गांठदार मुंहासे और सिस्टिक मुंहासे, एक्ने के सबसे गंभीर रूपों में से दो हैं। वे कभी-कभी एक जैसे लग सकते हैं, क्योंकि ये दोनों ही त्वचा की सतह के नीचे गहरे रूप में होते हैं। दोनों में फर्क इस तरह से कर सकते हैं कि सिस्टिक मुहांसे सतह पर, बड़े, लाल फोड़े की तरह दिख सकते हैं। गांठदार मुहांसे, सिस्ट की तरह त्वचा की सतह के नीचे गहराई में रहते हैं। लेकिन क्योंकि वे मवाद से भरे होते हैं, सिस्ट नोड्यूल्स की तुलना में कोमल होते हैं। सिस्टिक एक्ने को परिभाषित करने वाले पिंपल्स जल्दी फूट सकते हैं, जिससे अक्सर संक्रमण होने का अधिक खतरा रहता है।
और पढ़ें: स्किन खुजली के लिए बेस्ट क्रीम : अब आसान है समस्या का समाधान!
गांठदार मुंहासे के उपचार के क्या विकल्प उपलब्ध हैं (What treatment options are available) ?
अगर गांठदार मुंहासे के उपचार के बारे में आप जानना चाहते हैं, तो इस पर ओटीसी एक्ने प्रोडक्ट आमतौर पर प्रभावकारी नजर नहीं आते हैं। इसका इलाज डॉक्टर के अनुसार ही करना चाहिए। इनमें ओरल एंटीबायोटिक्स (Oral antibiotics) की सलाह डॉक्टर दे सकते हैं। आपके त्वचा में मुहांसे बैक्टीरिया के कारण होते है। इसलिए कई बार उपचार के बाद मुंहासे की गांठें फिर वापस आ जाती है और ये आपके पूरे शरीर में फैल सकती हैं। ऐसे मामलों में, आपके डॉक्टर आपको अतिरिक्त बैक्टीरिया के उपचार के लिए ओरल एंटीबायोटिक की सलाह दे सकते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बैक्टीरिया आपके रोमछिद्रों के नीचे न फंसें और गांठदार एक्ने का कारण न बनें। एंटीबायोटिक्स इस प्रकार के मुंहासों से जुड़ी दर्दनाक सूजन को भी कम कर सकते हैं।
और पढ़ें: गर्मी में बढ़ सकती है, मास्क पहनने से स्किन प्रॉब्लम : एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स
अन्य दवाएं (Other Medicines)
ओरल एंटीबायोटिक दवाओं के साथ समस्या यह है कि आपको उन्हें केवल थोड़े समय के लिए लेना चाहिए – आमतौर पर एक बार में 7 से 10 दिन, ताकि आपका शरीर बैक्टीरिया के लिए प्रतिरोधी न बने। इसे ध्यान में रखते हुए, आपके डाॅक्टर, जिन्हें दीर्घकालिक आधार पर लिया जा सकता है। महिलाओं के लिए, गर्भनिरोधक गोलियां हार्मोनल उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं जो कभी-कभी मुँहासे का कारण बनती हैं। इसमें अन्य विकल्प आईसोट्रेटीनोइन (Isotretinoin) की भी सलाह दे सकते हैं। यह विटामिन ए से बना होता है, लेकिन यह रेटिनोइड्स से कहीं अधिक शक्तिशाली है। इस दवा का उपयोग नोड्यूल सहित सभी प्रकार के मुहांसे के इलाज के लिए किया जा सकता है। हालांकि, दवा का पूरा असर होने में महीनों लग सकते हैं। यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने का प्लान कर रही हैं, तो आपके डॉक्टर आपको स्ट्रेंथ बेंजोयल पेरोक्साइड – आइसोट्रेटिनॉइन (एक्यूटेन) की सलाह दे सकते हैं और इस दौरान कुछ प्रकार के एंटीबायोटिक्स न लेने की सलाह देते हैं डॉक्टर।
और पढ़ें: स्क्रब के कारण स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, इस्तेमाल से पहले फॉलो करें एक्सपर्ट के टिप्स
दवाओं के साथ डॉक्टर इन उपचारों की भी सलाह दे सकते हैं, जिनमें शामिल हैं: