एल्डोपर (Eldoper) एंटी-डायरिया ड्रग है जो कि डायरिया की समस्या से निजात पाने के लिए ली जाती है। इस ड्रग का यूज डीसेंट्री यानी लूज मोशन के साथ ब्लड आने में नहीं किया जाता है। गैस्ट्रोइंटिराइटिस, शॉर्ट बाॅवेल डिजीज और इंफ्लामेट्री बाॅवेल डिजीज की समस्या से निजात पाने के लिए इस दवा का सेवन करने की सलाह डॉक्टर देते हैं। इसका सेवन करने के बाद स्टमक में कॉन्सट्रक्शन धीमे हो जाते हैं और साथ ही फूड इंटेस्टाइन में लंबे समय तक रहता है जिससे इलेक्ट्रोलाइट और पानी अच्छी तरह से अवशोषित हो जाते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टूल सॉलिड हो जाता है और साथ ही डायरिया की समस्या से राहत मिलती है।

जिन लोगों की इलियोस्टॉमी सर्जरी होती है, उन लोगों में भी स्टूल की मात्रा को कम करने के लिए एल्डोपर (Eldoper) ड्रग का यूज किया जा सकता है। एल्डोपर (Eldoper) का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। अगर आपको मल के साथ ब्लड आ रहा है या फिर लूज मोशन की समस्या हो गई है तो डॉक्टर से जांच कराएं। डॉक्टर लक्षणों को देखकर ही विभिन्न प्रकार की दवा खाने की सलाह दे सकता है।
एल्डोपर में लेपोरामाइड हाइड्रोक्लोराइड (loperamide hydrochloride) पाया जाता है।
और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एल्डोपर (Eldoper) टैबलेट डायरिया होने पर ली जा सकती है। डॉक्टर आपको एक दिन में 16 एमजी टैबलेट लेने की सलाह दे सकता है। आपको दवा का सेवन कितनी बार करना है, ये आपकी बीमारी पर निर्भर करता है। आप डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लें कि आपको एल्डोपर की कितनी डोज लेनी चाहिए।
शुरुआती डोज – दिन में दो बार टैबलेट (4 एमजी)
वयस्कों के लिए एक दिन में अधिकतम डोज – 16 एमजी
बच्चों के लिए एक दिन में (9 से 11 साल) – अधिकतम 6 एमजी
अगर आप एल्डोपर की अधिक मात्रा यानी ड्रग ओवरडोज हो जाता है तो शरीर में दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं। दवा का अधिक सेवन करने से पेट में दर्द की समस्या, कब्ज की समस्या या फिर ब्लोटिंग जैसे दुष्प्रभाव दिख सकते हैं। दवा का सेवन तय समय पर ही करें। अगर आपको दवा खाने का सही समय याद नही रहता है तो आप अलार्म की सहायता ले सकते हैं। अगर दवा के ज्यादा सेवन करने से किसी प्रकार का दुष्प्रभाव दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
एल्डोपर का सेवन भूलने पर डोज की याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराक का सेवन न करें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।
और पढ़ें : Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एल्डोपर टैबलेट का यूज पानी के साथ (ओरली) करना चाहिए। आप दवा का सेवन खाने के पहले या फिर खाने के बाद कर सकते हैं। टैबलेट को तोड़कर या फिर पीस कर मत खाएं। डायरिया के दौरान किस प्रकार का भोजन करना सही रहेगा, बेहतर होगा कि इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर प्राप्त करें। अगर आपने दवा का सेवन पहले ही बंद कर दिया तो बीमारी के लक्षण वापस आ सकते हैं या फिर आपकी हालत अधिक खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आपको ध्यान रखना होगा कि दवा का डोज दिन में कितनी बार लेना है।
निम्न बीमारियों के इलाज में यूज होती है एल्डोपर
लूज स्टूल पास होने के कई कारण हो सकते हैं। मालएब्जॉर्प्शन सिंड्रोम (Malabsorption syndromes ), डायरिया, अल्सरेटिव कोलाइटिस, बाइल एसिड मालएब्जॉर्प्शन (Bile acid malabsorption) आदि के कारण लूज मोशन हो सकता है। डॉक्टर लूज मोशन का कारण जानकर एल्डोपर (Eldoper) ड्रग लेने की सलाह दे सकता है।
जब फूड का सही तरह से अवशोषण नहीं हो पाता है तो उसे क्रॉनिक डायरिया कहते हैं। कुछ समस्याएं जैसे कि आईबीएस, इंफ्लामेट्री बाॅवेल डिजीज आदि भी क्रॉनिक डायरिया का कारण हो सकते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए एल्डोपर (Eldoper) ड्रग लेने की सलाह दी जा सकती है।
