backup og meta

साइटिका के घरेलू उपाय को आजमाएं, जानें क्या करें और क्या नहीं

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Satish singh द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/06/2021

    साइटिका के घरेलू उपाय को आजमाएं, जानें क्या करें और क्या नहीं

    साइटिका के दर्द (Sciatica pain) को वही इंसान बखूबी समझ सकता है जो इस दर्द का दंश झेल रहा हो। साइटिका की बीमारी से ग्रसित लोगों को लो बैक पेन की समस्या होती है, जो लेफ्ट और राइट बटक की ओर से होते हुए पांव से तलवों तक दर्द मूव करता है। कई मामलों में यह दर्द काफी कष्टदायी होती है। ऐसे में जो लोग यह दावा करते हैं कि साइटिका के दर्द (Sciatica pain) को तीन महीने में गायब कर देंगे इसपर यकीन करना मुश्किल होता है। आइए, हम इस आर्टिकल में साइटिका के घरेलू उपाय के बारे में चर्चा करते हैं, जिससे नर्व पेन खासतौर से वैसे दर्द जो ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं आसानी से ठीक हो जाते हैं, लेकिन जरूरी है कि इन घरेलू उपायों को अपनाने के पहले डॉक्टरी सलाह जरूरी ली जाए। वहीं यदि आप बीते कुछ सप्ताह से साइटिका का दर्द महसूस कर रहे हैं, वहीं लो बैक पेन के साथ पैर दर्द की समस्या झेल रहे हैं तो सही यही होगा कि आप पहले डॉक्टरी सलाह लें। बता दें कि साइटिका की बीमारी से ग्रसित 90 फीसदी लोगों को सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसमें साइटिका के घरेलू उपाय को आजमाकर ही समस्या से निजात पाई जा सकती है। तो आइए इस आर्टिकल में हम साइटिका के घरेलू उपाय से कैसे निजात पाएं उसके बारे में जानते हैं।

    और पढ़ें : बैक्टीरियल जॉइन्ट इन्फ्लेमेशन! जानिए दर्द और इंफेक्शन से जुड़ी इस तकलीफ को

    साइटिका के घरेलू उपाय में स्ट्रेचिंग को करें शामिल

    साइटिका के घरेलू उपाय आजमाने के लिए आप रोजमर्रा की दिनचर्या में स्ट्रेचिंग को शामिल कर सकते हैं। ऐसे में हमें स्ट्रेचिंग को अपने डेली रूटीन में शामिल करने की आवश्यकता है। स्ट्रेचिंग कर हम स्पाइन की फ्लेक्सिबिलिटी हासिल कर सकते हैं। वहीं ज्यादा रेंज ऑफ मोशन पा सकते हैं। ऐसा कर हमारा शरीर काफी लचीला हो जाता है। वहीं हमारे स्पाइनल स्ट्रेंथ में भी इजाफा होता है। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे हम घर पर टीवी देखते हुए आसानी से कर सकते हैं।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    एक्सरसाइज से मिल सकता है राहत

    दर्द होने की स्थिति में एक्सरसाइज करें, यह सुन थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन शोध यह बताते हैं कि दर्द होने की स्थिति में ज्यादा आराम करना हमारे दर्द को बढ़ा सकता है। ऐसे में दिन में आप एक्सरसाइज के लिए समय निकाल इस बीमारी के लक्षणों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सरसाइज दर्दनाक और जोरदार तरीके से नहीं करनी चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो वाकिंग को अपना सकते हैं। क्योंकि फिजिकल एक्टिविटी में वाकिंग एक बेहतर एक्सरसाइज है। जो हमारे स्पाइन को मजबूत रखने में मदद करता है। वहीं अपने स्पाइन को आप और मजबूती प्रदान करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपनी डेली रूटीन में कोर एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर से एडोर्फिंस (Endorphins) रिलीज होता है, जिससे हमें दर्द का एहसास नहीं होता है। ऐसे में साइटिका के घरेलू उपाय में हम इसे शामिल कर सकते हैं।

    साइटिका के दर्द (Sciatica pain)

    कुछ एक्सरसाइज कर पा सकते हैं आराम, जानें क्या है सायटिक नर्व

    साइटिका के घरेलू उपाय को जानने के पहले हमें सायटिक नर्व (Sciatic nerve) के बारे में जानना होगा। कई मामलों में आपको पता भी नहीं होता कि साइटिक नर्व पेन का कारण क्या हैं। इसके कारण स्पाइन कैनल पतला हो जाता है, इसे स्पाइनल स्टेनोसिस भी कहते हैं। लेकिन कुछ एक्सरसाइज हैं जिन्हें साइटिका के घरेलू उपाय में शामिल कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इन एक्सरसाइज में

    • स्टैंडिंग हेमस्ट्रिंग स्ट्रेच (Standing hamstring stretch)
    • रिक्लाइनिंग पिजन पोज (Reclining pigeon pose)
    • सिटिंग पिजन पोज (Sitting pigeon pose)
    • फॉरवर्ड पिजन पोज (Forward pigeon pose)
    • नी टू ओपोजिट शोल्डर
    • सिटिंग स्पाइनल स्ट्रेच (Sitting spinal stretch)

    योग से दर्द को कर सकते हैं नियंत्रित, वीडियो देख एक्सपर्ट से जानें क्या करें

    और पढ़ें : Sciatica: साइटिका क्या है? जानें कारण लक्षण और उपाय

    आइस पैक और हिटिंग पैड का करें इस्तेमाल

    साइटिका के घरेलू उपाय में एक-एक कर आइस और हीट थेरेपी को आजमाकर हम इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। वहीं दर्द को काफी हद तक कम कर सकते हैं। ऐसा कर हम साइटिक नर्व पेन से तुरंत राहत पा सकते हैं। आइस सूजन कम करने में मदद करता है, वहीं जहां दर्द हो रहा हो वहां हीट थेरेपी देने से शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है इससे दर्द से राहत मिलने के साथ परेशानी जल्द ठीक होने में मदद मिलती है। हीट और आइस थेरेपी की मदद से मांसपेशियों में खिंचाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। समस्या से निजात पाने के लिए यदि आपको जहां दर्द हो रहा हो वहां पर हर एक घंटे में आइस पैक से एक घंटे के अंतराल पर 15 मिनटों के लिए सेंक दें। उसके बाद दो से तीन घंटे के अंतराल पर हीट का सेंक दें। इस दौरान ध्यान रखें कि सेंक देने के दरम्यान हीट या आइस के बीच में टॉवेल जरूर हो जो हमारे स्किन को हीट और आइस के सीधे संपर्क से बचाए। साइटिका के घरेलू उपाय के तहत लोगों को यह ध्यान देना चाहिए कि उन्हें ट्रीटमेंट के दौरान सोना नहीं चाहिए, नहीं तो इसके घातक परिणाम सामने आ सकते हैं।

    आप चाहे तो दूसरे तरीके से भी बर्फ को दर्द करने वाली जगह पर लगा सकते हैं। ऐसा कर आपको आराम महसूस होगा। इसे आइस मसाज कहा जाता है। इसके लिए आपको पेपर कप में पानी को बर्फ बनाना होगा, जमने के बाद फिर गोलाकार कर कप के आधे हिस्से को काट लेना होगा। जहां आपको दर्द का एहसास हो रहा है वहां सर्कुलर मोशन में इसे लगाकर आप दर्द से आराम मिल सकता है। ध्यान रखें कि हड्डियों वाली जगह को छोड़कर मसाज करें वहीं ऐसा दस मिनटों से ज्यादा समय के लिए न करें। फिर एक घंटे के इंतजार के बाद फिर से मसाज कर आप फायदा उठा सकते हैं। दर्द के पहले सप्ताह में आप हीट का इस्तेमाल दर्द को दूर करने के लिए कर सकते हैं। लेकिन कुछ मामलों में यदि आपको दर्द से निजात न मिले तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    हमेशा बदलते रहे अपना पॉश्चर

    साइटिका के घरेलू उपाय में जरूरी है कि यदि आप ऑफिस में काम कर रहे हो या फिर घर में, और आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो इससे साइटिका की बीमारी हो सकती है, ऐसे में इससे बचाव के लिए जरूरी है कि अपना पॉश्चर बदलते रहें। इसके लिए हर 20 मिनटों पर अपना पॉश्चर बदलें ताकि इस बीमारी से बचाव कर सकें।

    इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डाक्टरी सलाह लें। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

    और पढ़ें : स्पाइनल कॉर्ड इंजरी को न करें अनदेखा, जानें क्यों जरूरी है इसका सही समय पर इलाज

    दवा का सेवन कर पा सकते हैं आराम 

    साइटिका के घरेलू उपाय के तहत यदि आप असहज महसूस करें तो ऐसे में ओवर द काउंटर नॉन स्टेरॉयडल एंटी इन्फ्लेमेटरी ड्रग्स का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से काफी हद तक राहत मिलती है। एसिटामिनोफेन (Acetaminophen (Tylenol)) का सेवन कर दर्द से राहत पा सकते हैं। क्योंकि सेवन करने के बाद दर्द से तुरंत राहत मिलती है। लेकिन इस बीच यह भी ख्याल रखना है कि बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं एनएसएआईडी दवाओं में आप चाहें तो आई ब्रूफेन (एडविल- मॉट्रिन), एसप्रिन (इकोट्रिन), नेप्रोक्रीन (एलिव) आदि का सेवन कर समस्या से निजात पा सकते हैं।

    और पढ़ें : Lumbar spinal stenosis: लम्बर स्पाइनल स्टेनोसिस क्या है ?

    जानें कब डॉक्टरी सलाह लें

    साइटिका के घरेलू उपाय यदि काम न आए तो बिना समय गंवाए आपको जल्द से जल्द डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। वहीं जरूरत पड़े तो आप स्पाइन स्पेशलिस्ट की भी सलाह ले सकते हैं।

    इस बीमारी को लेकर कई लोग डॉक्टर को कई कारणों से दिखाना हीं चाहते हैं , तो कई लोग किन्हीं कारणों से डॉक्टर के पास जाना ही नहीं चाहते। यह गलत है। कुछ साइटिका के मरीजों को जल्द से जल्द डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता पड़ती है। कुछ मामलों में यदि इस बीमारी को नजरअंदाज किया गया तो हमेशा के लिए नर्व डैमेज की समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि बिना समय गंवाएं डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

    और पढ़ें : Spinal cord injury : स्पाइनल कॉर्ड इंजरी क्या है?

    यदि आप इस प्रकार के लक्षण महसूस करें तो लें डॉक्टरी सलाह

  • दो सप्ताह में भी दर्द में सुधार न हो तब
  •  साइटिका के घरेलू उपाय आजमाने के बावजूद दर्द बढ़ता ही जाए
  •  कमर और पैर में गंभीर दर्द होने पर
  •  नर्व संबंधी विकार, जैसे कमजोरी, सुन्न होना, झुनझुनी, बिजली के झटके की तरह दर्द
  •  लॉस ऑफ बावेल और ब्लॉडर कंट्रोल की स्थिति में
  • ज्यादातर मामलों में साइटिका के घरेलू उपाय से मिलती है राहत

    साइटिका के घरेलू उपाय को आजमाकर हम इस बीमारी के दर्द से निजात पा सकते हैं। वहीं ज्यादातर मामले में डॉक्टरी सलाह की जरूरत तक नहीं पड़ती है। ऐसे में मरीजों को जेंटल एक्सरसाइज के साथ आइस और हीट थेरेपी, सही पॉश्चर और दवा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ताकि गंभीर साइटिका के दर्द से मरीज को जल्द से जल्द निजात मिल सके। सबसे बेहतर यही होगा कि जब आपको दर्द से निजात न मिले तो डॉक्टर को फोन करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Satish singh द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement