backup og meta

मेलाज्मा: जानें इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपाय

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/08/2020

    मेलाज्मा: जानें इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपाय

    त्वचा से संबंधित ऐसी तमाम प्रकार की समस्याएं हमें होती हैं,जिनसे हम आमतौर पर परेशान रहते हैं लेकिन हमें ठीक प्रकार से उन समस्याओं का नाम और होने का कारण नहीं पता होता है। ऐसी ही एक त्वचा संबंधी समस्या है,जिसे मेलाज्मा कहते हैं। मेलाज्मा एक प्रकार का गहरे रंग का दाग है, जो आपके चेहरे की सुंदरता को खराब करता है। आमतौर पर महिलाएं इससे ज्यादा परेशान रहती हैं। इसके होने का मुख्य कारण अधिक समय तक सूर्य के प्रकाश में रहने के कारण होता है। यह सूर्य के प्रकाश में मौजूद अल्ट्रा वायलेट किरणों (UV) के कारण होता है। वैसे तो मेलाज्मा का चिकित्सक उपचार भी कराया जा सकता है,लेकिन कई मामलों में मेलाज्मा के घरेलू उपाय भी बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं।

    मेलाज्मा क्या है?

    मेलाज्मा एक बहुत ही त्वचा की आम समस्या है जिसका मतलब हाइपर पिग्मेंटेशन होता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, मेलाज्मा संयुक्त राज्य में लगभग छह मिलियन लोगों को प्रभावित करता है और यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं को सबसे ज्यादा करता है। मेलाज्मा का मुख्य कारण त्वचा की कोशिकाओं में मेलानिन का अधिक उत्पादन होता है जो सूर्य के अत्यधिक संपर्क में आने के कारण होता है। कुछ अन्य कारकों में शरीर में हार्मोनल परिवर्तन, टॉक्सिन, स्ट्रेसफुल लाइफ, थायराइड की समस्याएं और बर्थ कंट्रोल पिल्स का उपयोग शामिल है। मेलाज्मा आपके शरीर के किसी भी भाग जैसे गाल, नाक, माथे, चिन और शरीर के अन्य भागों जैसे कि फोरआर्म्स और गर्दन पर भी हो सकता है। यदि आप सही समय पर मेलाज्मा के घरेलू उपाय अपनाना शुरू कर दें तो आप इससे जल्द ही निजाद पा सकते हैं। मेलाज्मा के प्रकार क्या हैं?

    [mc4wp_form id=’183492″]

    मेलाज्मा चार प्रकार के होते हैं

    • एपिडर्मल मेलाज्मा (Epidermal melasma)
    • डर्मल मेलाज्मा (Dermal melasma)
    • मिक्सड मेलाज्मा (Mixed melasma)
    • एक्सेस मेलेनोसाइट्स (Excess melanocytes)

    और पढ़ें: पीलिया का आयुर्वेद इलाज क्या है? जॉन्डिस होने पर क्या करें, क्या न करें?

    मेलाज्मा के लक्षण क्या हैं? 

    मेलाज्मा एक बहुत ही साधारण पैची ब्राउन, टैन या ब्लू-ग्रे चेहरे पर होने वाला दाग है, जो आमतौर परं महिलाओं में देखी जाती है। आइए जानते हैं आमतौर पर मेलाज्मा के लक्षण कहा दिखाई देते हैं?

    • ऊपरी गाल पर दाग
    • ऊपरी होंठ पर दाग
    • माथे पर दाग दाग
    • चिन पर दाग
    • नाक पर दाग
    • गले पर दाग
    • फोर आर्म्स पर दाग

    मेलाज्मा होने के कारण क्या हैं?

    • अधिक समय तक सूर्य की रोशनी में समय बिताना इसका मुख्य कारण है ।
    • बाहरी हार्मोन का उपयोग करना, जैसे बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना।
    • गर्भावस्था के दौरान आंतरिक हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी ये होता है।
    • पुरुषों में मेलाज्मा बहुत ही कम होता है।
    • थायरॉइड के कारण भी मेलाज्मा हो सकता है।
    • किसी बीमारी के कारण भी मेलाज्मा हो सकता है।

    और पढ़ें : मेडी-फेशियल: क्या आपने सुना है इस फेशियल के बारे में, चेहरे पर ला सकता है नई चमक

    मेलाज्मा के घरेलू उपाय क्या है?

    आपके किचन में ऐसी कई सामग्रियां मौजूद हैं जिसके द्वारा आप मेलाज्मा के घरेलू उपाय कर सकते हैं। घरेलू उपचार में समय थोड़ा ज्यादा लगता है लेकिन यह नियमित रूप से उपयोग करने से आपको इससे राहत दिला सकता है। तो आइए जानते हैं मेलाज्मा के घरेलू उपाय क्या है?