यह डायजेस्टिव ट्रेक डिसऑर्डर है, जिसकी वजह से लूज स्टूल और एब्डॉमिनल क्रैम्प (Abdominal cramps) होता है। खराब खाने की वजह से ये समस्या हो जाती है। इस बीमारी के इलाज के लिए एल्डोपर (Eldoper) ड्रग लेने की सलाह दी जा सकती है।
शॉर्ट बाॅवेल डिजीज या सिंड्रोम की समस्या में शरीर खाने से जरूरी पोषक तत्व अवशोषित नहीं कर पाता है। ऐसे में डायरिया हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर आपको एल्डोपर (Eldoper) ड्रग लेने की सलाह दी जा सकती है।
इथियोपैथिक डायरिया होने पर भी लूज मोशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में भी एल्डोपर (Eldoper) ड्रग लेने की सलाह दी जा सकती है।
और पढ़ें : Pause 500: पॉज 500 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एल्डोपर (Eldoper) दवा का सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट्स या दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी व्यक्तियों में दुष्प्रभाव दिखाई दें। जानिए दवा के सेवन से क्या साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं।
अगर आपको उपरोक्त दुष्प्रभाव में से कुछ भी शरीर में नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कुछ साइड इफेक्ट्स कुछ ही समय में ठीक हो जाते हैं। बेहतर होगा कि इस बारें में आप डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।
और पढ़ें : Benadon: बेनाडोन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
[mc4wp_form id=’183492″]
एल्डोपर (Eldoper) दवा अन्य दवाओं के साथ रिएक्शन भी कर सकती है। अगर आप निम्नलिखित दवाओं का सेवन कर रहे हैं डॉक्टर से इस बारे में परामर्श जरूर करें।
कौन सी दवा एल्डोपर (Eldoper) के साथ रिएक्शन करेगी, ये बात डॉक्टर बता सकते हैं। बेहतर होगा कि आप उन्हें पहले से सेवन कर रही मेडिसिन या फिर हेल्थ कंडिशन के बारे में जरूर बताएं।
और पढ़ें : Caldikind Plus: कैलडिकाइंड प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एल्डोपर (Eldoper) को रूम के टेम्प्रेचर पर ही रखें। इसे सनलाइट से बचाकर रखें। कमरे का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए। फ्रिज में दवा को रखने की गलती न करें। अगर दवा को सही तापमान में नहीं रखा जाता है तो दवा का प्रभाव कम हो सकता है। दवा को टाइट कंटेनर में रखें ताकि बच्चों की पहुंच से दवा दूर रहे। अगर दवा का यूज नहीं कर रहे हैं तो उसे सुरक्षित जगह पर रखें। साथ ही एक्सपायरी दवा को कहीं भी न फेंक दें। आपको दवा का स्टोरेज करने के बारे में अगर जानकारी नहीं है तो एक बार पैकेज में लिखें दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ लें।
टैबलेट
अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है तो आप जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
loperamide hydrochloride/https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/loperamide-oral-route/proper-use/drg-20064573 Accessed on 19/6/2020
loperamide hydrochloride: https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=5c2f4b11-6c45-4270-9b0b-ce73d5eae65f Accessed on 19/6/2020
loperamide hydrochloride: https://www.cancer.gov/publications/dictionaries/cancer-drug/def/loperamide-hydrochloride Accessed on 19/6/2020
Loperamide/https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682280.html/Acceesed on 31/12/2021
Azithromycin, With or Without Loperamide, to Treat Travelers’ Diarrhea/https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT00359970/Acceesed on 31/12/2021
IMODIUM CAPSULES Rx/https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2016/017694s052lbl.pdf/Acceesed on 31/12/2021
Current Version
31/12/2021
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha