backup og meta

3 महीने के बेबी की कैसे होती है ग्रोथ, जानिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

3 महीने के बेबी की कैसे होती है ग्रोथ, जानिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

जब तक बच्चा मां के गर्भ में रहता है, माता-पिता की उत्सुकता बनी रहती है कि आखिरकार लड़का होगा या लड़की! जब बच्चा पैदा हो जाता है, तो पेरेंट्स के मन में हमेशा यह सवाल आता है कि कब बच्चा हंसेगा, कब बच्चा उनकी आंखों में देख कर इशारों को पहचानेगा और कब धीमे-धीमे घुटनों के बल चलना शुरू करेगा। जी हां! यह सच है कि अपनी आंखों के सामने  बच्चे को बड़ा होता देखना माता-पिता के लिए वाकई सुखद पल होता है। 3 महीने के बेबी (3 month baby) अपने आस-पास की चीजों से कम्युनिकेट करना शुरू कर देते हैं।

जब बच्चा 3 महीने का हो जाता है, तो उसके अंदर बहुत से परिवर्तन आते हैं। बच्चा पहले की तरह सिर्फ लेटा नहीं रहता है बल्कि अपने आसपास की चीजों को बहुत ध्यान से देखता है, साथ ही उन्हें पकड़ने की भी कोशिश करने लगता है। अगर आप उसके सामने मोबाइल में चलता वीडियो या फिर कोई भी रंगबिरंगी तस्वीर लाएंगे, तो उसकी आंखें उस पर टिक जाएंगी। 3 महीने के बच्चे में और भी बदलाव देखने को मिलते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको 3 महीने के बेबी (3 month baby) में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी देंगे और साथ ही कुछ अहम बातें भी बताएंगे

और पढ़ें: ऑर्गेनिक बेबी फॉर्मुला में किन प्रोडक्ट का किया जा सकता है इस्तेमाल?

3 महीने के बेबी ( 3 month baby) के बारे में जरूरी बातें

3 महीने के बच्चे अपने ऊपर पहले से अधिक नियंत्रण सीख जाते हैं। इस उम्र में आप बच्चे को मुस्कुराता हुआ देख सकते हैं। आपको यह पल बहुत ही सुखद महसूस होगा। 3 महीने के बेबी (3 month baby) अपने हाथ और पैरों को अधिक खिलाते हुए या फिर उन पर नियंत्रित करते हुए देखे जा सकते हैं। इस उम्र में बच्चों को माता-पिता की निगरानी की भी जरूरत पहले से अधिक होती है क्योंकि बच्चा मूवमेंट करता है।

पहले या दूसरे महीने में आप बच्चे को जिस स्थान में लिटाएंगे, वो वहीं पर रहता है लेकिन तीन महीने का होने पर वह अपने आसपास की जगह से आसानी से खिसक सकता है। आपको बच्चों के आसपास ऐसी कोई भी चीज नहीं रखनी चाहिए, जो खतरनाक हो या जिन्हें वह छू सके। इस उम्र में बच्चों का विकास तेजी से होता है। उनका ज्यादातर समय खाने और सोने में ही जाता है लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह उम्र खाने और सोने की है। इस समय बच्चे अपने आसपास की चीजों को या वातावरण को समझने की कोशिश करते हैं।

और पढ़ें: प्री-प्रेग्नेंसी में आयरन सप्लिमेंट्स: बेबी और मां दोनों के लिए हो सकते हैं फायदेमंद

3 महीने के बेबी का विकास (3 month old baby development)

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि 3 महीने के बेबी (3 month baby) का विकास तेजी से होता है। बच्चे के पैदा होने से पहले आपने जो कपड़े खरीदे होंगे या फिर न्यू बोर्न बेबी के लिए जो कपड़े आपने खरीदे होंगे, अब वह कपड़े 3 महीने के बच्चों को फिट नहीं होंगे। यानी कि अब आपको नए कपड़े खरीदने पड़ेगे। बेबी गर्ल की अपेक्षा बेबी ब्वॉय का साइज थोड़ा ज्यादा होता है, तो आपको कपड़े भी उसी हिसाब के खरीदने पड़ेंगे।

हो सकता है कि दी गई लंबाई के हिसाब से या दिए गए वजन के हिसाब से आपका बच्चा कम हो लेकिन आपको, परेशान होने की जरूरत नहीं है। बच्चे हर महीने लगभग आधा से 1 इंच बढ़ते हैं साथ ही 5 से 7 आउंस प्रति महीने उनका वजन भी बढ़ता है। अगर आपके बेबी की लंबाई नहीं बढ़ रही है या फिर वजन में भी 2 से 3 महीने में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। साथ ही डॉक्टर को बच्चे के खान पान के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

और पढ़ें: न्यूबॉर्न बेबी की देखभाल करने में क्या आती हैं समस्याएं और क्या निकालें हल, जानिए इन मॉम्स से!

