ओलिआंज प्लस (Oleanz Plus) टैबलेट एक एंटीसाइकोटिक, सेलेक्टिव सेरोटोनिन रिअपटेक इंहिबिटर्स, साइकोथेराप्यूटिक कॉम्बिनेशन है।

ओलिआंज प्लस (Oleanz Plus) टैबलेट प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है। इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा दवा के पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इस टैबलेट में सक्रिय तत्व के रूप में ओलैंजपिन (Olanzapine) 5 mg और फ्लुओक्सेटीन (Fluoxetine) 20 mg पाया जाता है।
ओलिआंज प्लस (Oleanz Plus) टैबलेट का मुख्य इस्तेमाल बॉयपोलर के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
और पढ़ें : Nizonide Tablet : निजोनाइड टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
रेजिस्टेंस डिप्रेशन (Resistant Depression)
इस दवा का उपयोग रेजिस्टेंस डिप्रेशन के इलाज के लिए किया जाता है। रेजिस्टेंस डिप्रेशन एक प्रकार का मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर (MDD) है। ये दवा एंटी-डिप्रसेंट ड्रग की तरह इस्तेमाल की जाती है।
ओलिआंज प्लस (Oleanz Plus) टैबलेट दो जेनेरिक फॉर्मूला से मिल कर बनती है- ओलैंजपिन (Olanzapine) और फ्लुओक्सेटीन (Fluoxetine)। ओलैंजपिन (Olanzapine) कुछ न्यूरोट्रांसमीटर की एक्साइटेड क्रियाओं को रोकने का काम करती है, साथ ही उन केमिकल में भी बदलाव करती है, जो हमारे मस्तिष्क में संचार को ठीक करते हैं। फ्लुओक्सेटीन (Fluoxetine) ब्रेन में सेरोटोनिन नामक केमिकस के लेवल को बढ़ाती है, जो डिप्रेशन के लक्षणों को कम करती है। ओलैंजपिन (Olanzapine) और फ्लुओक्सेटीन (Fluoxetine) का कॉम्बिनेशन रेजिस्टेंस डिप्रेशन के लिए मोनोथेरिपी की तुलना में बेहतर होता है।
और पढ़ें : Nitrocontin 2.6 mg : नाईट्रोकॉन्टिन 2.6 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एलर्जी
अगर आपको ओलैंजपिन (Olanzapine) और फ्लुओक्सेटीन (Fluoxetine) से एलर्जी हो तो इस दवा के सेवन से बचें। वहीं, अगर आपको एंटीसाइकोटिक कैटेगरी की दवाओं से एलर्जी है तो इस दवा का सेवन न करें, क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
थिओरिडिजीन (Thioridazine)
अगर पेशेंट की साइकोथेरिपी में थिओरिडिजीन का इस्तेमाल हो रहा है तो आपको इस दवा के सेवन से बचना चाहिए। इससे पेशेंट की तबीयत और बिगड़ सकती है।
पिमोजाइड (Pimozide)
अगर मरीज के साइकोथेरिपी में पिमोजाइड का इस्तेमाल हो रहा है तो इस साइकोटिक दवा का इस्तेमाल ना करें। इससे मरीज की स्थिति और खराब होने का खतरा है।
ड्राइविंग करना या हैवी मशीन ऑपरेशन
अगर दवा का सेवन कर आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स, जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग न करें और न ही कोई भारी मशीन को ऑपरेट करें।
सुसाइडल थॉट या आत्महत्या का विचार
डिप्रेशन के कारण आने वाला आत्महत्या का विचार ही सुसाइडल थॉट कहलाता है। अक्सर देखा गया है कि जो लोग आत्महत्या करते हैं, वो लोग डिप्रेशन में रहते हैं। इस स्थिति में डॉक्टर उनके डिप्रेशन को कम करने के लिए बेन्जोडायजेपिंस (benzodiazepines) नामक दवा देते हैं। लेकिन जब बेन्जोडायजेपिंस को ओलिआंज प्लस (Oleanz Plus) टैबलेट के साथ देने से सुसाइडल थॉट्स बढ़ सकते हैं।
किडनी की समस्या
अगर आपको किडनी से संबंधित कोई भी समस्या है तो आप इस टैबलेट का सेवन न करें। इससे आपकी हालत और ज्यादा बिगड़ सकती है। अगर आपको किडनी की पहले से कोई समस्या है तो दवा को लेने से पहले डॉक्टर को जरूर बता दें।
लिवर की बीमारी
अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप इस टैबलेट का इस्तेमाल न करें। इस टैबलेट के इस्तेमाल से लिवर में घाव हो सकता है। मरीज की स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। वहीं, अगर आप लिवर का कोई टेस्ट कराने जा रहे हैं तो इस दवा का सेवन करने से टेस्ट का रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। इस स्थिति में अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
