हो सकता है कि आपने अब तक केवल टोफू का नाम ही सुना हो और कभी इसे अपनी डायट में शामिल नहीं किया हो। अगर आपने सच में अब तक टोफू का इस्तेमाल (Use of Tofu) नहीं किया है, तो अब आप इसके बारे में जरूर सोचो। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टोफू प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होने के साथ ही कीमत में भी कम होता है। जरूरी नहीं है कि आप प्रोटीन प्राप्त करने के लिए महंगे फूड्स को ही खाने में शामिल करें। आप खाने में टोफू, अंडा, बींस या विभिन्न प्रकार की दालें भी शामिल कर सकते हैं। आप टोफू को अपनी पसंद के अनुसार ब्रेकफास्ट (Breakfast) या फिर लंच में भी शामिल कर सकते हैं। अगर आपको टोफू का सेवन करने के बाद एलर्जी हो जाती है, बेहतर होगा कि इसका सेवन न करें।
डायबिटीज में बजट फूड्स: ओट्स का सेवन भी है आपके बजट में!
आपने ओट्स के फायदे के बारे में जरूर सुना होगा। फाइबर से भरपूर ओट्स को अगर ब्रेकफास्ट में शामिल किया जाए, तो भूख का एहसास जल्दी नहीं होता है और साथ ही ये कब्ज की समस्या से भी राहत देती है। आप अपने बजट के अनुसार प्लेन ओट्स का सेवन कर सकते हैं, जो आपको आसानी से कम दाम में उपलब्ध हो जाएगा।
डायबिटीज में बजट फूड्स: खाने में चीज ( Cottage cheese)
अगर आपको चीज खाना पसंद है लेकिन आप डायबिटीज के कारण चीज नहीं खा रहे हैं, तो ऐसा न करें। डायबिटीज में चीज का सेवन किया जा सकता है। चीज प्रोटीन का अच्छा सोर्स मानी जाती है। उसमें कैल्शियम के साथ ही फॉस्फोरस, पोटैशियम भी होता है। आप अपने पसंदीदा खाने के ऊपर चीज स्प्रेड कर सकते हैं।
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता है। इस आर्टिकल में हमने आपको डायबिटीज में बजट फूड्स (Budget Foods in Diabetes) या डायबिटीज डायट के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।