सोशल डेवलपमेंट (Social development)

3 महीने की उम्र तक बच्चा अधिक एक्सप्रेस हो जाता है। वह चेहरे के एक्सप्रेशन को पढ़ना सीख जाता है। अगर आप उसके साथ खेलना बंद कर देंगे, तो हो सकता है कि वह उसका विरोध भी करें या फिर रोना शुरू कर दें। 3 महीने के बेबी (3 month baby) खेल में भाग लेना शुरू कर देते हैं। वह ऐसे व्यक्ति के साथ या ऐसी वस्तु के साथ खेलना शुरू कर देते हैं, जो उनका मनोरंजन करती है।

मोटर स्किल डेवलमेंट (Motor skill development)

शुरुआत के 1 या 2 महीने में बच्चे पीठ के बल लेटे रहते हैं। तीसरे महीने में बच्चे थोड़ा पलटने की कोशिश करते हैं और पेट के बल लेटने की कोशिश करते हैं। वह अपने सामने किसी भी चीज को पकड़ने का प्रयास कर सकते हैं या फिर लेटते समय पैरों को खूब चलाते हैं। वह हाथों को खोल कर या फिर बंद कर कर भी रख सकते हैं। पेट के बल लेटते समय सिर और छाती को ऊपर की तरफ उठाते हैं। 3 महीने के बेबी (3 month baby) यह जानने का प्रयास करते हैं कि आखिर वह क्या-क्या मूवमेंट कर सकते हैं। ऐसे समय में पेरेंट्स को अधिक निखरानी की जरूरत पड़ती है।

3 महीने की उम्र में बच्चे किसी तेज आती हुई आवाज को सुनकर उस ओर मुड़ सकते हैं या फिर वह परिचित लोगों को दूर से ही पहचान जाते हैं। वह कुछ शब्दों का उच्चारण करने की भी कोशिश करते हैं या हो सकता है कि किसी आवाज की नकल करने की भी कोशिश करें। अपने हाथों और आंखों का एक साथ इस्तेमाल भी इस उम्र में बच्चे शुरू कर देते हैं।

और पढ़ें: मैंने पहली प्रेग्नेंसी के लिए इस तरह की थी प्लानिंग, नहीं आई कोई परेशानी, बेबी भी हुई हेल्दी

अगर आपको लग रहा है कि आपका बच्चा किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है या फिर वह किसी को भी देखने के बाद किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं करता है तो आप एक बार चाइल्ड डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं

और पढ़ें: एक्टोपिया कोर्डिस जब न्यूली बॉर्न बेबी का हार्ट हो जाता है डिस्लोकेट!

3 महीने के बेबी (3 month baby) कितनी नींद लेते हैं?

बच्चे के पैदा होने के बाद भले ही उसका ज्यादातर समय सोने में और खाने में गुजरे लेकिन पेरेंट्स नींद जरूर छूमंतर हो जाती है। पेरेंट्स को इंतजार रहता है कि आखिरकार बच्चा कब रात भर सोएगा। 3 महीने के बेबी (3 month baby) 6 से 8 घंटे की नींद लेना शुरु कर सकते हैं लेकिन यह जरूरी नहीं है कि सभी बच्चे एक साथ 6 से 8 घंटे की नींद लें। 3 से 6 महीने की उम्र में बच्चे 12 से 15 घंटे की नींद ले सकते हैं, जो कि माता-पिता के लिए वाकई सुकून भरी बात होती है।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) के अनुसार, बच्चे लगभग 6 महीने के होने तक रेग्युल स्लीप सायकल (Regular sleep cycle) विकसित नहीं कर पाते हैं।अगर आपके 3 महीने के बेबी (3 month baby) की नींद 6 से 8 घंटे की है, तो यह अच्छी बात है लेकिन अगर आपका बच्चा दिन में ज्यादा सो लेता है और रात भर जगाता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ बच्चों के सोने का समय भी बढ़ता जाता है। आप इस बारे में डॉक्टर से अधिक जानकारी ले सकते हैं।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस उम्र में बच्चों को अधिक सेफ्टी की जरूरत होती है।  बच्चा जब भी सो रहा हो, उसके पास कोई भी ऐसी चीज ना रखें, जिससे वह अपने आप को ढक ले या फिर से सांस लेने में दिक्कत या समस्या हो जाए। आप को बच्चों को सुलाते समय उस पर निगरानी रखने की जरूरत है और साथ ही यह भी देखते रहे कि बच्चों को किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। अगर आपके बच्चे का विकास ठीक से नहीं हो रहा है या फिर 3 महीने की उम्र में बच्चा ठीक से फीडिंग नहीं कर रहा है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए।

इस आर्टिकल में हमने आपको 3 महीने के बेबी ( 3 month baby) के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपकोइस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

[embed-health-tool-vaccination-tool]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Data table for boys length-for-age and weight-for-age charts
cdc.gov/growthcharts/who/boys_length_weight.htm

Do not use infant sleep positioners due to the risk of suffocation.
fda.gov/consumers/consumer-updates/do-not-use-infant-sleep-positioners-due-risk-suffocation

How much should I expect my baby to grow in the first year?
mayoclinic.org/healthy-lifestyle/infant-and-toddler-health/expert-answers/infant-growth/faq-20058037

 How often and how much should your baby eat?
healthychildren.org/english/ages-stages/baby/feeding-nutrition/pages/how-often-and-how-much-should-your-baby-eat.aspx

Common cold in babies.
mayoclinic.org/diseases-conditions/common-cold-in-babies/symptoms-causes/syc-20351651?p=1

Safe Sleep: Recommendations
aap.org/en-us/advocacy-and-policy/aap-health-initiatives/safe-sleep/Pages/Safe-Sleep-Recommendations.aspx

Current Version

17/12/2021

Bhawana Awasthi द्वारा लिखित

और द्वारा फैक्ट चेक्ड Bhawana Awasthi

Updated by: Bhawana Awasthi


संबंधित पोस्ट

बेबी एलर्जी: इन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम समझने की गलती न करें!

बेबी के लिए हेल्दी ड्रिंक्स का चुनाव करने में न हो कंफ्यूज, शामिल करें इन्हें


और द्वारा फैक्ट चेक्ड

Bhawana Awasthi


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/12/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement