और पढ़ें : वजन कम करने (Weight Loss) के लिए सोना है जरूरी
स्टमक वैक्यूम
स्टमक वैक्यूम बेली फैट एक्सरसाइज पेट कम करने के लिए क्रंचेस की तरह ही महत्वपूर्ण और जरूरी है। इस एक्सरसाइज को ‘कैट स्ट्रेच पोस्ट’ या मार्जरीआसन भी कहा जाता है। बेली फैट एक्सरसाइज में ये काफी जाना माना व्यायाम है।
कैसे करें?
- स्टमक वैक्यूम व्यायाम को करने के लिए अपने घुटनों और हथेलियों के बल पर शरीर को जमीन पर लगाएं।
- गहरी सांस लें और अपने पेट की मांसपेशियों को ढीला छोड़ दें।
- जब सांस छोड़े, तो पेट की मांसपेशियों को अंदर की तरफ खींचते हुए टाइट कर लें।
- अपनी मांसपेशियों को तीस सेकेंड के लिए ऐसे ही रोक कर रखें।
- इस पुजिशन में 15- 30 सेकंड तक रहें और इसके बाद फिर से दोहराएं।
स्टमक वैक्यूम के कुछ अन्य प्रकार भी हैं, जिन्हें करने के बाद भी आपको लाभ हो सकता है। आप उन्हें भी ट्राई कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। ताकि, आपका पेट कम हो और मांसपेशियां भी मजबूत हों। केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि, अपने खाने पीने का भी ख्याल रखें। जब व्यायाम शुरू करें, तो एकदम अच्छे परिणामों की उम्मीद न करने लगें। क्योंकि, तेजी से बेली फैट कम होना का या वजन कम होना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, मेहनत करते रहें और धीरे-धीरे आपको अपने मनचाहे परिणाम अवश्य मिलेंगे।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो रही है, तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।