33 महीने के बच्चे में भूत, ड्रैगन, राक्षसों आदि की कल्पना करते हैं इसलिए वे अक्सर अंधेरे से डरने लगते हैं। बच्चे के अंदर इस उम्र में गिनने की क्षमता भी विकसित हो जाती है, वह अपने कदमों को गिनने लगता है। दो साल की उम्र तक बच्चे दो तक गिनती करते हैं और तीन साल की उम्र (3 years baby) तक तीन तक गिनती करते हैं। वह दस तक भी गिन सकते हैं, मगर समझ नहीं पाते हैं।

मैथ्स स्किल डेवलप करने के लिए बच्चे को जोड़ना और गिनती सिखाने की बजाय दूसरे तरीके आजमाएं। जैसे-उसे अपने कदम गिनने को कहें या खेल के दौरान ब्लॉक्स गिनने को कहें। अलग-अलग डिजाइन और साइज के ब्लॉक्स गिने। ढेर सारी किताबें पढ़ने से उसकी रीडिंग स्किल्स डेवलप होगी और पेज पर बनें अलग-अलग सिंबल का मतलब समझने में मदद मिलेगी।
33 महीने के बच्चे अधिकतर स्तनपान (Breastfeeding) करना छोड़ देते हैं। ऐसे में उनके लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति का काम भोजन द्वारा किया जाता है। इस समय पेरेंट्स को मालूम होना चाहिए कि वे अपने बच्चों को क्या खिलाएं, जिससे उनको पर्याप्त पोषण मिल सकें। 33 महीने के बच्चे चलना और दौड़ना सीख जाते हैं। इस समय बच्चे की शारीरिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। आपके 33 महीने के बच्चे का शारीरिक विकास (Babies growth) सही रूप से हो सके इसलिए उसकी डायट की विशेष योजना तैयार करनी चाहिए। ऐसे में बच्चे के आहार में पपीते, दूध, आम, हरी सब्जियों और गाजर आदि स्वस्थ चीजों को शामिल करें।
क्योंकि 33 महीने का बच्चा (लगभग तीन साल का बच्चा) बहुत तेजी डेवलप होता है इसलिए, उसकी बॉडी को ज्यादा पोषकतत्व की जरुरत होती है। ऐसे में आप बच्चों के आहार में पोषक तत्त्व (Nutrients) बढ़ाने के लिए ये टिप्स अपना सकती हैं:
काजू और बादाम (Almond) जैसे ड्राई फ्रूट्स (Dry fruits) को तवे पे हल्का भून कर उसे ग्राइंडर में पीस लें। पिसे हुए काजू और बादाम को हलवा या पुडिंग में करके दें। इसके अलावा एक गिलास दूध (Milk) में पीसा पाउडर डालकर भी दे सकती हैं। बच्चे को ब्रेड आदि खिलाते समय उसमें बटर लगाकर दें। आप बच्चे को ऑमलेट (omelet) भी दे सकते हैं।
और भी पढ़ें : Stomach Tumor: पेट में ट्यूमर होना कितना खतरनाक है? जानें इसके लक्षण
दूध, दही और पनीर सभी कैल्शियम से भरपूर होते हैं। अपने 33 महीने के बच्चे के लिए आहार में कैल्शियम (Calcium) शामिल करें। इससे हड्डियों के निर्माण और मजबूत होने में सहायता करता है।
बच्चे की रात में बिस्तर गीला करने की आदत से आपकी नींद खराब हो जाती है। यह अभी तक साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है कि कुछ बच्चे रात में बिस्तर पर पेशाब (Urine) क्यों करते हैं? हालांकि, यह समस्या काफी आम है। खासतौर पर लड़कों में या हाल ही में पॉटी ट्रेनिंग लेने वाले बच्चों में। बिस्तर गीला करने की वजह बच्चे का गहरी नींद में सोना, ब्लैडर (Bladder) छोटा होना या सेंट्रल नर्वस सिस्टम (Nervous system) का धीमा विकास माना जाता है। यह आनुवंशिक (Genetic) समस्या भी हो सकती है। इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
और भी पढ़ें : बार बार पेशाब आना : इस समस्या को दूर कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय
यदि आपको लगता है कि आपका बच्चा ठीक से बोल नहीं पा रहा है या अचानक से उसका विकास रुक गया है तो अपने डॉक्टर को बताएं। एक स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट द्वारा रेडियोलॉजी स्क्रीन (Radiology screen)और मूल्यांकन के बाद ही यह पता चलता है कि सुनने की कम क्षमता जैसी कोई गड़बड़ी है। डॉ. इस मामले में मदद के लिए इंटरवेंशन प्लान तैयार करता है।
और भी पढ़ें : बच्चों के विकास के लिए उनकी डायट में शामिल करें ये सुपरफूड
कभी-कभार बच्चे को हल्का बुखार आ सकता है। हो सकता है यह उसके आखिरी दांत (दूसरी दाढ़) आने के कारण हो, जो आमतौर पर 20 से 33 महीने के बीच आते हैं। दांढ़ आने पर बच्चे को दर्द होता है क्योंकि यह बाकी दांत के मुकाबले थोड़े बड़े होते हैं। दर्द (Pain) की वजह से बच्चे रात में नींद से उठकर रोने लगते हैं।
ऊपर बताए गए 33 महीने के बच्चे के लिए आहार टिप्स (Diet for 33 months baby) आपके बच्चे की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पेरेंट्स इनको जरूर अपनाएं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में 33 महीने के बच्चे (33 months baby) से जुड़ी हुई सारी जानकारी देने की कोशिश की गई है। आपको यह लेख कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपका इस विषय से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव है तो वो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
33-MONTH-OLD. https://www.thebump.com/toddler-month-by-month/33-month-old-month-old. Accessed on 15 June 2019
33-Month-Old Child. https://www.whattoexpect.com/toddler/33-month-old.aspx. Accessed on 15 June 2019
Your Child from 31 to 33 Months: Getting Creative and Assertive. https://www.parents.com/toddlers-p. reschoolers/development/growth/baby-creative-development-31-33-months/Accessed on 15 June 2019
33 month old toddler. https://www.parents.com/baby/development/33-month-old-child-development/ Accessed on 15 June 2019
Your toddler’s development (33 to 34 months). https://www.babycentre.co.uk/a5186/your-toddlers-development-33-to-34-months Accessed on 15 June 2019
Current Version
30/09/2021