डुओनेस नेजल स्प्रे को विभिन्न तत्वों जैसे फ्लूटीकैसोन प्रोपीनेट (Fluticasone propionate) 50 एमसीजी और एजीलास्टीन की 140 एमसीजी (Azelastine) मात्रा को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस दवा का इस्तेमाल मुख्य रूप से चिकित्सक छींक आने (sneezing), नेजल कंजेशन, नाक बहना सहित एलर्जिक रेनाइटिस बीमारी का उपचार करने के लिए करते हैं।

12 साल से कम उम्र के बच्चों को इस दवा का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसलिए काफी सतर्क होकर डॉक्टरी सलाह लेने के बाद ही दवा का इस्तेमाल करना चाहिए। दवा में फ्लूटिकैसोन का इस्तेमाल गंभीर एलर्जिक प्रतिक्रिया मुंह के छाले और घाव, अस्थमा, त्वचा संबंधी विकार जैसी बीमारी और समस्या से निपटने के लिए किया जाता है। वहीं एजीलास्टीन की बात करें तो इसका उपयोग नाक बहने की स्थिति में छींक और नाक में खुजली के साथ आंखों की एलर्जी सहित अन्य एलर्जी में किया जाता है।
एलर्जिक राइनाइटिस (Allergic Rhinitis) : इस दवा को एलर्जिक राइनाइटिस की बीमारी जैसे छींकना, नाक से पानी बहना, नाक में खुजली का अहसास होने पर मरीज को दिया जाता है।
इस दवा का डोज किशोर, व्यस्क और बुजुर्गों में अलग-अलग हो सकता है। इसका निर्धारण उम्र, वजन, हाइट और मानसिक संतुलन को ध्यान में रखकर किया जाता है। यदि व्यस्क को किसी प्रकार की बीमारी नहीं तो उन्हें दिन में एक से दो स्प्रे नॉस्ट्रिल में लगाने की सलाह दी जाती है। वही बुजुर्गों के डोज की बात करें तो उन्हें भी एक से दो स्प्रे नॉस्ट्रिल में रोजाना लेने की सलाह दी जाती है। बच्चों को इस दवा की खुराक देने के पूर्व डॉक्टरी सलाह जरूर लेना चाहिए। सलाह लेने के बाद उन्हें एक स्प्रे नॉस्ट्रिल में रोजाना लगाने की सलाह दी जाती है। वैसे तो यह दवा अलग अलग व्यक्ति पर अलग अलग तरीकों से काम करती है। इसका असर 12 घंटों तक देखने को मिलता है।
सुझाए गए दवा से यदि कोई ज्यादा डोज ले लेता है तो उस स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूरी हो जाती है, कई मामलों में मेडिकल इमरजेंसी तक की जरूरत पड़ती है।
डुओनेस नेजल स्प्रे का डोज छूट गया है तो याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली डोज से दवा का इस्तेमाल पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो डोज का इस्तेमाल न करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Banocide Forte: बेनोसाइड फोर्ट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस दवा को डॉक्टर के कहे अनुसार निर्धारित खुराक लेने के साथ तय समय तक लें। इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच करें उसके बाद बोतल को उल्टा कर एक नाक के छेद में डालें और दूसरे नाक के छेद को बंद करें। फिर डायरेक्ट स्प्रे करें ताकि दवा सीधे नाक में जाए। ठीक ऐसा नाक के दूसरे छेद में भी करें। इस्तेमाल करने के बाद सामान्य रूप से सांस लें और इस प्रक्रिया को दोहराएं।
इस दवा का इस्तेमाल जैसा कि आपके डॉक्टर ने सुझाया है उसके अनुसार ही करना चाहिए। डॉक्टर से दवा से होने वाले रिएक्शन के बारे में पहले से ही चर्चा कर लेनी चाहिए। साथ ही इसके साइड इफेक्ट को लेकर पहले से ही बात कर लेनी चाहिए। डॉक्टर का परामर्श लिए बिना दवा को नहीं छोड़ना चाहिए। इस दवा का इस्तेमाल और खानपान में कोई संबंध नहीं है।
डुओनेस नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करने से कुछ मेजर तो कुछ माइनर साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जैसे :
जब तक जरूरी न हो तब तक गर्भवती महिलाओं को इस दवा का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। संभावना रहती है कि इस दवा का सेवन करने से कहीं उनको साइड इफेक्ट्स का सामना न करना पड़े। ऐसे में इस मामले में डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी हो जाता है। वहीं शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाओं को भी जब तक एकदम जरूरी न हो तब तक इस दवा का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।
और पढ़ें : Sompraz L: सोमप्राज एल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डुओनेस नेजल स्प्रे अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग तरीके से रिएक्शन करता है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेने के बाद ही दवा का उपयोग करना चाहिए।
इन दवाओं के साथ हैं रिएक्शन की संभावनाएं
डुओनेस नेजल स्प्रे के इस्तेमाल के दौरान शराब का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि संभावनाएं रहती हैं कि कहीं मरीज की बीमारी और अधिक न बढ़ जाए। वहीं साइड इफेक्ट्स भी दिखाई दे सकते हैं। देखा गया है कि यदि मरीज इस दवा के इस्तेमाल के साथ शराब का सेवन करता है तो उसे कंफ्यूजन, सिर चकराना, जी मचलाना, उल्टी, कमजोरी, थकान, बेहोशी जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि दवा का इस्तेमाल करने के दौरान ऐसे काम नहीं करने चाहिए जिनमें काफी मेंटल एफर्ट लगता है जैसे: ड्राइविंग, हैवी मशीन को ऑपरेट करना इत्यादि।
इन बीमारियों के साथ रिएक्शन की है संभावनाएं
डुओनेस नेजल स्प्रे को घर में सामान्य रूम टेम्प्रेचर में ही रखें। कोशिश करें कि इसे सूर्य कि किरणों से बचाकर रखें। 25 डिग्री तापमान दवा के लिए बेस्ट है, लेकिन इसे फ्रिज में रखने की गलती न करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो डुओनेस नेजल स्प्रे सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएगा। इसके अलावा इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। यदि रखी हुई दवा का इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए डॉक्टरी सलाह लें।
डुओनेस नेजल स्प्रे सिर्फ स्प्रे के रूप में ही उपलब्ध है।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डाॅक्टरी सलाह लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
DUONASE Nasal Spray/https://ciplamed.com/content/duonase-nasal-spray / Accessed on 21 June
TICALAST/https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=45d828ce-b1a3-4252-93d8-a150b67b9e99 / Accessed on 21 June
AZELASTINE / FLUTICASONE NASAL SPRAY/ https://www.ebs.tga.gov.au/ebs/picmi/picmirepository.nsf/pdf?OpenAgent&id=CP-2017-PI-02377-1&d=201808221016933&d=202006211016933 / Accessed on 21 June
FLORESP AZ NASAL SPRAY/http://www.zuventus.co.in/patient_wise_products_selected.aspx?Medi_Id=147 / Accessed on 21 June
ASTELIN/https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2012/020114s023lbl.pdf / Accessed on 21 June
FLONASE/https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2019/020121s045lbl.pdf /Accessed on 21 June
Current Version
22/06/2020
Satish singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare