backup og meta

आंखों के लिए बेस्ट हैं ये एक्सरसाइज, जरूर करें ट्राई

आंखों के लिए बेस्ट हैं ये एक्सरसाइज, जरूर करें ट्राई

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि अपने शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखना बहुत आवश्यक है। इसके लिए हम जिम जॉइन करते हैं, कसरत करते हैं और वो सब करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी आंखों को भी इतनी ही देखभाल और ध्यान की जरूरत होती है? क्या आप जानते हैं कि अगर आप आंखों को एक जगह पर ज्यादा देर तक देखते  रखते हैं, तो आपकी आंखों के भी मसल्स में दर्द होता है जैसे शरीर के अन्य मांसपेशियों में दर्द की परेशानी होती है? आंखों की एक्सरसाइज करके आप ना केवल आंखों को आराम और स्वस्थ बना सकते हैं, बल्कि आपको सिरदर्द और अन्य समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है और आंखों की रोशनी भी तेज होती है। जानिए, आंखों की एक्सरसाइज के बारे में।

और पढ़ें : लेजर आई ट्रीटमेंट के बाद नहीं पहन सकते कॉन्टैक्ट लैंस, क्या आप भी मानते हैं इन बातों को सच

आंखों की एक्सरसाइज के लिए क्या करें?

1. पलकें झपकाना

पलकें झपकाना भी आंखों की एक्सरसाइज होती है। जब हम कोई काम करते हैं, तो उस पर पूरा ध्यान लगाते हैं। इस दौरान आमतौर पर हम पलकें कम झपकाते हैं। ऐसा करने से हमारी आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है, जिससे आंखों की मांसपेशियों को भी हानि होती है। इसलिए आप इस आसान आंखों की एक्सरसाइज को करके अपनी आंखों और आंखों की मांसपेशियों को आराम दे सकते हैं। काम से समय निकाल कर भी अपनी पलकों को झपकाना ना भूलें।

कैसे करें

  • आंखों की एक्सरसाइज करने के लिए आपको केवल अपनी पलकों को झपकना है।
  • हर थोड़ी देर के बाद पलकों को झपकाएं।
  • इससे आपकी आंखों को लाभ मिलेगा।

2. आंखों को ढ़कें 

आंखों को कुछ देर ढ़कने से ही आप आंखों की एक्सरसाइज कर लेते हैं। इससे आंखों और उसकी मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे आपकी आंखों का स्ट्रेस भी दूर होगा।

कैसे करें

  • आंखों की एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले एक शांत जगह पर बैठ जाएं।
  • कुछ देर तक सांस लें, ताकि आप रिलैक्स हो जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ें और आंखों के ऊपर रख लें।
  • पांच से 10 मिनट तक ऐसे ही रहें। ऐसा करने से हाथों की पूरी गर्मी आपकी आंखों में चली जाएगी, जिससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा।
  • अब इस पूरे प्रोसेस को फिर से दोहराएं।

और पढ़ें : व्यायाम शुरू करने वाले हैं, तो अपनाएं ये तरीके

3. आंखों की एक्सरसाइज के लिए लें अंगूठे का सहारा

इस एक्सरसाइज को करने से आंखों की मसल्स मजबूत होती हैं और आंखों को आराम मिलता है। इसे करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

कैसे करें

  • इसे करने के लिए आप कहीं भी खड़े हो जाएं या बैठ जाएं।
  • अब अपने हाथ के अंगूठे को अपने मुंह से कुछ इंच की दूरी पर सीधा रखें।
  • इसके बाद अपने सामने 10 या 15 फीट दूर पड़ी किसी भी चीज पर अपने ध्यान को केंद्रित करें।
  • पहले अपने अंगूठे को देखें, उसके बाद उस चीज को देखें।
  • इसे दोहराते रहें।

4. बनाएं 8 की आकृति

आंखों और आंखों की मांसपेशियों के लिए यह एक्सरसाइज भी उपयोगी है। इससे आंखों की मांसपेशियां लचीली बनती हैं। 

कैसे करें

  • आंखों के लिए इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी दिवार के सामने या किसी खली स्थान के आगे खड़े हो जाएं। 
  • अब अपनी आंखों की पुतलियों को घुमाते हुए 8 की आकृति बनाएं। 
  • ऐसा करने से आपकी आंखों की आगे पीछे ऊपर नीचे सभी जगह अच्छे से एक्सरसाइज होगी।

5. सर्वांगासन

यह योगासन भी आंखों के लिए बहुत अच्छा है। इसे करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों को आराम मिलता है।

कैसे करें

  • इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
  • पैरों को आपस में जोड़ लें और हाथों को बगल में रखें।
  • सांस लेते हुए अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।
  • इसके लिए आप हाथों की मदद भी ले सकते हैं।
  • जब पैर 90 डिग्री ऊपर जाएं तो हाथों से कमर को सहारा दें।
  • ध्यान रहे आपकी कोहनिया जमीन पर ही रहें।
  • कुछ देर ऐसे ही रहें और फिर पहले की स्थिति में आ जाएं। 
  • आंखों को बंद कर के अपने ध्यान को केंद्रित करें।

और पढ़ें : जानिए किस तरह व्यायाम डालता है पाचन तंत्र पर असर

6. आंखों को घुमाएं

आंखों को अलग-अलग दिशा में घुमाना भी आंखों की एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए न तो आपको अधिक समय लगेगा और साथ ही आप इसे कहीं भी कर सकते हैं।

कैसे करें

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक जगह आराम से पर बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।
  • अब सामने देखें।
  • फिर बिना सर को घुमाएं दाईं तरफ देखें। जो दिख रहा है उस पर कुछ देर ध्यान लगाएं। 
  • इसके बाद बाईं ओर देखें। इसे दोहराएं।
  • अब फिर से सामने देखें।
  • बिना सिर को घुमाए बाईं तरफ देखें। जो दिख रहा है उस पर कुछ देर ध्यान लगाएं। 
  • इसके बाद दाईं तरफ देखें। इसे दोहराएं।
  • अब फिर से सामने देखें। 
  • बिना सर को घुमाएं ऊपर देखे। जो दिख रहा है उस पर कुछ देर ध्यान लगाएं।
  • इसके बाद नीचे देखें। इसे दोहराएं।

7. आंखों को बंद रखना

आंखों को बंद रखना भी आंखों की एक्सरसाइज ही है। इससे आंखों और मांसपेशियों को आराम मिलता है। अगर आपने कोई ध्यान वाला काम किया हे तो यह एक्सरसाइज आपके लिए बहुत उपयोगी है।

कैसे करें

  • इसे करने के लिए आप किसी अंधेरे और शांत कमरे में कुछ देर अपनी हथेली को अपनी आंखों के ऊपर रख कर बैठे रहें। आपको फायदा होगा।

[mc4wp_form id=’183492″]

8. आंखों को हिलाना

आंखों को सही तरीके से हिला कर आप अपनी आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं।

कैसे करें

  • इसके लिए किसी ऐसी जगह पर जाएं जहां बहुत-सी रॉड़ या तख्तियां एक कतार में लगी हों, जैसे पार्क के बाहर लगी फेन्स या खिड़की में लगी रॉड़ आदि। 
  • यह एक समान स्थिति और दूरी पर होनी चाहिए।
  • अब आप इन तख्तियों  या रॉड्स की दूसरी तरफ लगी चीज पर ध्यान लगाएं।
  •  दूर से चलते हुए धीर-धीरे उस चीज पर ध्यान लगाते हुए आगे बढ़ें। इस प्रक्रिया को दोहराएं।

और पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए व्यायाम

9. फोकस करें

फोकस करना भी आंखों की एक्सरसाइज है। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। 

कैसे करें

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप बैठ जाएं। 
  • अपना हाथ अपने मुंह के आने सामने रखें और अपने अंगूठे को सीधा करें।
  • अब इस अंगूठे को फोकस करें।
  • फोकस करते हुए अंगूठे को अपनी आंखों के पास लाएं और फिर दूर ले जाएं।
  • इसे दोहराएं।

और पढ़ें : पैरों को मजबूती देने के लिए करें प्लियोमेट्रिक एक्सरसाइज, कुछ इस तरह

10. आंखों को गोल-गोल घुमाएं

आंखों की एक्सरसाइज में यह एक्सरसाइज सबसे आसान है और इसके लिए आपको बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा।

कैसे करें

  • इसे करने के लिए आपको केवल दस से पंद्रह बार अपनी आंखों को पहले क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉक वाइज घुमाना है। 
  • आंखों और आंखों की मांसपेशियों में आप तुरंत आराम महसूस करेंगे।

तो आप आंखों की एक्सरसाइज करने के लिए ऊपर बताई गई एक्सरसाइज ट्राई कर सकते हैं। इससे आपकी आंखें भी स्वस्थ रहेंगी और आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय के लिए मुझे और क्या करना चाहिए?

आंखों की रोशनी बढ़ाने के अन्य उपायों के लिए आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिसमें शामिल हो सकता हैः

स्वस्थ्य आहार

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको अपने आहार में हेल्दी डायट शामिल करना चाहिए। आपको अपने दैनिक आहार में गाजर और टमाटर जरूर शामिल करनी चाहिए। गाजर के रस में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन जी, और विटामिन के की भरपूर मात्रा होती है। गाजर का जूस पीने या कच्ची गाजर खाने से आंखों से जुड़ी परेशानियों के साथ-साथ कब्ज की परेशानी भी दूर की जा सकती है। इसके आलाव, यह प्राकृतिक तौर पर पीलिया का उपचार करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

हेल्दी फीजिकल एक्टिविटी

आपको इस बात पर विचार करना चाहिए कि दिन के कितने घंटे आप मोबाइल फोन, लैपटॉप या टीबी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपकी जॉब का पूरी समय लैपटॉप की स्क्रीन पर व्यतीत होता है, तो आपको काफी सतर्क होना चाहिए। काम के बीच में थोड़ी-थोड़ी देर पर आपको ठंड़े पानी से आंखों को साफ करना चाहिए। साथ ही, हफ्ते में एक या दो दिन जब भी समय मिले तो आपको आइस बॉल से आंखों की सिकाई भी करनी चाहिए।

इन सब बातों के अलावा, आपको स्मोकिंग से भी परहेज करना चाहिए। स्मोकिंग लंग्स के साथ-साथ आपकी आंखों को भी प्रभावित कर सकता है।

इससे जुड़ा अगर आपको कोई सवाल है, तो उसे बेहतर समाधान के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Use of Eye Exercises to Improve Vision. https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT03054597. Accessed On 22 October, 2020.

Eye Exercises Enhance Accuracy and Letter Recognition, but Not Reaction Time, in a Modified Rapid Serial Visual Presentation Task. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3602039/. Accessed On 22 October, 2020.

Easy Eye Exercises for Better Vision. Self Helps to Sight Improvement. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC1017418/. Accessed On 22 October, 2020.

Eye Exercises. http://www.myhealth.gov.my/en/eye-exercises/. Accessed On 22 October, 2020.

Keep an Eye on Your Vision Health. https://www.cdc.gov/features/healthyvision/index.html. Accessed On 22 October, 2020.

10 tips for good eye health. https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/ten-tips/10-tips-for-good-eye-health. Accessed On 22 October, 2020.

Current Version

04/11/2020

Anu sharma द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

Updated by: Nidhi Sinha


संबंधित पोस्ट

Corneal abrasion : कॉर्निया में घर्षण क्या है? जानिए इसके लक्षण और उपचार

Eye Socket Fracture : आंखों के सॉकेट में फ्रैक्चर क्या है? जानिए इसका उपचार


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/11/2020

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement