और पढ़ें: एक्सरसाइज के दौरान हार्ट प्रॉब्लेम के लक्षण को कैसे समझें?
गरम मौसम में फिट रहने के लिए खानपान का रखें ध्यान!
गर्मी से राहत पाने के लिए और खुद को ठंडा रखने के लिए केवल एयर कंडीशनर ही पर्याप्त नहीं होता है। आपको अपने खान-पान में भी ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो आप को ठंडा रखने में मदद कर सकें। कसरत से पहले और बाद में आपको हेल्दी स्नैक्स लेने चाहिए, जो आपको कूल यानी कि ठंडा रखने में मदद करें। आप चाहे तो फ्रोजन फ्रूट खा सकते हैं या फिर घर में बने हुए फ्रूट जूस या फ्रूट स्मूदी का भी सेवन कर सकते हैं। आपको खाने में सब्जियां, फलियां, बींस आदि का सेवन करना चाहिए। आप खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा के साथ ही पानी की पर्याप्त मात्रा वाले फलों का सेवन भी करें। ऐसा करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचता है और साथ ही गर्मी का एहसास भी कम होता है।
गर्मियों में आपको एक साथ खाना खाने से बचना चाहिए। कुछ लोगों की आदत एक साथ अधिक खाने की होती है, जिसके कारण में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप गर्मियों में खाने से कहीं ज्यादा लिक्विड या पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।खाने में हेल्दी फूड्स या ऑइली फूड से बचें। यह फूड्स पचने में बहुत समय लेते हैं और इस कारण से आपको कई बार मितली या उल्टी जैसा एहसास भी हो सकता है।
और पढ़ें: डायजेशन में मदद करने वाली एक्सरसाइज के बारे में जान लें, हो सकती फायदेमंद
छाछ या नींबू पानी का रोजाना करें सेवन
शरीर में पानी की कमी होने के कारण विभिन्न प्रकार के लक्षण नजर आने लगते हैं। पानी की कमी के कारण मुंह में चिपचिहट, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, गहरे रंग का पेशाब आदि लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर पानी की पर्याप्त मात्रा न ली जाए, तो व्यक्ति को चक्कर आ सकते हैं। आपको खानपान के साथ ही पानी की पर्याप्त मात्रा भी पीनी चाहिए। छाछ, नींबू पानी, शरबत या फिर नमक और शक्कर का घोल भी आप दिन में कई बार पी सकते हैं।
और पढ़ें: एक्सरसाइज से वैस्कुलर एंडोथीलियल फंक्शन में क्या होता है सुधार, जानिए क्या कहती है स्टडी?
इस आर्टिकल में हमने आपको गरम मौसम में फिट (Stay Active in Warm Weather) कैसे रहा जाए, इस बारे में अहम जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको प्रेग्नेंसी के संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हैलो हेल्थ की वेबसाइट में आपको अधिक जानकारी मिल जाएगी।