ओंडम दवा में ओंडैनसैटरोन होता है जो कि एक एंटीइमेक्टिक है। यह आमतौर पर उल्टी और मतली को रोकने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसके अलावा इसे कीमोथेरिपी, सर्जरी और अन्य रेडिएशन थेरिपी के बाद जी मिचलाने या मतली होने पर दिया जाता है।

यह मरीज के मस्तिष्क और आंतों को प्रभावित करती है। इसके प्रभाव से दिमाग में सेरोटोनिन रसायन के उत्पादन में कमी आती जिससे मतली और उल्टी होने की अनुभूति कम हो जाती है। सेरोटोनिन मस्तिष्क का वह रसायन है जो मतली और उल्टी होने के संकेतों को मस्तिष्क में बढ़ावा देता है। इस दवा के काम करने का तरीका और प्रभाव व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और रोग पर निर्भर करता है।
इसका सक्रिय घटक ओंडनसेट्रॉन केवल मतली और उल्टी को रोकने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा इस दवा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
ध्यान रहे कि यह दवा केवल रेडिएशन थेरिपी और सर्जरी के बाद होने वाली मतली को रोकने में मदद करती है ना कि सभी प्रकार की मतली और उल्टी को।
और पढ़ें – Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इसकी सामान्य खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है। ओंडम की डोज मरीज की स्थिति, बीमारी, उम्र और प्रारंभिक प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है।
वयस्कों के लिए – कीमोथेरिपी शुरू होने से 30 मिनट पहले 8 एमजी की एक खुराक। पहली खुराक के 8 घंटे बाद प्रति घंटा 8 एमजी की डोज लेने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर डॉक्टर कीमोथेरिपी के बाद इसे 2 दिन तक लेने की सलाह देते हैं।
बच्चों के लिए – बच्चे की खुराक उसके वजन और उम्र पर निर्भर करती है। प्रति 1 किलो वजन के अनुसार शिशु को 12 एमजी प्रति दिन खुराक देनी चाहिए।
दवा का सेवन करने के ठीक 15 मिनट बाद आपको इसका असर महसूस होने लगेगा। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें – Nexito Plus : नेक्सिटो प्लस क्या है?
अगर आप ओंडम की अधिक खुराक का सेवन कर लेते हैं तो मानसिक और शारीरिक असुविधा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर या निकटतम अस्पताल में संपर्क करें।
अगर आप ओंडम की खुराक लेना भूल जाते हैं तो जितनी जल्दी हो सके उसकी भूली हुई खुराक को ले लें, लेकिन अगर आपकी अगली डोज का समय पास आ चुका है तो भूली हुई खुराक की बजाए, निर्धारित समय पर अगली खुराक का सेवन करें। एक बार या निर्धारित समय से कम अंतराल में दो खुराक का सेवन न करें।
और पढ़ें – Mahacef Plus: महासेफ प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
[mc4wp_form id=’183492″]
ओंडम एक ऐसी दवा है जिसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा आमतौर पर ओंडम को डॉक्टर की निगरानी के बिना सेवन करने से होता है। निम्न लक्षण और संकेत दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इसके अलावा गुदगुदी, झनझनाहट, एलर्जी, खारिश और जलन जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के शारीरिक और मानसिक लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से परामर्श करें।
इस दवा का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक को अपनी पहली से चली आ रही दवाओं, बीमारी और इलाज या सर्जरी के बारे में बताएं। अगर आप कमजोर महसूस कर रहे हैं तो इसके सेवन से परहेज करें क्योंकि यह आपको साइड इफेक्ट्स के प्रति संवेदनशील बना सकती है।
डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और निर्धारित समय पर दवा का सेवन करें। इलाज की प्रक्रिया में सुधार न आने पर डॉक्टर से परामर्श करें। इसके अलावा दवा का सेवन करते समय उसे चबाएं या तोड़े नहीं। इसे सीधा निगल जाएं।
और पढ़ें – Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
ओंडम का सेवन गुर्दे की समस्या वाले मरीज कर सकते हैं, लेकिन लिवर डिजीज वाले व्यक्ति को इसके साथ अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव या असुविधा महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
हृदय रोगियों को बिना किसी डॉक्टरी सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे मरीजों में साइड इफेक्ट्स की आशंका अधिक होती है।
इसके अलावा अगर आपको पोटैशियम या कैल्शियम की कमी है तो इस दवा का सेवन न करें। लेकिन अगर किसी विशेष कारण से इसका सेवन करना पड़ता तो डॉक्टर को अपनी इन स्थितियों के बारे में बताएं।
गर्भावस्था में इस दवा को बिना किसी समस्या के लिया जा सकता है। हालांकि, स्तनपान करवाने वाली महिआएं इसका सेवन न करें क्योंकि कुछ मामलों में स्तनपान के कारण दुष्प्रभाव की आशंका बढ़ते देखी गई है।
अगर आपको इसके साइड इफेक्ट्स महसूस होते हैं तो आप स्वयं भी इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें – Febrex Plus : फेब्रेक्स प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
ओंडम का सेवन करते समय डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी प्रकार की दवा या सप्लिमेंट का सेवन न करें। ऐसी कई दवाएं हैं जो इसके साथ रिएक्ट कर दुष्प्रभाव व विपरीत प्रभावों की आशंका को बड़ा सकती हैं।
सभी दवाओं के नाम इस सूची में शामिल नहीं किए जा सकते हैं। हालांकि, ओंडम के साथ सबसे सामान्य और गंभीर रिएक्शन करने वाली दवाओं को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
ओंडम एक स्ट्रॉन्ग दवा है जिसको किसी भी दवा के साथ सेवन करने से डॉक्टर मना करते हैं। ऐसा करने से स्थिति और बिगड़ सकती है। किसी जरूरी व विशेष दवा की जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
भोजन का ओंडम पर प्रभाव – इस दवा को किसी भी प्रकार के भोजन के साथ लिया जा सकता है, लेकिन अगर आप किसी विशेष खाद्य पदार्थ के बारे में विस्तृत जानकारी पाना चाहते हैं तो डॉक्टर से परामर्श करें। बेहतर परिणामों के लिए इसे भोजन के समय खाने की बजाए किसी नियत समय पर खाएं।
एल्कोहॉल का ओंडम पर प्रभाव – इस दवा के साथ एल्कोहॉल का सेवन करना निषेध है। ओंडम के साथ शराब पीने के हानिकारक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। साथ ही इससे इलाज की प्रकिया में देरी आती है। शराब पीने पर चक्कर आना और उनींदापन महसूस हो सकता है।
और पढ़ें – Avil: एविल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
हृदय, किडनी की बीमारी वाले मरीज इसके सेवन से परहेज करने की कोशिश करें। इन स्थिति में दुष्प्रभावों की आशंका अधिक हो जाती है। डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक का ही सेवन करें।
इसके साथ ही किसी भी प्रकार की शारीरिक व मानसिक हेल्थ प्रॉब्लम दिखाई देने पर डॉक्टर या आपातकालीन कक्ष से संपर्क करें।
इसके अलावा अगर आपको इसमें मौजूद घटक से एलर्जी है तो इसे लेकर भी डॉक्टर से विचार-विमर्श कर लें। क्योंकि एलर्जी के कारण भी आपके स्वास्थ्य को भारी प्रभाव पद सकता है।
और पढ़ें – Grilinctus syrup: ग्रिलिंक्टस सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस दवा को किसी ठंडी जगह व रोशनी से दूर रखना चाहिए। इसके साथ ही सूर्य की सीधी किरणों को इस पर न पड़ने दें। बच्चों और पालतू जानवर को इससे दूर रखें। यह उनके लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। दवा के खराब या एक्सपायर होने पर उसे नाली या बाथरूम में न फेंके। इसकी बजाए दवा को फेंकने का सुरक्षित तरीका अपनाएं।
और पढ़ें – Deriphyllin: डेरिफीलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
ओंडम 6 प्रकार में उपलब्ध है:
हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है। दवा व चिकित्सा से जुडी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
ZOFRAN® (ondansetron hydrochloride) Injection/https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2010/020007s040,020403s018lbl.pdf/accessed on 03/06/2020
HIGHLIGHTS OF PRESCRIBING INFORMATION/https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2016/020103s035_020605s019_020781s019lbl.pdf/accessed on 03/06/2020
Is ondansetron safe for use during pregnancy?/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3470505/accessed on 03/06/2020
Current Version
03/06/2020
Shivam Rohatgi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare