अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) का उपयोग फंगल संक्रमण का इलाज में किया जाता है। जो नाखून के टूटने का कारण बनता है। इसका उपयोग त्वचा के फंगल संक्रमण के इलाज में भी होता है। इसमें हाइड्रोक्लोराइड होता है। यह दवाओं के एक समूह से संबंधित है जिसे एंटीफंगल कहा जाता है। यह विभिन्न प्रकार के कवक को मारता है, जो नाखून संक्रमण का कारण बनते हैं।

इस क्रीम को लगाना आसान है और इसके दुष्प्रभाव भी बेहद कम हैं। आपको तब तक इसका उपयोग करते रहना चाहिए। जब तक कि स्वस्थ नाखून वापस नहीं बढ़ जाते। यह संक्रमण को वापस लौटने से रोकने का कार्य करती है। इस क्रीम का जब तक उपयोग कर रहे हैं उन नाखूनों पर नेल पॉलिश का प्रयोग न करें जिनका आप उपचार कर रहे हैं।
अमोरोलफिने क्रीम को कमरे के तापमान पर स्टोर करना चाहिए। इसे अधिक गर्मी और तेज प्रकाश से दूर रखें। जब तक क्रीम को फ्रिज में रखने के लिए न कहा जाए तब तक इसको फ्रिज में न रखें। अमोरोलफिने क्रीम को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। दवा को टॉयलेट या नाली में न डालें। इस तरह से ये दवाएं पर्यावरण को दूषित कर सकती है। दवा को डिस्पोज कैसे करना है इस बारे में कैमिस्ट या डॉक्टर से परामर्श करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें: Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अमोरोलफिने क्रीम गर्भावस्था के समय महिलाओं में उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं है जब तक कि आवश्यक न हो। इस दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। इसी प्रकार यदि आप स्तनपान करा रही है तो, स्तनपान कराने वाली महिलाओं में बिना चिकित्सक सलाह के इसको उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए।
ज्यादातर मामलों में अमोरोलफिने क्रीम के दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते हैं, लेकिन इसके उपयोग को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही कुछ दुष्प्रभावों का कारण बन सकती है। यदि आप क्रीम का ओवरडोज ले रहे हैं, एक्सपायर क्रीम का उपयोग कर रहे हैं, या क्रीम गलती से मुंह में चली जाए, तो ऐसी स्थिती में इसके साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। कुछ अलग क्रीम के समायोजन से भी इसके कुछ दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
किसी दवा के साथ अमोरोलफिने क्रीम के इंटरैक्शन की विशेष जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यदि आप किसी भी प्रकार की दवा का मौखिक या अन्य प्रकार से सेवन कर रहे हैं तो इसके बारे मे अपने चिकित्सक को जरूर बताएं। एलर्जी की समस्या वाले लोगों में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।
अमोरोलफिने क्रीम के साथ किसी खास तरह की डायट की सलाह नहीं दी जाती है, लेकिन इसके उपयोग के साथ एल्कोहॉल लेने से पहले अपने चिकित्सक से उसके जोखिम और लाभ के बारे में सलाह जरूर लें।
और पढ़ें :Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यदि अमोरोलफिने क्रीम का उपयोग सावधानी से किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य स्थिति को प्रभावित नहीं कर सकती। यदि यह मुंह, आंख, नाक में नहीं जाता है तो इसके रिएक्शन करने की संभावना बहुत ही कम होती है। ऐसे में इसके संभावित रिएक्शन से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
यदि आपके नाखून में किसी तरह का इंफेक्शन है, तो डॉक्टर आपको अमोरोलफिने क्रीम का उपयोग करने की सलाह दे सकता है। बच्चों और वयस्कों में इसका उपयोग बहुत अधिक आवश्यकता होने पर ही किया जाता है। इसका उपयोग केवल नाखून के उन क्षेत्रों में किया जाता है जो संक्रमण से प्रभावित हैं। आपको जितनी बार डॉक्टर ने इसको उपयोग करने की सलाह दी है। इस क्रीम का उपयोग केवल उतनी बार ही करना चाहिए। आपके संक्रमण की जांच करने के बाद डॉक्टर आपके डोज को निर्धारित करता है।
अमोरोलफिने क्रीम के आमतौर पर साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं, लेकिन यदि आप इसकाअधिक प्रयोग कर लें, या यह क्रीम आपके मुंह, आंख में चली जाए तो ऐसी स्थिति में इसके अधिक दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। यदि ऐसा होता है तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। किसी भी दवा का ओवरडोज होने पर साइड इफेक्ट की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में तुंरत अपने चिकित्सक की सहायता लें।
और पढ़ें: Aciloc RD : एसिलोक RD क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यदि अमोरोलफिने क्रीम को आप समय पर त्वचा पर लगाना भूल गए हैं तो याद आते ही उसका उपयोग नाखून के संक्रमण क्षेत्र पर लगाएं। हालांकि, अगर क्रीम लगाने के अगले डोज को समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, निर्धारित की गई अगली डोज का उपयोग पहले से तय किए गए समय पर करें। कभी भी एक साथ दो बार इस क्रीम का उपयोग न करें। ऐसा करने से कुछ मामलों में इसके दुष्प्रभाव विकसित हो सकते हैं।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ें: Becosules : बीकोस्यूल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
अमोरोलफिने क्रीम केवल क्रीम के रूप में ही उपलब्ध है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Amorolfine. A Review of Its Pharmacological Properties and Therapeutic Potential in the Treatment of Onychomycosis and Other Superficial Fungal Infections
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/7705210/
Accessed on 25-06-2020
Amorolfine
https://drfungus.org/knowledge-base/amorolfine/
Accessed on 25-06-2020
About Amorolfine: Successes, Side Effects & How It Works
https://www.theindependentpharmacy.co.uk/fungal-nail-infections/guides/about-amorolfine
Accessed on 25-06-2020
Amorolfine 5% w/v Medicated Nail Lacquer
https://www.medicines.org.uk/emc/medicine/29090
Accessed on 25-06-2020
Comparative evaluation of effectivity and safety of topical amorolfine and clotrimazole in the treatment of tinea corporis
http://www.e-ijd.org/article.asp?issn=0019-5154;year=2011;volume=56;issue=6;spage=657;epage=662;aulast=Banerjee;type=3
Accessed on 25-06-2020
Resin vs. Amorolfine vs. Terbinafine Treatment in Onychomycosis
https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT01851590
Accessed on 25-06-2020
Current Version
26/06/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: shalu