
बेकिट्रासिन+नियोमायसिन+पोलीमैक्सिन बी एंटीबायोटिक दवाइयों का कॉम्बिनेशन है। इसका इस्तेमाल त्वचा के इंफेक्शन को रोकने के लिए किया जाता है।
तीन दवाइयों का यह कॉम्बिनेशन बैक्टीरिया को मार देता है। हल्के कटने, छिलने या त्वचा के जलने पर प्राथमिक उपचार के तौर पर इस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया जाता है ताकि इंफेक्शन को रोका जा सके। डॉक्टर की सलाह पर अन्य समस्याओं में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
बेकिट्रासिन+नियोमायसिन+पोलीमैक्सिन बी को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है इसे कमरे के तापमान पर रखना। इसे सूर्य की सीधी किरणों और नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए आपको बैसिट्रैसिन+नियोमायसिन+पोलीमैक्सिन बी को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। बैसिट्रैसिन+नियोमायसिन+पोलीमैक्सिन बी के अलग-अलग ब्रांड्स को अलग तरीकों से स्टोर किया जाता है।
इसे रखने से पहले सबसे बेहतर होगा कि आप दवा के पैकेज पर छपे निर्देशों को पढ़ लें या फार्मासिस्ट से पूछें। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और पेट्स से दूर रखें। जब तक कहा न जाए, तब तक सुरक्षा की दृष्टि से आपको बैसिट्रैसिन+नियोमायसिन+पोलीमैक्सिन बी को टॉयलेट या नाली में नहीं बहाना है। आवश्यकता न रहने या एक्सपायरी की स्थिति में दवा का समुचित तरीके से निस्तारण जरूरी है। सुरक्षित तरीके से इसका निस्तारण करने के लिए अपने फार्मासिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें: Hyperacidity : हायपर एसिडिटी या पेट में जलन क्या है?
और पढ़ें: कान का मैल निकालना चाहते हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
प्रेग्नेंसी: अजन्मे भ्रूण के लिए ये तीनों दवाइयों सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी नहीं है। यदि आप प्रेग्नेंट हैं या गर्भधारण की योजना बना रही हैं, तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को दें। हालांकि, कुछ शोध में पता चला है कि यह गर्भ में भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकती है। इसे प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी डी में रखा गया है।
ब्रेस्टफीडिंग: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इन तीनों दवाइयों का कॉम्बिनेशन मां के दूध के जरिए शिशु की बॉडी में प्रवेश कर सकता है या यह शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है, इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। यदि आप शिशु को ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं तो इसकी सूचना अपने डॉक्टर को अवश्य दें।
बच्चों: दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाइयों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
बैसिट्रैसिन+नियोमायसिन+पोलीमैक्सिन बी से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
सामान्य साइड इफेक्ट्स:
उपरोक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा भी बैसिट्रैसिन+नियोमायसिन+पोलीमैक्सिन बी के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर बताया नहीं गया है। इसमें से कुछ साइड इफेक्ट्स दुर्लभ मामलों में ही सामने आते हैं, लेकिन गंभीर होते हैं। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
बैसिट्रैसिन+नियोमायसिन+पोलीमैक्सिन बी के साथ कुछ दवाइयां रिएक्शन कर सकती हैं, जिनकी सूची नीचे दी गई है:
उपरोक्त दवाइयों के अलावा भी कुछ ऐसी दवाइयां हो सकती हैं, जिनके साथ बेकिट्रासिन+नियोमायसिन+पोलीमैक्सिन बी रिएक्शन कर सकती है।
और पढ़ें: त्वचा के इस गंभीर रोग से निपटने के लिए मिल गयी है वैक्सीन
कुछ ऐसी दवाइयां होती हैं, जिनका सेवन भोजन, एल्कोहॉल के साथ नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, इस कॉम्बिनेशन के संबंध में एल्कोहॉल को लेकर पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। एल्कोहॉल के दौरान इसको इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.drugs.com/mtm/bacitracin-neomycin-and-polymyxin-b-topical.html
https://my.clevelandclinic.org/health/drugs/18349-bacitracin-neomycin-polymyxin-b-skin-ointment
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/neomycin-polymyxin-b-and-bacitracin-topical-route/before-using/drg-20062350
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a601098.html
https://www.mskcc.org/cancer-care/patient-education/bacitracin-neomycin-and-polymyxin-topical
Accessed 10 Feb, 2020
Current Version
31/08/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Nidhi Sinha