डायबिटीज
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल ऊपर नीचे होता रहता है। जिस कारण से आपको ब्लड शुगर लेवल को हमेशा चेक करना पड़ता है। लेकिन अगर इस दवा का सेवन करते हैं तो आपके ब्लड शुगर लेवल की रीडिंग सही नहीं आ पाती है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो इस दवा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें।
बच्चों के लिए नहीं है ये दवा
इस दवा का इस्तेमाल 18 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं करना चाहिए। इससे बच्चों में साइड इफेक्ट देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें : Nikoran 5 mg : निकोरन 5 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गर्भावस्था के दौरान उपयोग करने के लिए ओलिआंज प्लस (Oleanz Plus) टैबलेट सुरक्षित नहीं है। कोई भी डॉक्टर इस दवा को प्रेग्नेंसी में लेने की सलाह तभी देते हैं, जब ये दवा गर्भवती के लिए बहुत जरूरी हो। ये दवा मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन के लिए हानिकारक हो सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, दवा लेने से पहले डॉक्टर से इस दवा के फायदे, नुकसान और जोखिमों के बारे में जरूर पूछ लें।
इसके अलावा कुछ अन्य साइड इफेक्ट्स भी हैं, जो काफी रेयर हैं :
उपरोक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा कुछ और भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आपको दवा के इस्तेमाल के दौरान यदि कोई भी असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
कुछ दवाएं ऐसी होती हैं जो फूड्स हम खाते हैं, उसके साथ रिएक्ट करती है। लेकिन ये दवा भोजन के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह टैबलेट कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है, जैसे :
रेजिस्टेंस डिप्रेशन के लिए वयस्क की खुराक
रेजिस्टेंस डिप्रेशन के लिए शुरुआत में वयस्क को 5 से 10 मिलीग्राम रोजाना की खुराक दी जाती है। वहीं, बाद में डॉक्टर इसे बढ़ा कर 10 से 20 मिलीग्राम प्रतिदिन कर देते हैं।
नोट : इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
ओलिआंज प्लस (Oleanz Plus) टैबलेट की खुराक अगर मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आएं, उतनी जल्दी ही आपको दवा का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ न लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
यह दवा टैबलेट के रूप में 5 और 20 मिलीग्राम की स्ट्रेंथ में बाजार में उपलब्ध है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
OLANZAPINE https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/4585 Accessed on 20/8/2020
Olanzapine — olanzapine tablet, orally disintegrating.dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=7f243027-7047-47c4-8b66-288c60ec2008Accessed on 20/8/2020
OLANZAPINE https://www.rxlist.com/consumer_olanzapine/drugs-condition.htmAccessed on 20/8/2020
Olanzapine https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a601213.html Accessed on 20/8/2020
Olanzapine Tablets https://www.drugs.com/cdi/olanzapine-tablets.html Accessed on 20/8/2020
Olanzapine and fluoxetine hydrochlorid https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2009/021520s022lbl.pdf Accessed on 20/8/2020
Fluoxetine https://www.drugbank.ca/drugs/DB00472 Accessed on 20/8/2020
Fluoxetine https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a689006.html Accessed on 20/8/2020
Fluoxetine https://www.drugs.com/fluoxetine.html Accessed on 20/8/2020
Current Version
28/08/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal