इसलिए जीवन में किसी भी कार्य को करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
[mc4wp_form id=”183492″]
और पढ़ें : अपर बॉडी में कसाव के लिए महिलाएं अपनाएं ये व्यायाम
क्यों जरूरी है फिटनेस?
फिटनेस मंत्र से प्रोत्साहित होकर शुरू की गई फिजिकल एक्टिविटी या व्यायाम की मदद से हम स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। अगर आप फिट हैं तो टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियां आपको छू भी नहीं सकती है। फिजिकल एक्टिविटी से लंबे समय का फायदा होता है। सबसे जरूरी बात यह है कि नियमित एक्सरसाइज से आपके जीवन में सुधार होता है। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक आपको एक्सरसाइज करना ही चाहिए।
फिटनेस मंत्र – रेग्यूलर एक्सरसाइज से क्या फायदा होता है?
यदि आप रेग्यूलर एक्सरसाइज से शारीरिक रूप से सक्रिय हैं, तो आपको निम्न फायदे होंगे :
- दिल का दौरा पड़ने का जोखिम कम होगा
- वजन को कंट्रोल कर सकते हैं
- ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर सकते हैं
- टाइप 2 डायबिटीज और कैंसर का खतरा कम सकते हैं
- ब्लडप्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं
- हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत कर सकते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है
और पढ़ें :सिर्फ जिम जाने से नहीं बनेगी बात, पेट कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
कैसे रहें फिट?
फिटनेस मंत्र के अलावा जानें कि फिट रहने के लिए यह जरूरी नहीं कि जिम जाना पड़े। फिट रहने के लिए घर पर भी एक्सरसाइज की जा सकती है। आप निम्न एक्सरसाइज कर के अपनी फिटनेस का ध्यान रख सकते हैं :
पुश-अप
एक्सरसाइज में पुश अप सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। पुश अप को रोजाना करना चाहिए। इससे चेस्ट, शोल्डर, आर्म्स, पीठ के साथ-साथ शरीर के शरीर के दूसरे अंग भी स्ट्रॉन्ग हो जाते हैं। जिससे आपकी फिटनेस सामने से नजर आती है।
वॉल सिट्स
वॉल सिट्स एक्सरसाइज में पीठ को दीवार के पास रखते हैं और फिर दोनों पैरों को कुर्सी पर बैठने की पुजिशन में रखते हैं। अब दोनों हाथों को फोल्ड कर के कुछ देर इसी पुजिशन में रहना चाहिए। इससे बॉडी का बैलेंस बनाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को आप फिटनेस के लिए अपनी क्षमता के हिसाब से कर सकते हैं।
और पढ़ें : नेचुरल रूप से घटाना है वजन तो फॉलो करें इंटरमिटेंट फास्टिंग डायट, जानिए एक्सपर्ट से