
गार्टनर डक्ट सिस्ट योनि सिस्ट का ही एक प्रकार है। यह एक सॉफ्ट सी दिखने वाली सिस्ट होती है, जिसे माइक्रोस्कोप के जरिए देखा जा सकता है। इसे मेसोनेफ्रिक सिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह सिस्ट आमतौर पर छोटी होती है, जिसके लक्षण कम ही दिखाई देते हैं। महिलाओं का गार्टनर सिस्ट या गार्टनर डक्ट सिस्ट होने पर पीरियड्स में बहुत अधिक दर्द होता भी होता है, इसी के साथ ही टैम्पोन लगाते समय भी अधिक दर्द हो सकता है। अगर इसके इलाज में लापरवाही की जाए तो सिस्ट का आकार बढ़ भी जाता है। गार्टनर की डक्ट सिस्ट और मेटानेफ्रिक यूरिन में एक छोटी सी समानता होती है, एक्टोपिक यूरेटर (Ectopic Ureter) और इप्सिलिनल रीनल हाइपरप्लेसिया (Ipsilateral Renal Hyperplasia)। गार्टनर सिस्ट के लक्षणों में संक्रमण, मूत्राशय की शिथिलता (Bladder Dysfunction), पेट में दर्द, योनि स्राव (Vaginal Discharge) और यूरिन न रोक पाने (Urinary Incontinence) जैसी क्रियाएं शामिल हैं।
गार्टनर डक्ट सिस्ट या योनी में सिस्ट, योनि सिस्ट का ही एक प्रकार है। गार्टनर सिस्ट को मेसोनेफ्रिक सिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। ये सिस्ट एक सॉफ्ट सी दिखने वाली सिस्ट है। जिसे माइक्रोस्कोप के जरिए देखा जा सकता है। योनि के गार्टनर डक्ट सिस्ट ज्यादातर वयस्क महिलाओं में देखे जाते हैं। सामान्य तौर पर इस तरह की योनि में सिस्ट 20-75 वर्ष की उम्र के दौरान ज्यादा होती है, गार्टनर सिस्ट के मामले सभी योनि सिस्ट के मामलों के लगभग 12% है।
जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तब भ्रूण की वृद्धि और विकास के दौरान योनि की दीवारों पर गार्टनर नलिकाओं या मेसोनेफ्रिक नलिकाओं का निर्माण होता है। ये नलिकाएं आमतौर पर डिलिवरी के बाद गायब होने के लिए जानी जाती है। यदि यह डिलिवरी के बाद भी मौजूद है तो उसमें कुछ लिक्विड पदार्थ जमा हो जाता है और जिसके कारण योनि में गार्टनर डक्ट सिस्ट हो जाती है। योनी में सिस्ट या मेसोनेफ्रिक नलिकाओं से होता है। ध्यान रखने लायक तथ्य ये है कि योनि गार्टनर सिस्ट किसी भी यौन संचारित रोग के कारण नहीं होते हैं।
जब किसी महिला को गार्टनर सिस्ट या गार्टनर डक्ट सिस्ट होता है तो उसे निम्न तरह के लक्षण दिखाई दे सकते है। हालांकि इस तरह के ज्यादातर सिस्ट कोमल होते है, इसमें कोई विशेष लक्षण या संकेत नहीं दिखाई देते। लेकिन आप निम्न लक्षणों से पता लगा सकते है किसी महिला को गार्टनर सिस्ट या गार्टनर डक्ट सिस्ट हो सकता है-
वैसे तो गार्टनर सिस्ट के मामले में कोई खास पेचीदगी देखने को नहीं मिलती, लेकिन कुछ मामलों में ये निम्न समस्या हो सकती है।
यदि किसी महिला को गार्टनर सिस्ट या योनी में सिस्ट के लक्षण दिखाई देते है तो गार्टनर सिस्ट का परीक्षण करके उसे पहचाना जा सकता है और उसका ट्रीटमेंट लिया जा सकता है। योनि में गार्टनर सिस्ट का परिक्षण करने के लिए निम्न प्रक्रियाएं अपनाई जा सकती है।
और पढ़ें- फाइब्रॉएड्स के प्रकार; जानिए फाइब्रॉएड्स कितने प्रकार के होते है
[mc4wp_form id=’183492″]
यदि किसी महिला को गार्टनर सिस्ट या योनी में सिस्ट है तो समय रहते उसका इलाज किया जाना जरूरी है। जब किसी महिला में गार्टनर सिस्ट के लक्षण नजर आते है तो उन लक्षणों के आधार पर परीक्षण करके गार्टनर सिस्ट का इलाज किया जाता है। योनि में गार्टनर सिस्ट का इलाज निम्न प्रक्रियाओं से किया जा सकता है-
गार्टनर सिस्ट या गार्टनर डक्ट सिस्ट योनि की एक कोमल सी सिस्ट है जिसके सामान्यतौर पर लक्षण दिखाई नही देते हैं। गार्टनर सिस्ट को लक्षणों और परीक्षणों के आधार पर पहचानकर उसका इलाज किया जाता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल की जानकारी पसंद आई होगी और आपको गार्टनर सिस्ट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Gartner’s cyst https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/28379795 Accessed 18 December, 2019
Gartner’s cyst https://medlineplus.gov/ency/article/001509.htm Accessed 18 December, 2019
Gartner’s cyst https://www.healthdirect.gov.au/cysts Accessed 18 December, 2019
Gartner’s cyst nhs.uk/Conditions/Bartholins-cyst/Pages/Treatment.aspx Accessed 18 December, 2019
cyst mayoclinic.org/diseases-conditions/bartholin-cyst/symptoms-causes/syc-20369976 Accessed 18 December, 2019
Current Version
13/03/2021
sudhir Ginnore द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nikhil deore