एवोमिन (Avomine ) कई शामक गुणों वाला एक प्रकार का एंटीहिस्टामाइन है। प्रत्येक टेबलेट में 25 मिलीग्राम प्रोमेथाजिन होता है यह आपके शरीर में हिस्टामाइन को रोकने का कार्य करता है। एलर्जी की प्रतिक्रियाओं जैसे कि बहती नाक, खुजली, छींकने, खुजली या आंखों से पानी आना, पित्ती, नींद, मोशन सिकनेस, चकत्ते के इलाज आदि के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग अवसाद के कारण मतली और उल्टी के इलाज के लिए भी किया जाता है। अस्थमा और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र अवसाद से ग्रस्त रोगियों में इस दवा की सिफारिश नहीं की जाती है। एवोमिन के उपयोग निम्न कंडिशन में किया जा सकता है।

एलर्जी रिनिथिस
इस दवा का उपयोग एलर्जिक राइनाइटिस स्थिति के उपचार में किया जाता है। एलर्जिक राइनाइटिस के सामान्य लक्षण हैं भरी हुई या बहती हुई नाक, खुजली और आंखों से पानी आना, छींक आना आदि और कभी-कभी आंखों में सूजन।
बेहोश करने की क्रिया
यह दवा सर्जरी के पहले और बाद में, प्रसव के दौरान और अन्य समय में रोगियों में दर्द को कम करने वाली दवा के रूप में इस्तेमाल की जाती है।
मतली और उल्टी
इस दवा का उपयोग रोगियों में मतली और उल्टी को रोकने और नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
मोशन सिकनेस
यह दवा थकान बीमारी, बेचैनी, चक्कर आना और उल्टी, मोशन सिकनेस को रोकने और इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है।
पित्ती
इस दवा का उपयोग पित्ती (एक प्रकार का दाने, जो दवा के कारण उत्पन्न होते हैं) के उपचार में किया जाता है, जिस कारण लाल और खुजलीदार चकत्ते त्वचा पर उभरे धब्बे आदि हो सकते हैं।
यदि आपको यात्रा के दौरान सिकनेस या बीमारी महसूस होती है तो यात्रा से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें। जिससे आपकी समस्या के आधार पर वे आपको सही खुराक लेने की सलाह दे सके। यदि आप स्वंय अपनी यात्रा के दौरान हो रही समस्या को हल करना चाहते हैं तो इस बीमारी की रोकथाम के लिए, रात को सोने से पहले एक गोली पानी के साथ निगल लें। ज्यादा लंबी यात्रा नहीं है तो आप इसे यात्रा शुरू करने से 1 से 2 घंटे पहले एक गोली ले सकते हैं। 24 घंटे के भीतर अधिकतम 3 या 4 गोलियां ली जा सकती हैं। मतली और उल्टी के लिए, सोते समय एक गोली पानी के साथ निगल लें।
बच्चों के लिए
बच्चों में इसके इस्तेमाल के लिए डॉक्टर से परीमर्श जरूर लें।
ओवरडोज के मामले में आपातकालीन चिकित्सा उपचार लें या चिकित्सक से संपर्क करें।
दवा की जिस खुराक को लेना आप भूल गए हैं, याद आते ही उसे तुरंत लें। यदि यह तय की गई अगली खुराक के समय पर आपको याद आया है, तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें और अभी वाली खुराक लें। डबल डोज का प्रयोग न करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें: Chymotrypsin: कायमोट्रिप्सिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें:Levofloxacin: लिवोफ्लॉक्सासिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अधिकांश साइड इफेक्ट्स को किसी भी चिकित्सा की आवश्यकता नहीं होती है वह स्वंय ही ठीक हो जाते हैं क्योंकि आपका शरीर दवा में समायोजित हो जाता है। यदि लक्षण बने रहते हैं तो अपने चिकित्सक से परामर्श करें। एवोमिन के लिए प्रमुख और मामूली दुष्प्रभाव इस प्रकार से हो सकते हैं।
और पढ़ें: Zinetac: जिनटैक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
जब तक आवश्यक न हो, गर्भवती महिलाओं के लिए इस दवा की सिफारिश नहीं की जाती है। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ जोखिम और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। यह दवा स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं है। जब तक आवश्यक न हो। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। आपका डॉक्टर आपकी नैदानिक स्थिति के आधार पर एक सुरक्षित विकल्प लिख सकता है।
इस दवा के उपयोग से कुछ रोगियों में उनींदापन या चक्कर जैसा महसूस होने की संभावना होती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि यदि आप इस दवा के साथ उपचार के दौरान इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो आप वाहन या ऑपरेटिंग मशीनरी चलाने जैसी कोई भी गतिविधि न करें।
और पढ़ेंः Budesonide : बुडेसोनाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एवोमिन आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या आपके दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। ऐसा होने पर आपको गंभीर साइड इफेक्ट्स होने की संभावना हो सकती है। यदि आपको क्लोरप्रोमजाइन, मेसोरिडाजिन, फ्लुफेनाजीन , परफेनाजीन , प्रोक्लोरपरजीन, थिओरिडाजीन या ट्राइफ्लेफरजाइन जैसी दवाओं से एलर्जी है, तो आपको एवोमिन का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।
एवोमिन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। विशेषकर निम्नलिखित परिस्थितियों :
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकता है। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
और पढ़ें: Dextromethorphan : डेक्सट्रोमेथोर्फेन क्या है? जानिए इसका उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एवोमिन को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है, इसे कमरे के तापमान पर रखना। इसे सूर्य की सीधी किरणों और नमी से दूर रखना चाहिए। दवा को आपको एवोमिन को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। इसे रखने से पहले सबसे बेहतर होगा कि आप दवा के पैकेज पर छपे निर्देशों को पढ़ लें। इसे अपने घर के छोटे बच्चों और जानवरों से दूर रखें।
अधिक जानकारी के लिए डॉ से संपर्क करें। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान और उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
AVOMINE 25MG TABLETS
https://www.drugs.com/uk/avomine-25mg-tablets-leaflet.html
Accessed on 08-06-2020
Avomine – Md (Promethazine) Drug Price and Information
https://www.medindia.net/drug-price/promethazine/avomine-md.htm
Accessed on 08-06-2020
Brand name: Avomine
https://www.healthdirect.gov.au/medicines/brand/amt,53409011000036101/avomine
Accessed on 08-06-2020
Avomine
https://www.dokteronline.com/en/avomine#what-dosages-are-available-nbsp
Accessed on 08-06-2020
Avomine
https://www.nps.org.au/medicine-finder/avomine-tablets
Accessed on 08-06-2020
Promethazine
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682284.html
Accessed on 08-06-2020
Promethazine
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/promethazine-oral-route/description/drg-20070609
Accessed on 08-06-2020
Current Version
08/06/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare