पलके झपकना- पलकों का झपकना प्राकृतिक तारिक है, लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान रखें और काम के बीच-बीच भी आंख झपकते हैं, तो यह आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसलिए अगर आप कम्प्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करते हैं, तो हर 20 मिनट पर 20 फिट की दूरी पर देखें और २० बार पलकों को झपकायें । आंख को कवर करें- आंखों को कुछ देर ढ़कने से ही आप आंखों की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आंखों और उसकी मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे आपकी आंखों का स्ट्रेस भी दूर होगा। अंगूठे से करें आंखों की एक्सरसाइज- इस एक्सरसाइज को करने से आंखों की मसल्स मजबूत होती हैं और आंखों को आराम भी मिलता है। इसे करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी कर सकते हैं। सबसे पहले एक स्थान पर खड़े हो जाएं या बैठ जाएं। अब अपने हाथ के अंगूठे को अपने मुंह से कुछ इंच की दूरी पर सीधा रखें। इसके बाद अपने सामने 10 या 15 फीट दूर पड़ी किसी भी चीज पर अपने ध्यान को केंद्रित करें। पहले अपने अंगूठे को देखें, उसके बाद उस वस्तु पर ध्यान केंद्रित करें। अब इस प्रोसेस को दोहरायें। इनसभी एक्सरसाइज के अलावा आप डॉक्टर से संपर्क कर दूसरी आंखों की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं ।
और पढ़ें : मशहूर योगा एक्सपर्ट्स से जाने कैसे होगा योग से स्ट्रेस रिलीफ और पायेंगे खुशी का रास्ता
आंखों की तकलीफ को योग से करें दूर-
सर्वांगासन (Sarvangasana)-
सर्वांगासन या कंधों के सहारे किए जाने वाले इस आसन को सर्वांगासन कहते हैं। इस आसन से पूरे शरीर को कंधों पर बैलेंस किया जाता है। मनुष्य के संपूर्ण शारीरिक अंगों को स्वस्थ्य रखने के लिए ये काफी प्रभावी माना जाता है। यह आसन से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में बेहद फायदेमंद है और इसे ‘आसन की रानी’ भी कहा जाता है।
शवासन (Corpse Pose)-
शवासन को योगा निद्रा और योगिक स्लीपिंग जैसे नाम से भी जानते हैं। यह काफी लाभकारी योगासन माना जाता है। इस आसन से आप शरीर और मस्तिष्क को रिलैक्स करने के साथ-साथ यह आंखों के लिए भी विशेष लाभकारी माना जाता है। इसलिए नियमित अपने दिनचर्या में योगासन के सबसे आखरी में इस आसन को करें।
अगर आप आई फ्लोटर्स (Eye Floaters) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।