निसिप एक एंटीपायरेटिक नॉन स्टेरायडल एंटी इंफ्लामेटरी ड्रग है। इसका एक्टिव इनग्रीडिएंट निमेसुलाइड है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर पेन किलर के रूप में किया जाता है। यह शरीर में साइक्लोऑक्सीजिनेस और पोस्टाग्लैंडिस के उत्पादन को ब्लॉक करती है। साइक्लोऑक्सीजिनेस और पोस्टाग्लैंडिस शरीर में होने वाली सूजन और तेज दर्द के जिम्मेदार हैं। बुखार और विभिन्न प्रकार के दर्द के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है जैसे पोस्टओपरेटिव पेन (postoperative pain), ओस्टियोअर्थराइटिस (osteoarthritis), एक्यूट पेन (acute pain), डिसमेनोरिया (dysmenorrhea), सिरदर्द और एक्यूट ट्रॉमेटिक टेंडिनाइटिस(acute traumatic tendinitis)।

इन स्थितियों में भी इस दवाई का प्रयोग किया जा सकता है:
इन लक्षणों के अलावा अन्य परेशानियों के लिए भी निसिप निर्धारित की जा सकती है, अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
निसिप को रूम टेंम्प्रेचर पर स्टोर करना सबसे बेहतर है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी से बचा कर रखना चाहिए। इस दवा को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह पर स्टोर न करें। सुरक्षा के लिहाज से, दवा को बच्चों और जानवरों की पहुंच से भी दूर रखना चाहिए।
बिना-निर्देश के इस दवा को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर दवा एक्सपायर हो चुकी है, तो इसका इस्तेमाल न करें। दवा को कैसे डिस्पॉज करना है इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें: Cinnarizine : सिनेरीजीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर आप प्रेग्नेंट हैं या प्रेग्नेंट होने का प्लान कर रही हैं तो इसकी जानकारी आपके डॉक्टर को होनी चाहिए। दवा का इस्तेमाल करने के दौरान अगर आप प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं। प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग दोनों ही स्थिति में निसिप का सेवन सुरक्षित नहीं है। इसका इस्तेमाल बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।
निसिप का इस्तेमाल करने के बाद निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं:
निसिप का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों में इस तरह के लक्षण नजर आए ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर, आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने डॉक्टर से इसके बारे में बातचीत करें।
और पढ़ें: Dimethicone : डायमेथीकॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर आप कोई दूसरी दवा का सेवन कर रहे हैं तो उसके साथ निसिप लेने से पहले यह बात जरूर जान लें कि कुछ दवा को साथ में लेने से परेशानी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा आप वर्तमान में जिन दवाओं का सेवन कर रहे हैं उसके बारे में एक बार अपने डॉक्टर से बात कर लें। नीचे बताई गई दवाओं को निसिप के साथ रिकमेंड नहीं किया जाता है:
एल्कोहॉल के साथ निसिप का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि, किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इसको आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
निसिप का सेवन कुछ परिस्थितियों में खतरनाक हो सकता है। निम्नलिखित स्थितियों में निसिप के सेवन से परहेज करें –
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इसकी कितनी डोज लेनी चाहिए यह रोगी की उम्र, स्वास्थ्य और अन्य स्थितियों पर निर्भर करता है। इस दवाई की सही डोज जानने के लिए अपने डॉक्टर से पूरी जानकारी प्राप्त करें। अपनी मर्जी से इसकी डोज को कम, अधिक न करें और न ही इसमें कोई परिवर्तन लाएं।
निसिप निम्नलिखित खुराकों के तौर पर उपलब्ध है:
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में लोकल इमरजेंसी सर्विस नंबर पर कॉल करें या नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
अगर कोई निसिप की एक खुराक लेना भूल जाता है, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/29923044 Accessed December 09, 2019
https://www.jimmunol.org/content/190/1_Supplement/63.3 Accessed December 09, 2019
https://digital.nhs.uk/services/terminology-and-classifications/national-interim-clinical-imaging-procedure-nicip-code-set Accessed December09, 2019
https://pubs.acs.org/doi/10.1021/jm049480l Accessed December 09, 2019
https://www.medindia.net/doctors/drug_information/nimesulide.htm Accessed December 09, 2019
https://www.drugs.com/international/nimesulide.html Accessed December 09, 2019
Current Version
23/07/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra