हायपरएक्यूसिस एक दुर्लभ श्रवण विकार (सुनने की समस्या) है। हायपरएक्यूसिस से पीढ़ित व्यक्ति को अन्य लोगों को सामान्य लगने वाली आवाजें या ध्वनियां ऊंची और असहनीय लगती हैं। हायपरएक्यूसिस से पीढ़ित व्यक्ति को पर्यावरण की सामान्य आवाजें भी काफी ऊंची लगती हैं। हायपरएक्यूसिस ऊंची आवाज के प्रति असहजता की समस्या नहीं है।

हायपरएक्यूसिस से पीढ़ित व्यक्ति को कार के इंजन, बर्तनों के खनकने, कागजों की सरसराहट, यहां तक कि तेज आवाज में की जाने वाली बातचीत भी पर्याप्त ऊंची लगती है, जिससे वह इससे बचने का प्रयास करते हैं। हायपरएक्यूसिस से पीढ़ित लोग विभिन्न प्रकार की ध्वनियों या आवाजों के प्रति अतिसंवेदनशील हो जाते हैं।
हायपरएक्यूसिस बच्चों और व्यस्कों दोनों को ही प्रभावित कर सकती है। हालांकि, इसे एक दुर्लभ बीमारी की श्रेणी में रखा जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में 50 हजार लोगों में से एक व्यक्ति को यह बीमारी होती है। हालांकि, लोगों के ऊंची आवाज के संपर्क में आने के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे हायपरएक्यूसिस पीढ़ितों की संख्या बढ़ रही है। कुछ लोगों को यह एक छोटी समस्या लगती है, जबकि इससे पीढ़ित कुछ लोगों को एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
और पढ़ें : रिसर्च : टार्ट चेरी जूस (tart cherry juice) से एक्सरसाइज परफॉर्मेंस में होता है इंप्रूवमेंट
आमतौर पर हायपरएक्यूसिस के लक्षण या तो अचानक नजर आता हैं या फिर समय के हिसाब से धीरे-धीरे उभरते हैं।
उपरोक्त लक्षणों के अलावा भी हायपरएक्यूसिस के कुछ अन्य लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप हायपरएक्यूसिस के लक्षणों को लेकर चिंतित हैं तो अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।
यदि आपको उपरोक्त संकेतों या लक्षणों का अनुभव होता है या आपका कोई प्रश्न है तो अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, प्रत्येक बीमारी में हर व्यक्ति की बॉडी भिन्न तरीके से प्रतिक्रिया देती है। आपकी स्थिति के लिए क्या बेहतर होगा, इसकी जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना उचित होगा।
कुछ ऐसी बीमारियां या समस्याएं हैं, जिनका संबंध हायपरएक्यूसिस से है।
हायपरएक्यूसिस के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं:
इसके अतिरिक्त, जिन लोगों को सिर में आघात पहुंचा हो, ऐसे लोगों में हायपरएक्यूसिस को देखा गया है। इन आघातों में एयरबैग का खुलना, चेहरे या दाढ़ की सर्जरी या कान के आंतरिक हिस्से में वायरल इंफेक्शन को शामिल किया जाता है। हायपरएक्यूसिस का सबसे प्रमुख कारण है ऊंची आवाज के संपर्क में आना जैसे बंदूक चलने की आवाज या बिना हीयरिंग प्रोटेक्शन के ऊंची आवाज में संगीत सुनने से यह समस्या धीरे-धीरे विकसित हो सकती है।
कामकाज में मकैनिक के रूप में या म्यूजिशियन के रूप में ऊंची आवाज के संपर्क में आने वाले लोगों को अपनी श्रवण शक्ति को सुरक्षित रखना चाहिए। इससे वह बहरेपन और अन्य बदलाव जैसे कान बजना या हायपरएक्यूसिस से बच सकते हैं। हायपरएक्यूसिस ऑटिज्म या ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर्स से पीढ़ित लोगों में पाई जाती है। एक अनुमान के मुताबिक, ऑटिज्म से पीढ़ित 40 % बच्चों को हायपरएक्यूसिस होता है।
हायपरएक्यूसिस कई अन्य समस्याओं से संबंधित है। हालांकि, हायपरएक्यूसिस से पीढ़ित कई लोगों को अन्य समस्याएं नहीं होती हैं।
निम्नलिखित कारकों से हायपरएक्यूसिस का खतरा हो सकता है:
हायपरएक्यूसिस कुछ दवाओं का एक साइड इफेक्ट्स भी हो सकता है। यदि आप दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो लेबल पर छपे दिशा निर्देशों की जांच करें। यह देखें कि इसके संभावित साइड इफेक्ट्स में हायपरएक्यूसिस है या नहीं।
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
हायपरएक्यूसिस का पता निम्नलिखित तरीकों से लगाया जा सकता है:
और पढ़ें: HELLP syndrome: हेल्प सिंड्रोम क्या है?
हायपरएक्यूसिस के लिए कोई विशेष दवा या ऑपरेशन नहीं है, जिससे इसे ठीक किया जा सके। हालांकि, इसके कारण का इलाज करके स्थिति में सुधार किया जा सकता है। यदि स्पष्ट कारण नजर नहीं आता है तो एक विशेष तकनीक आपकी आवाजों के प्रति संवेदनशीलता को कम करने में मदद करती है।
इनमें निम्नलिखित इलाज को शामिल किया जाता है:
निम्नलिखित घरेलू उपाय आपको हायपरएक्यूसिस में राहत प्रदान करने में मदद करेंगे:
इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति देख कर ही डॉक्टर आपको उपचार बता सकते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Hyperacusis http://www.nhs.uk/Conditions/hyperacusis/Pages/Introduction.aspx#causes Accessed October 17, 2017
What is Hyperacusis? http://www.hyperacusis.net/what-is-it/ Accessed October 17, 2017
Hyperacusis https://www.ucsfhealth.org/conditions/hyperacusis/#fragment-2 Accessed October 17, 2017
hyperacusis. https://www.asha.org/uploadedFiles/AIS-Hyperacusis.pdf Accessed 04th Feb, 2020
hyperacusis. https://www.soundrelief.com/hyperacusis/ Accessed 04th Feb, 2020
Current Version
27/05/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Shayali Rekha