    प्याज का रस लगाएं

    बहुत कम लोग यह जानते हैं प्याज का रस हमारी नेचुरल स्किन टोन को वापस लाने के लिए सर्वोत्तम उपायों में से एक है। प्याज के रस में सल्फाइड और सेपेनायस जैसे सल्फर युक्त यौगिक होते हैं जो त्वचा पर भूरे या काले धब्बे को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा, प्याज का रस हमारी त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देने का कार्य भी करता है जिससे आपकी त्वचा ग्लो करने लगती है। 

    • इसका उपयोग करने के लिए सेब के सिरके की समान मात्रा के साथ प्याज का रस मिलाएं और प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं।
    • इसका उपयोग हफ्ते में दो बार करें फर्क जल्द ही नजर आएगा।

    पपीते का उपयोग

    पपीते में मौजूद पपाइन एंजाइम एक प्राकृतिक एक्सफोलीएटिंग एजेंट है जो मृत और क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं को खत्म करता है, इसलिए मेलाज्मा के घरेलू उपाय में यह बहुत उपयोगी माना जाता है। 

    • इसका उपयोग करने के लिए इसका छिलका निकालकर इसे ग्राइंड कर लें।
    • अब इसके पेस्ट में चुटकी भर शहद मिलाकर इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। 
    • इसके सूखने तक इंतजार करें और फिर साफ पानी से इसे धो लें।

    नींबू का रस लगाएं

    नींबू में ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा पर भूरे-भूरे पैच को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। नींबू का रस प्रकृति से अम्लीय होता है जो त्वचा की बाहरी परत को हटाने में मदद करता है, जिससे हाइपर पिग्मेंटेड त्वचा की परत निकल जाती है। 

    • आप नींबू के रस को मेलाज्मा के धब्बों पर लगा सकते हैं और धीरे से दो से तीन मिनट तक रगड़ सकते हैं। 
    • आप तीन सप्ताह के लिए दो बार इस उपाय का उपयोग कर सकते हैं।

    बादाम फेस पैक लगाएं

    यह बात सभी जानते हैं की, “बादाम में मौजूद उच्च प्रोटीन और विटामिन ई हमारी त्वचा के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। दूध और शहद के साथ बादाम पैक त्वचा को पोषण देता है और दाग-धब्बे को हटाता है।

    • इसका उपयोग करने के लिए बादाम को दूध के साथ पीस लें।
    • लगभग दस मिनट के लिए इस पेस्ट को रख दें।
    • अब इसमें चुटकी भर शहद मिलाकर एक थिक पेस्ट बनाकर अपने प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
    • इसके सूखने का इंतजार करें, फिर इसे साफ पानी से धो लें। यह मेलाज्मा के घरेलू उपाय में बहुत कारगर हो सकता है।

    और पढ़ें :त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं यह आसान घरेलू उपाय

    हल्दी का पेस्ट लगाएं

    हल्दी के औषधीय गुण वर्षों से हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं, त्वचा की समस्याओं के इलाज के लिए हल्दी बहुत अधिक प्रभावी है। दरअसल हल्दी पाउडर त्वचा के मेलानिन को कम कर सकता है और मेलाज्मा से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए आगे ध्यान से पढ़ें।

    • गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए आपको 10 बड़ा चम्मच दूध लेना होगा।
    • अब उसमें पांच बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर  मिलाएं। 
    • पेस्ट को इतना गाढ़ा बनाए जिससे वह चेहरे पर आराम से अप्लाई किया जा सके।
    • अब इसे अपने प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और सूखने का इंतजार करें। 
    • इसके सूखने के बाद आप अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो सकते हैं। 
    • यदि आप इसे नियमित रूप से उपयोग करते हैं तो यह उपचार आपको सर्वोत्तम परिणाम दे सकता है।

    एप्पल साइडर विनेगार का उपयोग

    त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं के लिए एप्प्ल साइडर विनेगार बहुत उपयोगी माना जाता है। दरअसल इसमें मौजूद एसिटिक एसिड इसे एक शक्तिशाली ब्लीचिंग एजेंट बनाता है, जिससे धब्बे हटाने में मदद मिलती है और यह त्वचा को नेचुरल ग्लो प्रदान करता है। 

  • इसका उपयोग करने के लिए आप बराबर मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर और पानी मिला सकते हैं। 
  • अब आप नियमित रूप से प्रभावित क्षेत्रों पर इस घोल को लगा सकते हैं।
  • इसे सूखने का इंतजार करें अब साफ पानी से त्वचा को साफ कर लें।
  • दही या दूध

    दही और दूध दोनों में लैक्टिक एसिड होता है, इसलिए यह हाइपरपिग्मेंटेशन में मदद कर सकता है।

    • इसका उपयोग करने के लिए दही या दूध को सीधे अपने प्रभावित एरिया पर लगा सकते हैं। 
    • पिगमेंटेड एरिया पर आप इसे कॉटन से लगा सकते हैं। 
    • लगाने के बाद सूखने का इंतजार करें। 
    • इसके पश्चात साफ पानी से इसे धो लें। 
    • अब अपनी त्वचा पर मॉश्चराइजर लगाना न भूलें।
    • इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहराने से कुछ लोगों में मेलाज्मा की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

    और पढ़ें :ड्राई स्किन से हैं परेशान? तुरंत फॉलो करें रूखी त्वचा के लिए ये डाइट

    मेलाज्मा के घरेलू उपाय के दौरान सावधानी बरतें

    मेलाज्मा के घरेलू उपाय करने से आपको इसके दाग-धब्बे से कुछ हद तक राहत मिल सकता है। वहीं कुछ शर्तों में घरेलू उपाय का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इस आर्टिकल में बताए गए सामग्री का उपयोग कम मात्रा में करना है बहुत अधिक मात्रा में इसके उपयोग से आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। किसी भी प्रकार के घरेलू उपचार को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर की उचित सलाह आवश्य लें।

    ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी घरेलू उपचार, दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement