आपका बच्चा अब आधिकारिक रूप से एक साल का हो गया है। पहला कदम लेने के साथ आपका बच्चा अब अधिक आत्मनिर्भर होने लगता है। कुछ 12 महीने के बच्चे चलने की शुरुआत ऐसी समय करते हैं तो कुछ 14 या 15 महीने में लेकिन, अगर आपका 12 महीने के बच्चे अभी नहीं चल पा रहा है तो भी चिंता करने की कोई बात नहीं है। यह सामान्य बात है कि कुछ बच्चे 15-16वें महीने तक चलने की शुरुआत नहीं करते हैं।

कई महीनों तक टूटी-फूटी भाषा बोलने के बाद बच्चे कुछ सही शब्द बना पाते हैं और बोल पाते हैं। ये रातो-रात पूरी होने वाली प्रक्रिया नहीं है और साथ ही बोलने की गति हर बच्चे की अलग-अलग होती है। इन सब के बीच लेकिन, एक बात सामान्य होती है कि बच्चे जितना बोल सकते हैं उससे कहीं अधिक समझ सकते हैं।
और पढ़ें : बच्चों का झूठ बोलना बन जाता है पेरेंट्स का सिरदर्द, डांटें नहीं समझाएं
12 महीने के बच्चे की देखभाल के लिए आपको डॉक्टर से दिखाने की सलाह दी जा सकती है। अपने डॉक्टर से मिलने से पहले उनके द्वारा पूछें गए कुछ सवालों के जवाब तैयार कर के रखें। डॉक्टर द्वारा 12 महीने के बच्चे के बारे में पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं:
इन सवालों से डॉक्टर बच्चे की नींद की आदत, शारीरिक और व्यवहारिक विकास के बारे में जान सकते हैं। अपने डॉक्टर को बताएं अगर आपका बच्चा किसी तरह से असुविधा या खुजलाते दिखे क्योंकि ये अक्सर एलर्जी के लक्षण होते हैं।
और पढ़ें : नवजात शिशु का छींकना क्या खड़ी कर सकता है परेशानी?
डॉक्टर बच्चे की लंबाई , वजन, सिर का आकार नापकर ये नंबर, ग्रोथ चार्ट पर चिन्हित करते हैं। ग्रोथ चार्ट को समझने में थोड़ी समस्या जरूर होती है लेकिन, यह जरूरी है कि आप ग्रोथ चार्ट को समझें। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 12 महीने में बच्चे का ग्रोथ चार्ट कुछ ऐसा होना चाहिए। इसे ऐसे समझा जा सकता है-
ये आंकड़े 50वें परसेंटाइल को दर्शाते हैं। इसका मतलब है कि एक साल के 50 फीसदी बच्चों का वजन आपके बच्चे के वजन के बराबर या आसपास है और 50 फीसदी बच्चों का वजन आपके बच्चे से ज्यादा है।
अगर आपका बच्चा 25वें परसेंटाइल में आता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चे के साथ कोई समस्या है। इसका अर्थ है कि एक साल की उम्र के 25 फीसदी बच्चों की ग्रोथ चार्ट के आंकड़े यही हैं। आपका डॉक्टर किसी खास माप की जगह ग्रोथ रेट पर अधिक ध्यान देता है। अगर आपके बच्चे का विकास रुक गया है और उसका वजन कम या ज्यादा नहीं हो रहा है तो यह समस्या की बात है। अगर बच्चे में कुछ बड़ा बदलाव नजर आता है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
और पढ़ें : बच्चे के जन्म का पहला घंटाः क्या करें क्या न करें?
यहां हम कुछ खास बातें बता रहे हैं कि किन चीजों को लेकर आपको अधिक सजग रहना चाहिए।
बच्चों को अक्सर नहीं पता होता है कि उनकी दृष्टि में कोई दिक्कत हो रही है इसलिए आपको सचेत और सतर्क रहना चाहिए। अगर आपका बच्चा भी नीचे दी गई गतिविधियां करता है तो डॉक्टर से जरूर इसकी चर्चा करें:
इस बारे में डफरिन हॉस्पिटल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर सलमान का कहना है कि अगर आपको भी अपने 12 महीने के बच्चे में इस तरह के लक्षण दिखते हैं तो आप भी उन्हें डॉक्टर के पास ले कर जाना चाहिए। खासकर अगर आंखों से अधिक पानी निकलना, आंखों में लालपन दिखना, दर्द, लाइट के प्रति संवेदनशील या आंखों में मवाद या पपड़ी दिखने जैसी समस्या हो। इसके अलावा 12 महीने के बच्चे की देखभाल के दौरान ध्यान रखना चाहिए कि उनमें लेड प्वाइजनिंग का खतरा ज्यादा हो सकता है। हो सकता है जमीन पर क्रॉल करते वक्त बच्चा अपना हाथ मुंह में डाले। हालांकि, बच्चे किसी भी उम्र में अगर लेड के संपर्क में आते हैं तो भी उन्हें यह समस्या हो सकती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको 12 महीने के बच्चे से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में 12 महीने के बच्चे के व्यवहार से संबंधित अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Important Milestones: Your Child By One Year. https://www.cdc.gov/ncbddd/actearly/milestones/milestones-1yr.html. Accessed On 07 October, 2020.
Developmental milestones record – 12 months. https://medlineplus.gov/ency/article/002005.htm. Accessed On 07 October, 2020.
Child development 9–12 months. https://www.healthywa.wa.gov.au/Articles/A_E/Child-development-9-12-months. Accessed On 07 October, 2020.
Child development (4) – nine to 12 months. https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/HealthyLiving/child-development-4-nine-to-twelve-months. Accessed On 07 October, 2020.
Infant development: Milestones from 10 to 12 months/
https://www.mayoclinic.org/healthy-lifestyle/infant-and-toddler-health/in-depth/infant-development/art-20047380/ Accessed on 24th june 2022
Current Version
24/06/2022
Niharika Jaiswal द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare