इसके अलावा इसमें विटामिन सी, बायोटिन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन आदि भी होते हैं। अधिकतर फ्रूट जूस की तरह नोनी जूस (Noni juice) में अधिकतर कार्ब्स होते हैं। इसमें विटामिन सी भी प्राप्त मात्रा में होता है जो स्किन और इम्युनिटी के लिए जरूरी है। अब जानिए इस जूस की सेफ्टी और साइड इफेक्ट्स के बारे में।
और पढ़ें: हायपरटेंशन के लिए अनार का जूस क्यों माना जाता है फायदेमंद?
नोनी जूस (Noni juice) की सेफ्टी और साइड इफेक्ट्स
हालांकि, नोनी जूस (Noni juice) कुछ लोगों के लिए लाभदायक सप्लीमेंट हो सकता है, लेकिन इसकी सेफ्टी और साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी होना भी जरूरी है। वैसे तो नोनी में शुगर कम मात्रा में होती है। लेकिन, बाजार में मिलने वाले जूस में इसका स्वाद बेहतर बनाने के लिए इसमें अन्य फ्रूट जूस और शुगर को एड किया जाता है। इसलिए, जब भी आप इस जूस को बाजार से लें तो सबसे पहले इसके लेबल को पढ़ें और शुगर कंटेंट के बारे में जान लें। प्रेग्नेंट और स्तनपान वाली महिलाओं के लिए नोनी जूस (Noni juice) को सेवन करने के प्रभावों के बारे में पर्याप्त एविडेंस मौजूद नहीं है।
जो महिलाएं प्रेग्नेंट है या स्तनपान करा रही हैं, उन्हें इस जूस को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। जिन लोगों को लिवर और किडनी समस्याएं हैं उन्हें भी इसे लेने से पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए। ऐसा भी माना जाता है कि इस जूस से लीवर में समस्या आ सकती है। ऐसा भी माना जाता है कि शुद्ध नोनी जूस (Noni juice) अन्य जड़ी-बूटियों या पौधों के अर्क के साथ इंटरैक्ट कर सकता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसे न लें।
इस जूस में पोटैशियम का हाय लेवल होता है, जो किडनी कंडिशंस से पीड़ित कुछ लोगों के लिए सूटेबल नहीं है। यह जूस कई ड्रग्स के साथ भी इंटरैक्ट कर सकता है। पॉसिबल ड्रग इंटरेक्शन्स के बारे में भी पहले ही डॉक्टर से जान लें। कई नोनी फ्रूट जूस में एडेड शुगर होती है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को कारण बन सकती है जैसे कैविटी, डायबिटीज, हाय ब्लड प्रेशर या हार्ट डिजीज। इसलिए, अगर आप इस जूस का सेवन करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से पूछें और इस जूस के ऐसे ब्रैंड को चुनें जिसमें टोटल शुगर या एडिटिव्स कम मात्रा में हों।
यह तो थी नोनी जूस (Noni juice) के बारे में जानकारी। यह जूस आसानी से बाजार में उपलब्ध है। यानी, आप इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। लेकिन, बाजार में उपलब्ध ऐसे जूस को चुनें जिसमें एडिटिव्स या प्रिजर्वेटिव्स न हों। यह जूस अपनी डायट में हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स को ऐड करना का आसान तरीका है। लेकिन फिर भी इसके इंग्रीडिएंट्स पर ध्यान दें, ताकि आपका जूस हेल्दी हो। हालांकि, यह जूस किसी भी कंडिशन का उपचार नहीं है। बीमारियों के रिस्क फैक्टर को कम करने के लिए और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हेल्दी खाएं और हेल्दी जीवनशैली को अपनाएं। अगर आपके मन में इस बारे में कोई भी सवाल है, तो डॉक्टर से उस बारे में अवश्य जानें।
आप हमारे फेसबुक पेज पर भी अपने सवालों को पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।