backup og meta

बेली फैट कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/03/2021

    बेली फैट कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

    ऐसा कहा जाता है कि हम जो भी खाते हैं, उसका शरीर के अन्य भागों की तुलना में पेट पर अधिक प्रभाव पड़ता है। आपने भी अपने आसपास देखा होगा। महिला हो या पुरुष, सबका पेट थोड़ा या अधिक बाहर निकला होता है। पेट के बाहर निकलने के पीछे मुख्य कारण है ‘खराब खानपान‘। अगर पेट बाहर निकला हो, तो शरीर की सुंदरता में धब्बा सा लग जाता है। लेकिन, बात सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से भी जुड़ी हुई है। बेली फैट कम करने के लिए लोग खास जिम जॉइन करते हैं। वहां जाकर बैली फैट एक्सरसाइज करते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि बेली फैट सबसे खतरनाक फैट है।

    इसके कारण कई गंभीर बीमारियों जैसे हार्ट संबंधी समस्याएं, डायबिटीज आदि के होने की संभावना भी बढ़ जाती है। अपने बेली फैट को कम करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को बदलना होगा। इसके साथ ही, आपको कुछ ऐसी बेली फैट एक्सरसाइज के बारे में पता होना चाहिए, जिन्हें करने के बाद आपका बेली फैट कम हो जाए। आज हम आपको पांच बेली फैट एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपका बैली फैट कम होगा।

    बाइसिकल क्रंच बेली फैट एक्सरसाइज

    बाइसिकल क्रंच बेली फैट एक्सरसाइज से न केवल आपका पेट कम होगा बल्कि, कुछ ही दिनों में फ्लैट टमी पाने में आप कामयाब हो सकते हैं। अगर आपके पास साइकिल नहीं भी है, तब भी आप इस बेली फैट एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

    और पढ़ें : लाफ लाइंस से छुटकारा दिलाएंगी ये एक्सरसाइज

    कैसे करें?

    • बाइसिकल क्रंच करने के लिए किसी शांत जगह पर मेट बिछा लें।
    • उसके बाद उस पर पीठ के बल लेट जाएं।
    • अपने हाथों को सिर के पीछे रखें या अपने शरीर के साइड में रखें।
    • इससे आप आराम से और बिना हाथों के सहारे इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
    • अपनी दोनों टांगों को सीधा रखने के बाद अपने बाएं घुटने को फोल्ड कर लें।
    • अब बाएं घुटने को अपनी छाती के पास लाएं, जबकि आपकी दाईं टांग सीधी होनी चाहिए।
    • इसके बाद अपने दांए घुटने को छाती के पास लाएं।
    • ऐसे ही अलग-अलग घुटनों का प्रयोग करके इस कसरत को करें।
    • इसे तेजी से करें जैसे साइकिल चला रहे हों।
    • दिन में कम से कम 20 से 25 मिनटों तक इसे करने से आपके पेट की अच्छी कसरत होगी और बेली फैट भी कम होगा। बाइसिकल क्रंच के अलावा, ट्विस्ट क्रंच, साइड क्रंच, रिवर्स क्रंच, वर्टिकल लेग क्रंच भी आपके पेट के लिए लाभदायक है।

    प्लैंक बेली फैट एक्सरसाइज

    प्लैंक बेली फैट एक्सरसाइज को रोज करने से आपको कई फायदे होंगे, जिनमें से एक है बेली फैट कम होना। यही नहीं, शरीर को फिट रखने में भी यह व्यायाम बहुत फायदेमंद है। हालांकि, इस व्यायाम को करना इतना आसन नहीं होता। लेकिन, अगर आप एक बार करना शुरू कर दें, तो इसके लाभ बहुत अधिक हैं। इस व्यायाम के भी कई प्रकार होते हैं जैसे :

    • लो प्लैंक
    • हाई प्लैंक
    • वन साइड प्लैंक
    • रॉकिंग प्लैंक

    कैसे करें?

    • इस कसरत को करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर पेट के बल लेटें।
    • अब अपनी कोहनियों को टेढ़ा करें और अपने शरीर के भार को इन पर डाल दें।
    • अपने पैरों को सीधा करें और उन पर भी अपने शरीर का भार डालें।
    • आपकी कोहनियां कंधे के नीचे होनी चाहिए।
    • इसके साथ ही हिप और गर्दन एक सीध में होने चाहिए।
    • इस स्थिति में जितनी देर हो सके रहें, इससे आपको फायदा होगा।
    • दिन में तीन बार इस कसरत को करें।

    और पढ़ें : कैटरीना कैफ जैसी पतली कमर पानी है, तो जानें उनके ये फिटनेस सीक्रेट

    बोट स्टाइल एक्सरसाइज

    पेट की चर्बी को कम करने के लिए यह व्यायाम बहुत ही उपयोगी है। इसे नौकासन भी कहा जाता है। इसमें शरीर की स्थिति नाव की तरह होती है। इसे करना बहुत ही आसान है। नियमित रूप से दिन में कुछ देर इसे करने से ही पेट अंदर हो जाता है।

    कैसे करें?

    • इस व्यायाम को करने के लिए किसी शांत जगह पर मैट बिछा लें।
    • इस पर पीठ के बल लेट जाएं।
    • जमीन पर बैठ कर अपने पैरों को सीधा करें।
    • अपने दोनों हाथों को ऊपर उठा कर सीधा करें।
    • अब अपने पैरों को ऊपर उठाएं।
    • सांस खींचे और झुकते हुए पैरों के दोनों पंजों को छूने की कोशिश करें।
    • इसमें आपके पैर सीधे होने चाहिए।
    • कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद पहले वाली पुजिशन में आकर आराम करें।
    • कुछ देर बाद फिर दोहराएं।

    नौकासन के बारे में होलिस्टिक फिटनेस (Wholistic fitness) की योग एक्सपर्ट अनुभा रमन से जब हैलो स्वास्थ्य से बात की तो, उन्होंने बताया कि बेली फैट एक्सरसाइज के इस आसन को करते समय सारी कोर की मसल्स का इस्तेमाल होता है। इसमें पेट की मसल्स इस्तेमाल होती है और मसल्स में खिंचाव आने की वजह से चर्बी घटनी शुरू होती है। इससे कुछ ही समय में टमी टोन होनी शुरू होती है। इसलिए, बेली फैट कम करने के लिए नौकासन काफी फायदेमंद माना जाता है।

    चेयर एक्सरसाइज

    chair exercise

    अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है लेकिन, आप अपने बेली फैट को कम करना चाहते हैं, तो केवल एक कुर्सी के प्रयोग से आप ऐसा कर सकते हैं। कुर्सी से किए जाने वाले व्यायाम आपकी सेहत और पेट के लिए बेहद उपयोगी हैं। ये एक बेहतरीन बेली फैट एक्सरसाइज है।

    कैसे करें?

    • इस व्यायाम को करने के लिए एक कुर्सी पर बैठ जाएं।
    • आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए और घुटने भी आराम की स्थिति में होने चाहिए।
    • गहरी सांस लें और जब सांस छोड़े तो अपने पैरों को धीरे से उठाएं, ताकि आपके घुटने आपकी छाती के पास आएं।
    • अपनी सांस को कुछ देर रोक कर रखें और उसके बाद अपनी टांगों को नीचे ले आएं।
    • इस व्यायाम को नियमित रूप से बार-बार दोहराएं।

    और पढ़ें : वजन कम करने (Weight Loss) के लिए सोना है जरूरी

    स्टमक वैक्यूम

    cat stretch posecat stretch posecat stretch posecat stretch pose

    स्टमक वैक्यूम बेली फैट एक्सरसाइज पेट कम करने के लिए क्रंचेस की तरह ही महत्वपूर्ण और जरूरी है। इस एक्सरसाइज को ‘कैट स्ट्रेच पोस्ट’ या मार्जरीआसन भी कहा जाता है। बेली फैट एक्सरसाइज में ये काफी जाना माना व्यायाम है।

    कैसे करें?

    • स्टमक वैक्यूम व्यायाम को करने के लिए अपने घुटनों और हथेलियों के बल पर शरीर को जमीन पर लगाएं।
    • गहरी सांस लें और अपने पेट की मांसपेशियों को ढीला छोड़ दें।
    • जब सांस छोड़े, तो पेट की मांसपेशियों को अंदर की तरफ खींचते हुए टाइट कर लें।
    • अपनी मांसपेशियों को तीस सेकेंड के लिए ऐसे ही रोक कर रखें।
    • इस पुजिशन में 15- 30 सेकंड तक रहें और इसके बाद फिर से दोहराएं।

    स्टमक वैक्यूम के कुछ अन्य प्रकार भी हैं, जिन्हें करने के बाद भी आपको लाभ हो सकता है। आप उन्हें भी ट्राई कर सकते हैं।

    वजन घटाने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। ताकि, आपका पेट कम हो और मांसपेशियां भी मजबूत हों। केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि, अपने खाने पीने का भी ख्याल रखें। जब व्यायाम शुरू करें, तो एकदम अच्छे परिणामों की उम्मीद न करने लगें। क्योंकि, तेजी से बेली फैट कम होना का या वजन कम होना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, मेहनत करते रहें और धीरे-धीरे आपको अपने मनचाहे परिणाम अवश्य मिलेंगे।

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो रही है, तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/03/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement