और पढ़ें : डबल डायबिटीज की समस्या के बारे में जानकारी होना है जरूरी, जानिए क्या रखनी चाहिए सावधानी
नजर कमजोर होना:
डायबिटीज का आंखों पर बहुत जल्दी बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आपको दिखना कम हो सकता है। शुगर के कारण आंखों के पर्दो को नुकसान होता है। शुगर के कारण खत्म हुई नजर दोबारा ठीक नहीं होती। अगर आपको अपने शरीर में कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, तो हो सकता है कि ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। ऐसा महसूस होने पर आप इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
घाव जल्दी न भरना:
सब्जी काटते हुए हाथ पर कट लगने और शेविंग करते कट लगने पर घाव जल्दी ठीक नहीं होता या फिर बहुत धीरे-धीरे ठीक होता है तो यह भी शुगर के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको अपने शरीर में कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, तो हो सकता है कि ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। ऐसा महसूस होने पर आप इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
और पढ़ें: बच्चों में डायबिटीज के लक्षण से प्रभावित होती है उसकी सोशल लाइफ
बार-बार भूख लगना:
शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर व्यक्ति को अत्यधिक और बार-बार भूख लगने लगती है अगर आप पहले से ज्यादा खाना खा रहे हैं और फिर भी पेट भरा नहीं लगता तो आप मधुमेह का शिकार हो सकते हैं। इसलिए इन लक्षणों को कभी भी अनदेखा न करें। अनदेखा करने पर डायबिटीज की समस्या और बढ़ सकती है।
वजन का कम होना:
भूख बढ़ने के बाद खाना खाने के साथ वजन भी बढ़ना चाहिए लेकिन शुगर लेवल बढ़ने पर लोग खाना भी बहुत खाते हैं पर वजन कम ही रहता है। ऐसा महसूस हो, तो आप इसे इग्नोर न करें। डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं।
स्किन प्रॉब्लम:
शुगर लेवल बढ़ने पर स्किन से जुड़ी समस्याएं सामने आने लगती है। फेस पर मुहांसे और ब्लैकहेड्स बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं तो ये भी डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। अगर ऐसा हो तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
मसूड़ों से खून बहना:
दांतों की सफाई करते समय मसूड़ों से खून निकलना या फिर मसूड़ों में सूजन रहने का कारण भी डायबिटीज हो सकती है। अगर आपको यह लक्षण लगातार नजर आ रहा है तो आपको शुगर चैकअप कराना चाहिए। ये डायबिटीज के संकेत को सकते हैं।