backup og meta

जंपिंग जैक के 10 फायदे, जो हेल्दी हार्ट से लेकर वेट लॉस के लिए है बेहतरीन!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/11/2021

    जंपिंग जैक के 10 फायदे, जो हेल्दी हार्ट से लेकर वेट लॉस के लिए है बेहतरीन!

    आपको याद होगी अपने बचपन की कसरत। अगर नहीं याद है, तो जंपिंग जैक करने से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। जंपिंग जैक एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे पूरे शरीर का व्यायाम होता है। इसे आमतौर पर कोई भी व्यायाम करने से पहले वॉर्मअप के लिए किया जाता है। जंपिंग जैक करने से न केवल हमारी सारी मांसपेशियां ठीक तरह से काम करती हैं, बल्कि मूड फ्रेश करने के लिए भी यह सहायक है। इससे हमारा स्टैमिना भी सुधरता है और तनाव भी कम होता है। यह एक्सरसाइज पलयोमेट्रिक्स या जंप ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। जंपिंग जैक करने से दिल, फेफड़े और मसल्स का अच्छे से व्यायाम होता है। इसके फायदे यहीं खत्म नहीं होते, जानिए कैसे करते हैं जंपिंग जैक एक्सरसाइज? और इसके फायदे क्या हैं? 

    जंपिंग जैक-Jumping Jack
    जंपिंग जैक के हैं कई फायदे
    • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
    • अब ऊपर की ओर उछले और अपने हाथों को भी ऊपर उठाएं। 
    • इसके साथ ही पैरों को फैला लें।
    • जब आप नीचे आएं, तो सामान्य स्थिति में नीचे आएं।
    • इस व्यायाम को दो से तीन मिनट तक दोहराएं।

    जंपिंग जैक के 11 फायदे (11 Advantages of Jumping Jacks)

    1. पूरे शरीर का व्यायाम 

    इस एक्सरसाइज से पूरे शरीर का व्यायाम होता है और यह इस व्यायाम की खासियत है। इस व्यायाम के लिए आपको बहुत अधिक एनर्जी और पूरे शरीर की मूवमेंट की जरूरत होती है, जिससे आपके सिर से लेकर पैर तक की एक्सरसाइज हो जाती है, खासतौर पर दिल की। पूरे शरीर को शेप में रखने का यह बेहतर तरीका है। जंपिंग जैक का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे पूरे बॉडी का वर्कआउट होता है साथ ही इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं होती। घर पर भी आप जंपिंग जैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग की भी जरूरत नहीं होती।

    और पढ़ें : वजन कम करने के लिए डायट में शामिल करें वेट लॉस फूड्स

    2. तनाव कम करें

    मूड को खुश और तनाव को कम करने के लिए अगर आपको किसी व्यायाम की जरूरत है, तो वो है जंपिंग जैक। इस एक्सरसाइज को करने से एंडोर्फिंस हॉर्मोन का सिक्रीशन होता है, जिससे तनाव दूर होता है। इस व्यायाम को करते हुए जब हम कूदते हैं और अपने हाथों को ऊपर और नीचे ले जाते हैं, तो उससे हमें खुशी मिलती है, जिससे दिमाग शांत होता है। इससे हमारी हर चिंता दूर हो जाती है। जंपिंग जैक को लोग स्ट्रेस बस्टर भी मानते हैं। क्योंकि इस आसान से वर्कआउट को करने से स्ट्रेस लेवल को कम किया जा सकता है। 

    3. शरीर बने लचीला

    अपने शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए जंपिंग जैक बहुत फायदेमंद है। अगर आप कोई और व्यायाम नहीं कर सकते, तो कुछ देर निकालकर इस व्यायाम को करें। कुछ ही दिनों में आप खुद को अधिक चुस्त और शरीर को अधिक लचीला पाएंगे। इससे शरीर अधिक समय तक एक्टिव और फिट रहता है। शुरुआत कम समय और धीरे से करें और बाद में अपनी गति बढ़ा दें। कुछ दिनों बाद आप इस एक्सरसाइज को आसानी से और अधिक समय तक कर सकते हैं। यही नहीं, अन्य एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियां करने में भी आपको समस्या नहीं होगी। शरीर की फ्लैक्सीबिलिटी के लिए भी यह एक्सरसाइज जरूरी होता है। जंपिंग जैक करने से शरीर में लचीलापन और फुर्ती आती है।

    और पढ़ें : बच्चों के लिए पिलाटे एक्सरसाइज हो सकती है फायदेमंद, बढ़ाती है एकाग्रता

    4. पाएं स्वस्थ दिल 

    जंपिंग जैक एक कार्डियो एक्सरसाइज है। इसे करने से आपका दिल अच्छे से काम करता है। जंपिंग जैक करने से दिल के मसल्स और फेफड़े जैसे अन्य अंगों का अच्छा व्यायाम होता है। इसलिए, रोजाना इस व्यायाम को करने से आपका दिल स्वस्थ रहता है। जंपिंग जैक से शरीर का तापमान और एरोबिक क्षमता बढ़ती है। इसलिए, इसे वॉर्मअप एक्सरसाइज के रूप में किया जाता है। जंपिंग जैक करने से हृदय से जुड़ी समस्याए भी कम होती हैं। इसलिए जंपिंग जैक आपको ना केवल स्लिम ट्रिम बनाता है बल्कि आपके दिल की देखभाल भी करता है।

    5. वजन हो कम

    वजन कम करने में यह एक्सरसाइज मददगार है। इससे शरीर में कैलोरी कम करने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप जितनी कैलोरी लेते हों, उससे अधिक खर्च करें। यह वेट लॉस का मुख्य‍य मंत्र हैं। जंपिंग जैक करने से आप अधिक कैलोरी खर्च कर पाएंगे। रोजाना इसके 50 rep के तीन सेट करें और आप जल्दी ही यह महसूस करेंगे कि आपका वजन कम हुआ है। रोजाना जंपिंग जैक करने से आपके शरीर की वसा कम होगी। इसके साथ ही, आपकी जांघ, कूल्हे, बाजुएं, कंधे आदि भी शेप में रहेंगे।अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो भी जंपिंग जैक आपके लिए बेस्ट एक्सरसाइज है। जिम में ट्रेनर भी आपको यह एक्सरसाइज करने की सलाद देता है, जब आप वेट लॉस के लिए जाते हैं।

    और पढ़ें : लाफ लाइंस से छुटकारा दिलाएंगी ये एक्सरसाइज

    6. जंपिंग जैक के लिए किसी भी उपकरण की जरूरत नहीं 

    अगर आपको किसी भी उपकरण के साथ व्यायाम करने की जरूरत न पड़े, तो इससे बेहतर क्या होगा। जंपिंग जैक को करने के लिए आपको किसी भी उपकरण की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसे आप कहीं भी कभी भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए आपको केवल अपने शरीर की जरूरत है। जिम, घर या पार्क, ऑफिस आदि में करने के लिए यह एक्सरसाइज बेस्ट है।

    7. हड्डियों के लिए लाभदायक

    जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से हड्डियों को भी फायदा मिलता है। इसे करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह हमारी हड्डियों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने में मददगार है। इसके साथ ही, हड्डियों की ताकत में भी सुधार आता है। यह उन लोगों के लिए भी यह लाभदायक है, जो ऑस्टियोपोरोसिस के शिकार हैं। कुछ महीने जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से आपके शरीर को लाभ मिल सकता है। अगर आप इसे कम समय के लिए भी करते हैं, तो बाद में भी आपको फायदा होता है।

    और पढ़ें : क्यों होता है रीढ़ की हड्डी में दर्द, सोते समय किन बातों का रखें ख्याल

    8. मांसपेशियों को करे मजबूत

    जंपिंग जैक करने से आपकी मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसे करने से कूल्हों, एब्स, कंधों, कमर आदि सबकी मांसपेशियों का व्यायाम होता है। यही कारण है कि लोग इस एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट में शामिल करते हैं। स्‍ट्रेचिंग के अलावा, जंपिंग जैक करने से बॉडी ऑर्गेन जैसे कोर, हिप्‍स, पीठ और चेहरे की मसल्‍स को आराम मिलता है।

    9. संतुलन बनाना 

    ऊपर जंप करना और उसके बाद नीचे आराम से आने के लिए आपको सही समय और लय की जरूरत होती है, जिससे शरीर का संतुलन और स्टेबिलिटी सुधरती है। इस एक्सरसाइज को जितना अधिक आप करेंगे उतना ही अधिक आपका संतुलन बनेगा। यही नहीं, इसे करने से आपका स्टैमिना भी बढ़ेगा।

    और पढ़ें : एथलीट्स से जिम जाने वालों तक, जानिए कैसे व्हे प्रोटीन आपके रूटीन में हो सकता है एड

    10. समन्वय (कॉर्डिनेशन) में सुधार

    जंपिंग जैक करने के दौरान ऊपर जंप करते हुए अपने अंगों का सही कॉर्डिनेशन जरूरी होता है। यही नहीं, शरीर के अंगों के बीच से सही कॉर्डिनेशन होने से दिमाग के साथ भी इन अंगों का कॉर्डिनेशन बेहतर होता है। इस एक्सरसाइज को करने से आप समय, ताल, संतुलन और पॉश्चर के बारे में बेहतर समझ सकते हैं।

    11. नींद आती है अच्छी

    जंपिंग जैक व्यायाम रोजाना करने से आपकी नींद न आने की परेशानी दूर होती है। रिसर्च के अनुसार इंसोम्निया की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल जंपिंग जैक से बॉडी में गुड हॉर्मोन का सिक्रीशन बेहतर होता है और आपकी नींद न आने की परेशानी दूर होती है।

    और पढ़ें : रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद ऊर्ध्व मुख श्वानासन को कैसे करें, क्या हैं इसे करने के फायदे जानें

    जंपिंग जैक व्यायाम से जुड़े कुछ सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। ये हैं सवाल और उनके जवाब:

    सवाल: क्या जंपिंग जैक से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है?

    जवाब: जंपिंग जैक एक्सरसाइज की मदद से बॉडी वेट कम करने के साथ-साथ बेली फैट यानी पेट की चर्बी को भी कम किया जा सकता है। दरअसल इस एक्सरसाइज में इंटेंसिटी ज्यादा होने की वजह से ये बॉडी के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में आपकी मदद करता है, लेकिन इस एक्सरसाइज को नियमित करने से ही लाभ मिलेगा। इससे शरीर का मेटाबॉलिक रेट और मसल्स को टोन किया जा सकता है।

    सवाल: क्या जंपिंग जैक की मदद से थाइ मसल्स को स्ट्रॉन्ग और चौड़ा बनाया जा सकता है?

    जवाब: हाई इंटेंसिटी के साथ जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से थाइ (जांघ) को टोन किया जा सकता है। थाइज मसल्स एवं शोल्डर (कंधा) को इस वर्कआउट से स्ट्रॉन्ग, चौड़ा एवं आकर्षित बनाया जा सकता है।

    सवाल: जंपिंग जैक एक्सरसाइज से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है?

    जवाब: इस वर्कआउट से चेस्ट के मसल्स को टोन किया जा सकता है। अगर आप ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए जंपिंग जैक एक्सरसाइज कर रहीं हैं, तो आप इस वर्कआउट को कंटिन्यू कर सकती हैं, लेकिन इसे थोड़ा अलग तरीके से करें। जैसे आप हाथों को ऊपर की ओर ले जाने की बजाये दोनों हाथों को चेस्ट के सामने की ओर लाएं। ऐसा नियमित करने से ब्रेस्ट साइज को इंक्रीज किया जा सकता है

    सवाल: क्या जंपिंग जैक एक्सरसाइज रोजाना करना चाहिए?

    जवाब: एरोबिक एक्सरसाइज में शामिल जंपिंग जैक को रोजाना किया जा सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार इस तरह का एक्सरसाइज कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है।

    सवाल: कैलोरी बर्न करने के लिए जंपिंग जैक बेहतर वर्कआउट है या रनिंग?

    जवाब: अगर आप कैलोरी बर्न करने पर ज्यादा फोकस करते हैं, तो रनिंग है इसका जवाब।

    अगर आप जंपिंग जैक से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो फिटनेस एक्सपर्ट्स से समझना बेहतर होगा और अगर आपको किसी भी एक्सरसाइज के दौरान कोई भी शारीरिक परेशानी महसूस होती है, तो अपनी परेशानी को एक्सपर्ट से शेयर करें और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/11/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement