फॉलिक्यूलर यूनिट स्ट्रीप सर्जरी [Follicular unit strip surgery (FUSS)]
फॉलिक्यूलर यूनिट स्ट्रीप सर्जरी को ही फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT) कहते हैं। फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन निम्न तरह से की जाती है :
- फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन में सबसे पहले आपके सिर को चेतना शुन्य किया जाता है।
- इसके बाद सर्जन आपके स्कैल्प की स्ट्रीप निकाल कर छोटे-छोटे छेद (Graft) करते हैं।
- इसके बाद सिर में बनाए गए ग्राफ्ट में एक या कुछ बालों को डाला जाता है। इससे गंजे हुए भाग पर बालों का प्रत्यारोपण किया जाता है। इसको ही रिसिपिएंट साइट कहते हैं।
- फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन उनके लिए फायदेमंद होता है जिन्हें कम जगह पर ही ग्राफ्टिंग करानी होती है।
- वहीं, फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन का एक नुकसान ये है कि जहां पर बालों का प्रत्यारोपण किया जाता है, वहां पर घाव हो जाता है या पपड़ी जम जाती है। कुछ लोगों ने सिर में सूजन जैसी समस्या का भी सामना किया है।
और पढ़ें : पुरुषों में हेयर फॉल के कारण और इलाज के बारे में जानें सबकुछ
फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन [Follicular unit extraction (FUE)]
फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन को करने के लिए आपके सर्जन निम्न प्रक्रिया करते हैं :
- फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन सर्जरी करने से पहले आपके सिर को सुन्न कर दिया जाता है।
- फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन में सिर के सभी जगह पर छेद या ग्राफ्ट कर के बालों को लगाया जाता है।
- जिसके बाद बालों के जड़ों पर बहुत छोटे डॉट्स या बिंदू पता चलते हैं। इसके साथ ही बाकी पूरा सिर बालों से ढक दिया जाता है।
- फॉलिक्यूलर यूनिट स्ट्रीप सर्जरी (FUSS) की तुलना में फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन की जल्दी रिकवर होती है।
- फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन में रिस्क और घाव होने का चांस बहुत कम होता हैं। वहीं फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE) विधि की तुलना में फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT) ज्यादा सस्ती होती है।
और पढ़ें : क्विज में छिपे हैं हेयर लॉस के फैक्ट्स, क्या आप जानते हैं?
केश ट्रांसप्लांट के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
हेयर ट्रांसप्लांट में सबसे आम साइड इफेक्ट्स स्कारिंग है और इसे किसी भी तरीके से नहीं रोका जा सकता है। इसके अलावा हेयर ट्रांसप्लांट में निम्न साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं :
- इंफेक्शन
- सिरदर्द, खुजली और सूजन होना
- सर्जरी किए गए स्थानों पर पपड़ी या पस जैसा निकलना
- ग्राफ्टिंग वाले स्थान से खून बहना
- हेयर फॉलिक्यूल्स में सूजन (फॉलिकुलाइटिस)
- बालों के आसपास के क्षेत्र में पहले के बालों से ट्रांसप्लांटेड हेयर का मेल ना खाना या तुलना में पतला होना
- सर्जिकल साइटों के आसपास सेंसेशन महसूस ना होना
- बालों का झड़ना
मिनॉक्सिडिल और प्रोपेसिया दवाओं के लेने के भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे:
- स्कैल्प में इरिटेशन होना
- सीने में दर्द
- सिरदर्द
- चक्कर आना
- हाथ, पैर या स्तन में सूजन
- अनियमित हार्ट रेट
- यौन रोग
और पढ़ें : तनाव सेहत के साथ बालों के लिए है घातक, इसके कारण बदल सकता है बालों का रंग
हेयर ट्रांसप्लांट कराने की कीमत क्या है?
हेयर ट्रांसप्लांट कराने की कीमत भारत में या सभी देशों में सिर पर ग्राफ्ट के हिसाब से होती है। आसान शब्दों में समझा जाए तो केश ट्रांसप्लांट करने के लिए सिर पर कितना ग्राफ्त करना है, उसके आधार पर पैसे लगते हैं। जो निम्न हैं :
फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT) की कीमत क्या है?
फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT) में प्रति ग्राफ्ट की कीमत 25-32 रुपए लगती है। अगर आप निम्न मात्रा में ग्राफ्टिंग करा रहे हैं तो आपको इतना खर्च करना पड़ सकता है :
- 500 ग्राफ्ट के लिए 12,500 से 17,500 रुपए
- 1000 ग्राफ्ट के लिए 25,000 से 35,000 रुपए
- 1500 ग्राफ्ट के लिए 37,500 से 52,500 रुपए
- 2000 ग्राफ्ट के लिए 50,000 से 70,000 रुपए
- 2500 ग्राफ्ट के लिए 62,500 से 87,500 रुपए
- 3000 ग्राफ्ट के लिए 75,500 से 1,05,000 रुपए
- 3500 ग्राफ्ट के लिए 87,500 से 1,22,500 रुपए
- 4000 ग्राफ्ट के लिए 1,00,000 से 1,40,000 रुपए
- 4500 ग्राफ्ट के लिए 1,12,000 से 1,57,000 रुपए
नोट- ये एक अनुमानित धनराशि है। आप जहां हेयर ट्रांसप्लांट करा रहे हैं वहां पर यह रकम कुछ और हो सकती है।
फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE) की कीमत क्या है?
फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE) में प्रति ग्राफ्ट की कीमत 30-45 रुपए लगती है। अगर आप निम्न मात्रा में ग्राफ्टिंग करा रहे हैं तो आपको इतना खर्च करना पड़ सकता है :
- 500 ग्राफ्ट के लिए 15,000 से 22,500 रुपए
- 1000 ग्राफ्ट के लिए 30,000 से 45,000 रुपए
- 1500 ग्राफ्ट के लिए 45,00 से 67,500 रुपए
- 2000 ग्राफ्ट के लिए 60,000 से 90,000 रुपए
- 2500 ग्राफ्ट के लिए 75,500 से 1,12,500 रुपए
- 3000 ग्राफ्ट के लिए 90,000 से 1,35,000 रुपए
- 3500 ग्राफ्ट के लिए 1,05,000 से 1,57,500 रुपए
- 4000 ग्राफ्ट के लिए 1,20,000 से 1,100,000 रुपए
- 4500 ग्राफ्ट के लिए 1,35,000 से 2,02,500 रुपए
नोट- ये एक अनुमानित धनराशि है। आप जहां हेयर ट्रांसप्लांटेशन करा रहे हैं वहां पर यह रकम कुछ और हो सकती है।
इस तरह से आप हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए पहले से तैयार हो कर अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं। उम्मीद है कि ये आर्टिकल केश ट्रांसप्लांट के लिए आपके सभी सवालों के जवाबों से संतुष्ट हो गए होंगे। साथ ही ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा। अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।