

    क्रिएटिन लेने का सही समय (Best Time to Take Creatine) से जुड़े अगर आपके किसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आप हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज पर अपने सवालों को पूछ सकते हैं। वहीं अगर आपको क्रिएटिन के सेवन से कोई परेशानी महसूस होती है या आप किसी बीमारी के शिकार हैं, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।

    स्वस्थ रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन शामिल करें। यहां हम आपके साथ योग महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहें हैं, जिसकी मदद से आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 08/06/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement