backup og meta

हार्ट डिजीज से बचने के लिए अपनाना न भूलें इन हेल्दी हैबिट्स को!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/06/2022

    हार्ट डिजीज से बचने के लिए अपनाना न भूलें इन हेल्दी हैबिट्स को!

    आजकल हार्ट डिजीज (Heart disease) मुख्य हेल्थ प्रॉब्लम्स में से एक है। इसे डेथ का एक बड़ा कारण माना जाता है। हम इसका कारण बनने वाले कुछ रिस्क फैक्टर्स को बदल नहीं सकते हैं जैसे फैमिली हिस्ट्री, सेक्स और उम्र आदि। लेकिन, ऐसी कई तरीके हैं जिनसे आप हार्ट डिजीज के रिस्क को कम कर सकते हैं। इन तरीकों में आपकी लाइफस्टाइल में हेल्दी चेंजेज शामिल हैं। हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स (Healthy Habits to Avoid Heart Disease) को अपनाना बहुत जरूरी है। ताकि, आप इन समस्याओं से बच सकें। आज हम बात करने वाले हैं हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स (Healthy Habits to Avoid Heart Disease) के बारे में। आइए, सबसे पहले जानते हैं हार्ट डिजीज (Heart disease) का कारण बनने वाले कॉमन फैक्टर्स के बारे में।

    हार्ट डिजीज का कारण बनने वाले कॉमन फैक्टर्स कौन से हैं?

    हार्ट डिजीज को उन कंडिशंस के रूप में डिस्क्राइब किया जाता है ,जो हार्ट को प्रभावित करती हैं। यह हार्ट डिजीज (Heart disease) हैं हार्ट वेसल डिजीज (Heart vessel disease), हार्ट रिदम प्रॉब्लम्स (Heart rhythm problems), जन्मजात हृदय दोष, हार्ट वॉल्व डिजीज (Heart valve disease), हार्ट इंफेक्शन (Heart infection ) आदि। हार्ट डिजीज के कई प्रभावों से हेल्दी लाइफस्टाइल चॉइसेस से बचा जा सकता है और उनका उपचार किया जा सकता है। कुछ फैक्टर्स हार्ट डिजीज (Heart disease) का कारण बन सकते हैं, जैसे:

    • अनहेल्दी ईटिंग
    • ओवरवेट या मोटापा
    • फिजिकल इंएक्टिविटी
    • स्मोकिंग
    • हाय कोलेस्ट्रॉल
    • हाय ब्लड प्रेशर
    • डायबिटीज
    • डिप्रेशन
    • हार्ट डिजीज की फैमिली हिस्ट्री

    इनसे बचने के लिए हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स (Healthy Habits to Avoid Heart Disease) को अपनाना आवश्यक है। आइए जानिए इस बारे में।

    और पढ़ेंLunges workout for heart health: हार्ट हेल्थ को बनाए रखें के लिए लंजेस वर्कआउट कैसे करना चाहिए?

    हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स (Healthy Habits to Avoid Heart Disease): पाएं इनके बारे में जानकारी

    हमें अपनी हार्ट हेल्दी को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। बल्कि इसके लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव करें। इसके लिए इसके लक्षण नजर आने का इंतजार न करें, बल्कि आज से इस दिशा में काम करें। हार्ट डिजीज (Heart disease) से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स (Healthy Habits to Avoid Heart Disease) इस प्रकार हैं:

    फिटनेस को गंभीरता से लें

    व्यायाम के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से हार्ट मसल्स स्ट्रांग स्ट्रांग होती हैं। इससे जमा हुआ फैट भी बर्न हो जाता है, जो आपकी आर्टरीज में जमा हो सकता है और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। दिन में केवल 30 मिनट निकालें और किसी भी एक्टिविटी को नियमित रूप से करें जैसे वॉक, जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग, एरोबिक्स आदि।

    हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स, Healthy Habits to Avoid Heart Disease

    और पढ़ें: हार्ट वाल्व डिसऑर्डर के लक्षण मरीजों में इस तरह के नजर आ सकते हैं, न करें अनदेखा!

    पूरी नींद लें

    हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए नींद भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप पर्याप्त नहीं सोते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि आपको कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (Cardiovascular disease ) का जोखिम अधिक रहता है। फिर चाहे आपकी उम्र और अन्य हेल्थ हैबिट्स कुछ भी हो। ऐसा भी माना जाता है कि जो वयस्क छह घंटे से कम सोते हैं, उन्हें उन लोगों की तुलना में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम अधिक रहता है, जो रोजाना छह से आठ घंटे सोते हैं।

    स्मोकिंग से दूर रहें

    यह तो आप जानते ही होंगे कि स्मोकिंग कई समस्याओं जिसमें हार्ट डिजीज (Heart disease) भी शामिल हैं, उनका मुख्य रिस्क फैक्टर है। हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स (Healthy Habits to Avoid Heart Disease) में स्मोकिंग से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो इसे तुरंत छोड़ने के तरीकों के बारे में विचार करें। इसके साथ ही आपका सेकंड-हैंड स्मोकिंग से भी बचना चाहिए।

    और पढ़ें: क्या स्ट्रेस का पड़ सकता है आपकी हार्ट हेल्थ पर असर? जानिए कैसे करें स्ट्रेस को मैनेज?

    मेडिटेशन करें

    मेडिटेशन को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है और हार्ट सामान्य रूप से पंप होता है। नियमित रूप से दिन में केवल दस मिनट मेडिटेशन और योगा करने से आपकी हार्ट हेल्थ को सही रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही वो सब करें, जो करना आपको पसंद है जैसे पेंटिंग करें, अपने परिवार के साथ समय बिताना, मूवीज देखना, म्यूजिक सुनना आदि। हमेशा खुश और पॉजिटिव रहें। इसके साथ ही डेंटल हेल्थ हमारी संपूर्ण हेल्थ का संकेत हो सकती है। जिसमें हार्ट डिजीज (Heart disease) भी शामिल है।

    हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स (Healthy Habits to Avoid Heart Disease): अपने वजन को सही रखें

    अगर आपका वजन अधिक है, तो उसे कम करने के बारे में सोचें। अपने वजन को संतुलित रखना हार्ट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। बहुत अधिक वजन होने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, जिनमें दिल संबंधी समस्याएं भी शामिल हैं। इसके लिए अपने खानपान का ध्यान रखें और नियमित एक्सरसाइज करें। अगर आपको अपना वजन कम करने में समस्या हो रही है, तो डॉक्टरों से इस बारे में बात करना न भूलें।

    और पढ़ें: क्या स्ट्रेस का पड़ सकता है आपकी हार्ट हेल्थ पर असर? जानिए कैसे करें स्ट्रेस को मैनेज?

    हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स (Healthy Habits to Avoid Heart Disease): हेल्दी फूड का सेवन करें

    हेल्दी फूड का सेवन करना न केवल हार्ट बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए अपने आहार में फल, सब्जियों और साबुत अनाज को शामिल करें। हार्ट हेल्दी फूड का सेवन करें जैसे एवोकाडो, ओटमील, ऑलिव ऑयल, नट्स, बेरीज, पालक आदि। इसके साथ ही ट्रांस फैट की जगह हेल्दी फैट्स को अपने आहार में जगह दें। हमारी डायट में फैट का होना जरूरी है जिसमें सैचुरेटेड, पॉली सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड फैट्स शामिल हैं। लेकिन, ट्रांस फैट का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि, इससे हार्ट डिजीज (Heart disease) का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ट्रांस फैट आर्टरीज को ब्लॉक कर सकता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इसके साथ ही फ्रायड और प्रोसेस्ड फूड को लेने से भी बचें। अब पाएं हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स (Healthy Habits to Avoid Heart Disease) से जुड़े कुछ टिप्स।

    और पढ़ें: अगर आप रोजाना करते हैं वॉक तो आपका दिल रह सकता है हेल्दी, जानिए हार्ट एवं वॉकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण इंफॉर्मेशन यहां!

    हार्ट हेल्दी ईटिंग के लिए कुछ हेल्थ टिप्स इस प्रकार हैं:

    अपनी हार्ट हेल्थ को कंट्रोल करने और संपूर्ण हेल्थ को बनाए रखने के लिए अपने आहार का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इससे जुड़े कुछ टिप्स इस प्रकार हैं:

    • हमेशा हेल्दी आहार का ही सेवन करें। जंक फूड और हाय कैलोरी फूड्स की जगह हेल्दी विकल्पों को रिप्लेस करें।
    • अगर आप कुकिंग नहीं करते हैं, तो इसे करना शुरू करें।  क्योंकि, इससे न केवल आप पैक्ड फूड और रेस्टोरेंट मील का सेवन करने से बच सकते हैं बल्कि आपको हेल्दी रहने में भी मदद मिलेगी।
    • स्मार्ट रूप से शॉपिंग करें और फिर प्लान करें। वीकली मील्स को प्लान करें और पहले ही ग्रोसरीज को खरीद लें। इससे आप होम फूड का सेवन करें और अधिक से अधिक न्यूट्रिएंट्स आपको मिलेंगे।

    हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स, Healthy Habits to Avoid Heart Disease

    और पढ़ें: Blood Pressure and Heart Rate: क्या ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट दोनों का लेवल एक साथ बढ़ सकता है?

    यह तो थी जानकारी हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स (Healthy Habits to Avoid Heart Disease) के बारे में। हार्ट डिजीज (Heart disease) से बचने या इसे मैनेज करने के लिए आपके लाइफस्टाइल का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको सही आहार का सेवन करना चाहिए, नियमित व्यायाम करना चाहिए, तनाव से बचना चाहिए, अपने वजन को सही रखना चाहिए। अगर आपके मन में इस बारे में कोई भी सवाल है, तो डॉक्टर से इस बारे में अवश्य जानें।

    आप हमारे फेसबुक पेज पर भी अपने सवालों को पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/06/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement